Closing Bell: बाजार में 2 दिन की गिरावट थमी, सेंसेक्स और निफ्टी तेजी के साथ बंद; रियल्टी और बैंकिंग शेयर चमके
Closing Bell: कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, अमेरिका-ईरान के बीच तनाव में कमी और बैंक शेयरों में तेजी की वजह से भारत के प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स - सेंसेक्स और निफ्टी ने मंगलवार, 9 जून को लगातार दो दिनों की गिरावट का सिलसिला तोड़ दिया.
Closing Bell: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की. ईरान और इजरायल के बीच एक-दूसरे पर हमले रोकने पर सहमति बनने और इससे तेल की कीमतें घटने के बाद, बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी ने पिछले सत्र में हुए कुछ नुकसान की भरपाई की.
9 जून को IT शेयरों को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर में खरीदारी के दम पर भारतीय इक्विटी इंडेक्स मजबूती के साथ बंद हुए और निफ्टी 23,200 के ऊपर रहा.
सेंसेक्स 394.50 अंक या 0.54 प्रतिशत बढ़कर 73,918.76 पर और निफ्टी 119.10 अंक या 0.52 प्रतिशत बढ़कर 23,242.10 पर बंद हुआ. लगभग 2694 शेयरों में बढ़त हुई, 1343 शेयरों में गिरावट आई और 175 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.
टॉप गेनर्स और लूजर्स
निफ्टी पर टॉप गेनर्स शेयरों की लिस्ट में इंटरग्लोब एविएशन, जियो फाइनेंशियल, आयशर मोटर्स, SBI और अपोलो हॉस्पिटल्स शामिल थे, जबकि ONGC, टाइटन कंपनी, NTPC, पावर ग्रिड कॉर्प और टेक महिंद्रा में गिरावट देखी गई.
सेक्टोरल इंडेक्स
IT को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए. PSU बैंक इंडेक्स 3.6 फीसदी, निफ्टी बैंक 2%, प्राइवेट बैंक इंडेक्स 1.6% और रियल्टी इंडेक्स में 1.6% की बढ़त दर्ज की गई.
रुपये में मजबूती
मंगलवार को भारतीय रुपया 36 पैसे बढ़कर 95.35 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जबकि पिछली बार यह 95.71 पर बंद हुआ था.
ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर का असर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अपील के बाद ईरान और इजरायल एक-दूसरे पर हमले रोकने पर सहमत हो गए, हालांकि तेहरान ने चेतावनी दी कि अगर इजरायल ने लेबनान में हिज्बुल्लाह पर हमले जारी रखे, तो वह फिर से हमले शुरू कर देगा. इस बीच, सोमवार को भारी गिरावट के बाद एशियाई बाजारों में 2.5% तक की रिकवरी हुई.
PSU बैंक टॉप परफॉर्मर
मंगलवार के कारोबार में PSU बैंक सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले रहे और Nifty PSU बैंक इंडेक्स में शामिल सभी बैंकों के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए. बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने सबसे अधिक बढ़त हासिल की और इसके शेयर 5.5% बढ़कर 84 रुपये पर पहुंच गए.
इसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब एंड सिंध बैंक, केनरा बैंक, UCO बैंक, इंडियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया रहे, जिनमें से सभी में 3% से 5.5% के बीच बढ़त देखी गई.
Latest Stories
PSU बैंकों में बहार, 2% से ज्यादा उछला Bank Nifty; जानें क्यों आई तेजी
Order Book 59% घटी, फिर भी Mazagon Dock पर बुलिश हैं निवेशक! 1 लाख करोड़ रुपये के नए ऑर्डर्स की उम्मीद
अडानी एनर्जी का बड़ा दांव! खरीदी दिग्गज स्मार्ट मीटर कंपनी, ₹3050 करोड़ का सौदा; शेयर हुए रॉकेट
