FIIs लगा रहे इन डिफेंस कंपनियों में जमकर दांव, स्टेक 18% पार; 5 साल में 886% तक उछला शेयर, ISRO है क्लाइंट

भारत का रक्षा क्षेत्र तेजी से निवेशकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है. घरेलू उत्पादन में बढ़ोतरी, मजबूत ऑर्डर बुक और सरकार की आत्मनिर्भर नीति ने इस सेक्टर को नई मजबूती दी है. खास बात यह है कि हालिया तिमाही में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने कुछ रक्षा कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है, जो इस क्षेत्र में बढ़ते वैश्विक भरोसे का संकेत है.

Defence Stocks with FII Stake Image Credit: Canva/ Money9

Defence Stocks with FII Stake: भारत का रक्षा क्षेत्र अब धीरे-धीरे निवेशकों के लिए आकर्षण का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है. पहले जहां देश रक्षा उपकरणों के लिए आयात पर काफी निर्भर था, वहीं अब घरेलू उत्पादन तेजी से बढ़ रहा है. बढ़ते ऑर्डर, सरकार का फोकस और बदलते वैश्विक हालात इस सेक्टर को मजबूती दे रहे हैं. खास बात यह है कि हालिया तिमाही (दिसंबर 2025 से मार्च 2026) में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने कुछ डिफेंस कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है, जो इस सेक्टर पर बढ़ते भरोसे का संकेत है.

Bharat Electronics Limited (BEL)

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) देश की प्रमुख रक्षा कंपनियों में से एक है और यह सरकार के रक्षा मंत्रालय के तहत एक नवरत्न PSU है. कंपनी रडार, कम्युनिकेशन सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम और मिसाइल सिस्टम जैसे उन्नत उपकरण बनाती है. सरकार की आत्मनिर्भरता नीति के चलते BEL को लगातार बड़े ऑर्डर मिल रहे हैं. यही वजह है कि विदेशी निवेशकों ने भी इस कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है.

FII की हिस्सेदारी

तिमाहीनामकुल शेयरप्रतिशत होल्डिंग
मार्च 2026विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक श्रेणी II47,966,4400.66%
मार्च 2026विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक श्रेणी I1,377,584,69018.85%
दिसंबर 2025विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक श्रेणी II46,763,5960.64%
दिसंबर 2025विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक श्रेणी I1,306,342,55317.87%
Source – Trendlyne

शेयर का हाल

  • CMP – ₹444.45
  • 1 साल रिटर्न – 50.15 फीसदी रिटर्न
  • 5 साल रिटर्न – 401 फीसदी की तेजी

Astra Microwave Products Limited

हैदराबाद स्थित एस्ट्रा माइक्रोवेव प्रोडक्ट्स लिमिटेड रेडियो फ्रीक्वेंसी (RF) और माइक्रोवेव सब-सिस्टम बनाने में एक्सपर्ट है. इसके उत्पाद रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और स्पेस एप्लिकेशन में इस्तेमाल होते हैं. हालांकि ये उपकरण आम लोगों की नजर में नहीं आते, लेकिन आधुनिक रक्षा प्रणाली के लिए बेहद जरूरी हैं. कंपनी की मजबूत तकनीकी पकड़ के कारण FIIs ने इसमें भी दिलचस्पी दिखाई है.

FII की हिस्सेदारी

तिमाहीनामकुल शेयरप्रतिशत होल्डिंग
मार्च 2026विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक श्रेणी II1,112,8131.17%
मार्च 2026विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक श्रेणी I6,063,9156.39%
दिसंबर 2025विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक श्रेणी II886,2730.93%
दिसंबर 2025विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक श्रेणी I5,064,6285.33%
Source – Trendlyne

शेयर का हाल

  • CMP – ₹1,123.75
  • 1 साल रिटर्न – 44 फीसदी की तेजी
  • 5 साल रिटर्न – 886.61 फीसदी रिटर्न

यह भी पढ़ें: 1 के बदले मिलेंगे 6 फ्री शेयर, बोनस के साथ डिविडेंड दे रही यह कंपनी, 5 साल में 6038% रिटर्न; भाव ₹21 से भी कम

Premier Explosives Limited

प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड भारत की एकमात्र निजी कंपनी है जो रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए सॉलिड प्रोपेलेंट बनाती है. इसके अलावा कंपनी रॉकेट मोटर, हाई एक्सप्लोसिव चार्ज और अन्य महत्वपूर्ण उत्पाद भी तैयार करती है. इसके प्रमुख ग्राहकों में Bharat Electronics Limited, Bharat Dynamics Limited और Indian Space Research Organisation शामिल हैं. कंपनी की इस खास स्थिति के कारण विदेशी निवेशकों ने इसमें अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है.

FII की हिस्सेदारी

तिमाहीकुल शेयरप्रतिशत होल्डिंग
मार्च 202630,2940.06%
मार्च 2026603,4481.12%
दिसंबर 20253,8050.01%
दिसंबर 2025482,5910.90%
सितंबर 202549,4500.09%
Source – Trendlyne

शेयर का हाल

  • CMP – ₹516.50
  • 1 साल रिटर्न – 31.48 फीसदी की तेजी
  • 5 साल रिटर्न – 1644 फीसदी का रिटर्न

कुल मिलाकर, भारत का रक्षा सेक्टर अब केवल विकास की कहानी नहीं बल्कि निवेश के लिहाज से भी मजबूत विकल्प बनता जा रहा है. FIIs की बढ़ती हिस्सेदारी इस बात का संकेत है कि वैश्विक निवेशक भी भारत की रक्षा निर्माण क्षमता पर भरोसा जता रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 10 टुकड़ों में बंटेगा इस कंपनी का शेयर, 977% तक दिया मल्टीबैगर रिटर्न, रिकॉर्ड डेट नजदीक

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.