SME IPO मार्केट में इस हफ्ते रहेगी हलचल! Yaashvi Jewellers समेत 3 कंपनियों में मिलेगा दांव लगाने का मौका; जानें डिटेल
भारतीय प्राइमरी मार्केट में इस सप्ताह SME IPO सेगमेंट में हलचल बढ़ने वाली है. Yaashvi Jewellers, SMR Jewels और Rajnandini Fashion India जैसी कंपनियां निवेशकों के लिए अपने IPO खोलने जा रही हैं. 25 मई से 29 मई के बीच खुलने वाले इन इश्यूज के जरिए कंपनियां करोड़ों रुपये जुटाने की तैयारी में हैं. इसके साथ ही कई SME कंपनियों की लिस्टिंग भी बाजार में देखने को मिलेगी.

Upcoming IPO: भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव और वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद प्राइमरी मार्केट में हलचल बनी हुई है. हालांकि इस सप्ताह मेनबोर्ड सेगमेंट में कोई नया IPO निवेशकों के लिए नहीं खुल रहा, लेकिन SME प्लेटफॉर्म पर गतिविधियां तेज रहने वाली हैं. 25 मई से 29 मई के बीच तीन नए SME IPO निवेशकों के लिए खुलेंगे, जबकि कई कंपनियों की लिस्टिंग भी बाजार में देखने को मिलेगी. आइए आपको बताते हैं उन IPO के बारे में, जो इस सप्ताह दस्तक देने वाले हैं.
Yaashvi Jewellers IPO खुलेगा 25 मई से
जयपुर स्थित ज्वेलरी कंपनी Yaashvi Jewellers का SME IPO 25 मई यानी सोमवार को खुलेगा और 27 मई तक निवेशकों के लिए खुला रहेगा. कंपनी इस IPO के जरिए करीब 44 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है. यह पूरा इश्यू फ्रेश शेयरों के जरिए लाया जा रहा है. कंपनी ने IPO का प्राइस 83 रुपये प्रति शेयर तय किया है. वहीं, न्यूनतम लॉट साइज 1600 शेयर रखा गया है. कंपनी के शेयर 2 जून को BSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो सकते हैं.
SMR Jewels IPO पर भी रहेगी नजर
गुजरात स्थित SMR Jewels का SME IPO 26 मई को खुलेगा और 29 मई तक निवेश किया जा सकेगा. कंपनी इस इश्यू के जरिए करीब 67 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. इस IPO में 54 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 13.23 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल यानी OFS भी शामिल रहेगा. कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड 128 रुपये से 135 रुपये प्रति शेयर तय किया है. वहीं, न्यूनतम लॉट साइज 1000 शेयर रखा गया है.
Rajnandini Fashion India भी जुटाएगी पूंजी
गारमेंट सेक्टर से जुड़ी Rajnandini Fashion India भी इस सप्ताह SME IPO बाजार में उतरेगी. कंपनी का IPO 26 मई से 29 मई तक खुला रहेगा. कंपनी इस इश्यू के जरिए 18 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाना चाहती है. IPO का प्राइस बैंड 59 रुपये से 63 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. यह पूरा इश्यू फ्रेश शेयरों के रूप में जारी किया जाएगा.
इन SME IPO की भी होगी लिस्टिंग
आने वाले सप्ताह में केवल नए IPO ही नहीं, बल्कि कुछ SME कंपनियों की लिस्टिंग भी बाजार में देखने को मिलेगी. इसमें NFP Sampoorna Foods, Teamtech Formwork Solutions और Vegorama Punjabi Angithi जैसी कंपनियां शामिल हैं. इसके अलावा पिछले सप्ताह खुले Q-Line Biotech, Autofurnish, Bio Medica Laboratories और MR Maniveni Foods के IPO भी इस सप्ताह बंद होंगे.
यह भी पढ़ें: पेट्रोल- डीजल, CNG पर सरकार का बड़ा फैसला, पंपों पर इन 5 चीजों की होगी जांच, अब नहीं हो पाएगा हेरफेर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.