ऑल टाइम लो पर रुपया, फिर भी इन देशों में पावरफुल, यहां 1 लाख बन जाएंगे 2.78 करोड़, घूमना-रहना सब है सस्ता
डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन दुनिया में कई ऐसी करेंसी हैं जिनकी वैल्यू रुपये से भी कम है. ऐसे देशों में भारतीय रुपये की खरीदारी क्षमता ज्यादा नजर आती है. जापान, इंडोनेशिया और नेपाल जैसे देशों में 1 लाख रुपये बदलने पर लाखों की विदेशी मुद्रा मिल सकती है.
भारतीय रुपये में पिछले कुछ महीनों से लगातार कमजोरी देखने को मिल रही है. हाल ही में डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर तक पहुंच गया और 95 रुपये प्रति डॉलर के पार चला गया. हालांकि, रुपये की इस गिरावट के बावजूद दुनिया में कई ऐसी मुद्राएं हैं जिनकी वैल्यू भारतीय रुपये से भी कम है. ऐसे में यदि कोई भारतीय नागरिक अपने ₹1 लाख को इन देशों की मुद्रा में बदलता है, तो उसे वहां की करेंसी में काफी बड़ी राशि प्राप्त हो सकती है.
Vietnam: ₹1 लाख के बदले मिलेंगे 2.78 करोड़ वियतनामी डोंग
- एक्सचेंज रेट: ₹1 = ₫278.6432 वियतनामी डोंग
- ऐसे में ₹1 लाख भारतीय रुपये बदलने पर करीब ₫2,78,64,320 वियतनामी डोंग प्राप्त होंगे.
वियतनाम में रहने का खर्च भारत के मुकाबले कई मामलों में किफायती माना जाता है. एक अकेले व्यक्ति (बैचलर) का औसत मासिक बजट करीब ₹37,500 से ₹50,000 (11M – 15M VND) तक हो सकता है. वहीं, कपल या छोटे परिवार के लिए हर महीने लगभग ₹60,000 से ₹90,000 या उससे अधिक (18M – 27M+ VND) खर्च आ सकता है.
Indonesia: ₹1 लाख के बदले 1.83 करोड़ रुपियाह
- एक्सचेंज रेट: ₹1 = Rp183.2890 इंडोनेशियाई रुपियाह
- ऐसे में ₹1 लाख भारतीय रुपये बदलने पर करीब 1,83,28,900 इंडोनेशियाई रुपियाह प्राप्त होंगे.
Japan: ₹1 लाख के बदले मिलेंगे 1.65 लाख येन
- एक्सचेंज रेट: ₹1 = ¥1.6594 जापानी येन
- इस हिसाब से ₹1 लाख भारतीय रुपये बदलने पर करीब ¥1,65,940 जापानी येन प्राप्त होंगे.
Hong Kong: ₹1 लाख के बदले 8,290 हांगकांग डॉलर
- एक्सचेंज रेट: ₹1 = 0.0829 हांगकांग डॉलर
- यानी ₹1 लाख भारतीय रुपये के बदले लगभग 8,290 हांगकांग डॉलर मिलेंगे.
Nepal: ₹1 लाख के बदले करीब 1.60 लाख नेपाली रुपये
- एक्सचेंज रेट: 1 नेपाली रुपया = ₹0.62619852
- इस आधार पर ₹1 भारतीय रुपया लगभग 1.597 नेपाली रुपये के बराबर होता है.
- यानी ₹1 लाख भारतीय रुपये के बदले करीब 1,59,700 नेपाली रुपये मिल सकते हैं.
क्यों कमजोर दिखाई देती हैं ये करेंसी?
किसी भी देश की करेंसी की ताकत सिर्फ इस बात से तय नहीं होती कि उसकी कीमत कितनी है. कई देशों में बड़ी संख्या में करेंसी इस्तेमाल होती है या वहां की आर्थिक व्यवस्था अलग होती है. उदाहरण के लिए, इंडोनेशिया में रोजमर्रा के लेनदेन में लाखों रुपियाह इस्तेमाल करना सामान्य बात है. इसलिए किसी करेंसी का ज्यादा या कम दिखना यह नहीं बताता कि उस देश की अर्थव्यवस्था कमजोर या मजबूत है.
हालांकि, भारतीय लोगों के लिए ऐसे देशों में भारतीय रुपये की वैल्यू ज्यादा महसूस हो सकती है. इससे वहां यात्रा करना और खर्च करना कई बार थोड़ा सस्ता और किफायती लग सकता है.
Data Source – Good Returns
यह भी पढ़ें: पिता की मौत के बाद भी तलाकशुदा बेटी को मिलेगी पेंशन, जानें क्या कहता है कोर्ट का फैसला
Latest Stories
पेट्रोल- डीजल, CNG पर सरकार का बड़ा फैसला, पंपों पर इन 5 चीजों की होगी जांच, अब नहीं हो पाएगा हेरफेर
होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ईरान का बड़ा संकेत, 30 दिन में सामान्य हो सकता है जहाजों का यातायात
फिर बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम? BPCL डायरेक्टर बोले- सरकार और तेल कंपनियों के पास सिर्फ 3 रास्ते
