Bank जाने से पहले पढ़ लें ये खबर! अगले हफ्ते दो दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें कौन सी सर्विस रहेगी चालू
अगले हफ्ते बैंक से जुड़े जरूरी काम करने की योजना है तो पहले छुट्टियों की सूची जरूर देख लें. RBI के अनुसार 25 से 31 मई 2026 के बीच बकरीद और रविवार के कारण देशभर में बैंक दो दिन बंद रहेंगे. हालांकि ऑनलाइन बैंकिंग, UPI और ATM सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी.

Bank Holidays Next Week : अगर अगले हफ्ते आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो पहले बैंक छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार 25 मई से 31 मई 2026 के बीच देश के कई हिस्सों में बैंक दो दिन बंद रहेंगे. हालांकि ऑनलाइन बैंकिंग, UPI और ATM सेवाएं पहले की तरह चालू रहेंगी.
27 मई को बकरीद पर बंद रहेंगे बैंक
अगले हफ्ते बुधवार, 27 मई 2026 को बकरीद (ईद-उल-अजहा) के मौके पर कई राज्यों में सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे. इस दौरान SBI, HDFC Bank, ICICI Bank समेत अन्य बैंकों की शाखाओं में कामकाज नहीं होगा.
31 मई को रविवार की छुट्टी
31 मई 2026 को रविवार होने के कारण देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे. RBI के नियमों के मुताबिक हर रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बैंकों में अवकाश रहता है.
यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने बिगाड़ा बजट! हर साल जेब से जाएंगे ₹3000; समझ लीजिए पूरा गणित
ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू
बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहक ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे. UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी.
लोग आसानी से पैसे भेज और प्राप्त कर सकेंगे. हालांकि कभी-कभी बैंक की तरफ से मेंटेनेंस के कारण कुछ सेवाएं थोड़े समय के लिए प्रभावित हो सकती हैं.
जरूरी बैंक काम पहले निपटाने की सलाह
बैंक छुट्टियों से पहले चेक जमा करना, नकदी निकालना या अन्य जरूरी काम समय रहते पूरे कर लेना बेहतर रहेगा. साथ ही, छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में बदल सकती हैं, इसलिए ग्राहक अपने स्थानीय बैंक ब्रांच या RBI की आधिकारिक छुट्टी सूची जरूर जांच लें.
यह भी पढ़ें: महंगा तेल, ग्लोबल कर्ज और बाजार में तनाव… RBI ने बढ़ते झटकों की चेतावनी दी, इन 5 सेक्टर्स में मजबूत बना हुआ है भारत