BSE का मुनाफा 61% बढ़ा, फिर भी शेयर में ठंडा रिस्पॉन्स; अब खरीदें, होल्ड करें या बेचें? जानें ब्रोकरेज की राय
BSE ने मार्च तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया और मुनाफे में 61 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की. इसके बावजूद 8 मई की सुबह ट्रेडिंग में शेयर करीब 3 प्रतिशत से ज्यादा गिर गया. यह स्थिति निवेशकों के लिए थोड़ी हैरान करने वाली रही, क्योंकि आमतौर पर अच्छे नतीजों के बाद शेयर में तेजी देखने को मिलती है. हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार पहले से ही इन नतीजों को कीमत में शामिल कर चुका था, इसलिए हल्की गिरावट आई.
BSE Shares: शेयर बाजार के दिग्गज BSE के नतीजे मजबूत रहे, लेकिन इसके बावजूद शेयर में गिरावट देखने को मिली. कंपनी ने मार्च तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया और मुनाफे में 61 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की. इसके बावजूद 8 मई की सुबह ट्रेडिंग में शेयर करीब 3 प्रतिशत से ज्यादा गिर गया.
यह स्थिति निवेशकों के लिए थोड़ी हैरान करने वाली रही, क्योंकि आमतौर पर अच्छे नतीजों के बाद शेयर में तेजी देखने को मिलती है. हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार पहले से ही इन नतीजों को कीमत में शामिल कर चुका था, इसलिए हल्की गिरावट आई. ऐसे में आइए आपको बताते है कि ब्रोकरेज हाउस ने इस शेयर को लेकर क्या उम्मीद जताई है.
तिमाही नतीजे कैसे रहे
BSE का नेट प्रॉफिट मार्च तिमाही में बढ़कर ₹796 करोड़ हो गया, जो पिछले साल इसी समय ₹493 करोड़ था.
वहीं कंपनी की कुल आय भी बढ़कर ₹1,630 करोड़ पहुंच गई, जो पहले ₹926 करोड़ थी. पूरे वित्त वर्ष 2026 में BSE का मुनाफा 88 प्रतिशत बढ़कर ₹2,487 करोड़ हो गया. कंपनी ने अपने 150 साल के इतिहास में अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है.

शेयर में 3 फीसदी की गिरावट
BSE के शेयरों में शुक्रवार (8 मई) को हल्की गिरावट देखने को मिली. कंपनी का शेयर करीब ₹3,963 पर खुला, जिसके बाद इसमें दबाव देखने को मिला. इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान शेयर गिरकर ₹3,832 तक पहुंच गया, जो दिन का सबसे निचला स्तर रहा. यानी शेयर में करीब 3.3% की गिरावट दर्ज की गई. हालांकि बाद में शेयर में कुछ रिकवरी भी देखने को मिली. दोपहर 12:53 बजे तक यह करीब ₹3,897 पर ट्रेड कर रहा था.

ब्रोकरेज की क्या राय

किन बिजनेस में हुई ग्रोथ
BSE के इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट में जबरदस्त तेजी देखी गई, जहां रेवेन्यू दोगुना से ज्यादा बढ़ गया. इसके अलावा BSE StAR MF प्लेटफॉर्म पर भी मजबूत प्रदर्शन रहा, जहां ट्रांजैक्शन और कमाई दोनों बढ़ी. BSE का फंडामेंटल मजबूत दिख रहा है और कंपनी लगातार ग्रोथ कर रही है. हालांकि, शेयर में शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव रह सकता है, इसलिए निवेश से पहले सोच-समझकर फैसला लेना जरूरी है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
इसे भी पढ़ें- इन स्टॉक्स में मौका! 5 साल के औसत PE से नीचे ट्रेड कर रहे शेयर, अलग-अलग सेक्टर की हैं कंपनियां
Latest Stories
इन 3 शेयरों में दिख रहा तेजी का दम, एक्सपर्ट ने दिए 735 रुपये से 3000 रुपये तक के टारगेट, जानें डिटेल
अगर पिछले सालों में ITR फाइल करना भूल गए हैं तो घबराएं नहीं, अब भी बचा है यह विकल्प
Apollo Hospitals का बड़ा प्लान! 800 नए बेड जोड़कर बनाएगी देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर इकोसिस्टम; रखें रडार पर
