Apollo Hospitals का बड़ा प्लान! 800 नए बेड जोड़कर बनाएगी देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर इकोसिस्टम; रखें रडार पर
भारत का हेल्थकेयर सेक्टर तेजी से विस्तार के दौर में है और Apollo Hospitals Enterprise इस बदलाव का बड़ा लाभ उठाने की तैयारी में जुटी है. कंपनी 800 नए बेड जोड़ने, डायग्नोस्टिक्स और प्राइमरी हेल्थकेयर बिजनेस का विस्तार करने और डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम मजबूत करने पर फोकस कर रही है. FY30 तक करीब 6714 करोड़ रुपये निवेश की योजना बनाई गई है.
Apollo Hospitals: भारत का हेल्थकेयर सेक्टर अब तेजी से बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है. कोविड के बाद लोगों में स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ी है, हेल्थ इंश्योरेंस का दायरा लगातार बढ़ रहा है और लाइफस्टाइल बीमारियों के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है. इसी बदलते माहौल के बीच देश की दिग्गज हेल्थकेयर कंपनी Apollo Hospitals Enterprise अब अपने कारोबार को बड़े स्तर पर विस्तार देने की तैयारी में जुटी है. कंपनी केवल हॉस्पिटल बिजनेस तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि डायग्नोस्टिक्स, प्राइमरी हेल्थकेयर, डिजिटल हेल्थ और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर को जोड़कर देश का सबसे बड़ा इंटीग्रेटेड हेल्थकेयर इकोसिस्टम बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है.
आक्रामक तरीके से बढ़ाई जाएगी बेड क्षमता
कंपनी की सबसे बड़ी रणनीति अस्पताल नेटवर्क का विस्तार है. tradebrains की रिपोर्ट के मुताबिक, मैनेजमेंट ने आने वाले वर्षों में करीब 800 नए बेड जोड़ने की योजना बनाई है. गुरुग्राम समेत कई बड़े हेल्थकेयर मार्केट्स में विस्तार की तैयारी चल रही है. इसके लिए कंपनी FY30 तक लगभग 6714 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना पर काम कर रही है.
हेल्थकेयर सेक्टर में बेड क्षमता बढ़ाना लंबे समय की ग्रोथ के लिहाज से बेहद अहम माना जाता है. भारत में अब भी जनसंख्या के मुकाबले मल्टीस्पेशियलिटी अस्पतालों और प्रीमियम हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी बनी हुई है. ऐसे में Apollo Hospitals का यह विस्तार भविष्य की मांग को ध्यान में रखकर किया जा रहा है.
डायग्नोस्टिक्स और प्राइमरी हेल्थकेयर पर बड़ा फोकस
कंपनी अब केवल अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना चाहती. Apollo Hospitals डायग्नोस्टिक्स और प्राइमरी हेल्थकेयर बिजनेस को भी तेजी से बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी को अपने फर्टिलिटी बिजनेस के मर्जर से करीब 750 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है. इस रकम का बड़ा हिस्सा डायग्नोस्टिक्स और प्राइमरी केयर विस्तार में लगाया जा सकता है.
Q4FY26 में मजबूत प्रदर्शन
Apollo Hospitals Enterprise ने Q4FY26 में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है. कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 36 फीसदी बढ़कर 529 करोड़ रुपये पहुंच गया. वहीं, रेवेन्यू 18 फीसदी बढ़कर 6606 करोड़ रुपये रहा. EBITDA में 31.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और मार्जिन बढ़कर 15.3 फीसदी पहुंच गया.
कंपनी के अस्पताल नेटवर्क में ऑक्यूपेंसी लेवल 68 फीसदी रहा, जो मजबूत मांग का संकेत माना जा रहा है. अस्पताल कारोबार के साथ Apollo HealthCo और Apollo Health & Lifestyle बिजनेस में भी अच्छी ग्रोथ देखने को मिली.
कैसा है शेयर का हाल
करीब 1.20 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली Apollo Hospitals का शेयर शुक्रवार को 0.65 फीसदी बढ़कर 8362.50 रुपये पर पहुंच गया है. बीते एक सप्ताह में इसके शेयर में 3.57 फीसदी की तेजी आई है. वहीं, पिछले एक महीने में इसमें 6.86 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है.
यह भी पढ़ें: Bajaj, Honda, TVS, Royal Enfield सभी दिग्गज हैं क्लाइंट, अब IPO लाएगी ये कंपनी, देखें इश्यू साइज
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
अगर पिछले सालों में ITR फाइल करना भूल गए हैं तो घबराएं नहीं, अब भी बचा है यह विकल्प
2 महीने में 123% तक रिटर्न! ₹20 से कम वाले इन शेयरों ने मचाया धमाल; 2 बने मल्टीबैगर
गैस संकट के बीच Coal India बनाएगी सिंगैस, जानें एनर्जी सप्लाई में कैसे करेगा मदद; शेयरों पर दिखेगा असर?
