इन 3 शेयरों में दिख रहा तेजी का दम, एक्सपर्ट ने दिए 735 रुपये से 3000 रुपये तक के टारगेट, जानें डिटेल

Choice Broking ने तीन शेयरों HCG, Endurance Technologies और Varun Beverages पर खरीदारी की राय दी है. ब्रोकरेज के मुताबिक इन शेयरों में मजबूत तेजी का संकेत दिख रहा है. HCG के लिए 735 रुपये, Endurance Technologies के लिए 3000 रुपये और Varun Beverages के लिए 570 रुपये का टारगेट दिया गया है.

ब्रोकरेज के मुताबिक इन शेयरों में मजबूत तेजी का संकेत दिख रहा है. Image Credit: money9live

Share Target Price: शेयर बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुआ. कारोबार के दौरान बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिली, हालांकि ऊंचे स्तरों पर बिकवाली के दबाव ने बढ़त को सीमित कर दिया. दिन के अंत में सेंसेक्स 232 अंक यानी 0.31 फीसदी बढ़कर 75415.35 पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 50 भी 65 अंक यानी 0.27 फीसदी की तेजी के साथ 23719.30 के स्तर पर बंद हुआ.

इस तेजी के बीच कुछ स्टॉक्स निवेशकों की नजर में बने हुए हैं. ब्रोकरेज फर्म Choice Broking के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट Hitesh Tailor ने तीन शेयरों पर खरीदारी की राय दी है. इन शेयरों में HealthCare Global Enterprises, Endurance Technologies और Varun Beverages शामिल हैं. एक्सपर्ट के मुताबिक इन शेयरों में मौजूदा स्तर से अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है. मजबूत टेक्निकल सेटअप और बढ़ते वॉल्यूम इनके पक्ष में नजर आ रहे हैं.

कंपनी का नामCMPटारगेट प्राइसस्टॉप लॉसएक्सपर्ट की राय
HealthCare Global Enterprises655.30 रुपये735 रुपये614 रुपयेBuy
Endurance Technologies2721.80 रुपये3000 रुपये2550 रुपयेBuy
Varun Beverages539.45 रुपये570 रुपये512 रुपयेBuy

HCG

HealthCare Global Enterprises यानी HCG के शेयर पर एक्सपर्ट ने खरीदारी की सलाह दी है. शेयर का CMP 655.30 रुपये बताया गया है. इसके लिए 735 रुपये का टारगेट दिया गया है. वहीं 614 रुपये का स्टॉप लॉस रखने की सलाह है. एक्सपर्ट के अनुसार शेयर लगातार Higher High और Higher Low का पैटर्न बना रहा है. यह मजबूत तेजी का संकेत माना जाता है.

HCG में हाल के दिनों में ट्रेडिंग वॉल्यूम भी बढ़ा है. इसे शेयर में बढ़ती खरीदारी का संकेत माना जा रहा है. शेयर 20, 50, 100 और 200 DEMA के ऊपर कारोबार कर रहा है. इससे इसकी तेजी और मजबूत मानी जा रही है. एक्सपर्ट का कहना है कि मौजूदा टेक्निकल सेटअप में शेयर में आगे भी तेजी जारी रह सकती है. इसलिए इसमें लॉन्ग पोजिशन पर नजर रखी जा सकती है.

Endurance Technologies

Endurance Technologies पर भी खरीदारी की राय दी गई है. शेयर का CMP 2721.80 रुपये है. एक्सपर्ट ने इसके लिए 3000 रुपये का टारगेट तय किया है. वहीं 2550 रुपये का स्टॉप लॉस रखने की सलाह दी गई है. शेयर ने हाल ही में अपने स्विंग हाई और डाउनवर्ड रजिस्टेंस ट्रेंडलाइन के ऊपर ब्रेकआउट दिया है. इसे तेजी का मजबूत संकेत माना जा रहा है.

Endurance Technologies में 50 DEMA और 200 DEMA के बीच Golden Crossover भी बना है. टेक्निकल एनालिसिस में इसे मजबूत तेजी का संकेत माना जाता है. इससे लॉन्ग टर्म ट्रेंड में मजबूती दिखती है. एक्सपर्ट का कहना है कि शेयर में नया Buying Momentum देखने को मिल रहा है. ऐसे में इसमें आगे और तेजी की संभावना बन रही है.

यह भी पढ़ें- 2 महीने में 123% तक रिटर्न! ₹20 से कम वाले इन शेयरों ने मचाया धमाल; 2 बने मल्टीबैगर

Varun Beverages

Varun Beverages यानी VBL पर भी Choice Broking ने खरीदारी की राय दी है. शेयर का CMP 539.45 रुपये है. इसके लिए 570 रुपये का टारगेट दिया गया है. जबकि 512 रुपये का स्टॉप लॉस सुझाया गया है. शेयर हाल ही में Range Bound Consolidation से बाहर निकला है. इसके साथ इसने अपने पुराने Swing High के ऊपर भी ब्रेकआउट दिया है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.