दुनिया में बढ़ी ‘बुलेट राजा’ की क्रेज! Royal Enfield ने Audi-Ferrari को छोड़ा पीछे; बना तीसरी सबसे मजबूत ऑटो ब्रांड
रॉयल एनफील्ड को ब्रांड फाइनेंस ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री 2026 रिपोर्ट में दुनिया की तीसरी सबसे मजबूत ऑटो ब्रांड का दर्जा मिला है. कंपनी ने ऑडी और फेरारी जैसी बड़ी कंपनियों को पीछे छोड़ा है. रॉयल एनफील्ड की ब्रांड वैल्यू 30 प्रतिशत बढ़कर 1.2 अरब डॉलर पहुंच गई है. कंपनी अब 80 से ज्यादा देशों में कारोबार कर रही है.
Global Auto Brand: भारत की मशहूर बाइक कंपनी रॉयल एनफील्ड ने वैश्विक ऑटो बाजार में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. ब्रांड फाइनेंस ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री 2026 रिपोर्ट में रॉयल एनफील्ड को दुनिया की तीसरी सबसे मजबूत ऑटो ब्रांड का दर्जा मिला है. खास बात यह है कि भारतीय कंपनी ने ऑडी और फेरारी जैसी बड़ी विदेशी कंपनियों को भी पीछे छोड़ दिया है.
इस लिस्ट में केवल टोयोटा और बीएमडब्ल्यू ही रॉयल एनफील्ड से आगे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, रॉयल एनफील्ड को 100 में से 88.6 अंक मिले हैं और कंपनी को AAA रेटिंग दी गई है. वहीं कंपनी की ब्रांड वैल्यू 30 प्रतिशत बढ़कर 1.2 अरब डॉलर पहुंच गई है.
80 से ज्यादा देशों में बढ़ा कारोबार
रॉयल एनफील्ड ने पिछले कुछ सालों में भारत से बाहर भी तेजी से अपनी पहचान बनाई है. कंपनी अब 80 से ज्यादा देशों में कारोबार कर रही है और दुनिया भर में उसके 3,200 से अधिक आउटलेट्स हैं. इसके अलावा कंपनी सात अंतरराष्ट्रीय असेंबली प्लांट भी चला रही है. यूरोप, दक्षिण अमेरिका, दक्षिण-पूर्व एशिया और ऑस्ट्रेलिया जैसे बाजारों में रॉयल एनफील्ड की मांग लगातार बढ़ रही है.
मिड-साइज बाइक बाजार में मजबूत पकड़
रॉयल एनफील्ड ने खासतौर पर 250 सीसी से ऊपर की मोटरसाइकिल कैटेगरी में मजबूत स्थिति बनाई है. कंपनी की हंटर 350, सुपर मीटियोर 650 और हिमालयन 450 जैसी मोटरसाइकिलों को कई देशों में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
हिमालयन 450 की मदद से कंपनी एडवेंचर बाइक बाजार में भी तेजी से अपनी पहचान बना रही है.
1901 में शुरू हुआ था सफर
रॉयल एनफील्ड दुनिया के सबसे पुराने मोटरसाइकिल ब्रांड्स में शामिल है, जो आज भी लगातार उत्पादन कर रहा है. कंपनी की शुरुआत 1901 में ब्रिटेन में हुई थी, लेकिन बाद में इसका प्रोडक्शन भारत में शुरू हुआ और यह भारतीय बाजार का बड़ा नाम बन गई. कभी सिर्फ रेट्रो स्टाइल बाइक के लिए पहचानी जाने वाली रॉयल एनफील्ड अब धीरे-धीरे दुनिया की प्रीमियम मोटरसाइकिल कंपनियों में अपनी मजबूत जगह बना चुकी है.
इसे भी पढ़ें- Retirement के बाद भी चाहिए हर महीने मोटी इनकम? NPS बना सकता है 16 करोड़ का फंड; जानें कितना करना होगा निवेश
Latest Stories
पेट्रोल से 20 रुपये सस्ता E85 ईंधन हुआ लॉन्च, जानें क्या है यह और किन वाहनों में होगा इस्तेमाल
Toyota Ebella Vs Vitara Vs Creta: फीचर्स और बैटरी का मुकाबला; जानें किस EV SUV में है ज्यादा दम?
Ola-Uber को टक्कर देने आ गई वियतनाम की Green SM कैब सर्विस, गाड़ी में कैमरा, पानी, टिश्यू जैसी सुविधाएं
