5G और AI बूम से चमकेगी Optical Fibre इंडस्ट्री, इन 3 स्टॉक्स पर रखें नजर; 280% तक दे चुके हैं रिटर्न

भारत में 5G नेटवर्क, AI आधारित Data Center, BharatNet और FTTH ब्रॉडबैंड के विस्तार से Optical Fibre Cable सेक्टर में तेजी देखने को मिल रही है. Sterlite Technologies, HFCL और Finolex Cables जैसी कंपनियां अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ा रही हैं.

OFC इंडस्ट्री में मजबूत ग्रोथ देखने को मिल रही है. Image Credit: CANVA

देश में 5G नेटवर्क के तेजी से विस्तार और AI टेक्नोलॉजी के बढ़ते इस्तेमाल से Optical Fibre Cable यानी OFC इंडस्ट्री में मजबूत ग्रोथ देखने को मिल रही है. BharatNet प्रोजेक्ट, Data Center Expansion, FTTH ब्रॉडबैंड और Cloud Adoption जैसे कई बड़े फैक्टर इस सेक्टर की मांग को लगातार बढ़ा रहे हैं.

हालांकि जानकारों का मानना है कि भारत अभी भी विकसित देशों की तुलना में कम फाइबराइज्ड है, ऐसे में आने वाले वर्षों में OFC सेक्टर के लिए बड़ा अवसर मौजूद है. खास बात यह है कि AI आधारित डेटा प्रोसेसिंग के लिए हाई स्पीड ऑप्टिकल कनेक्टिविटी की जरूरत तेजी से बढ़ रही है. ऐसे माहौल में इस सेक्टर से जुड़ी कई कंपनियां निवेशकों के रडार पर आ गई हैं.

Sterlite Technologies

दुनिया की प्रमुख Optical Fibre और Optical Fibre Cable सॉल्यूशन देने वाली कंपनियों में शामिल है. कंपनी 5G और FTTx एप्लिकेशन के लिए आधुनिक फाइबर सॉल्यूशन उपलब्ध कराती है. FY26 में कंपनी का ऑर्डर इनटेक 110 फीसदी बढ़ा, जिससे आने वाले समय के लिए मजबूत रेवेन्यू विजिबिलिटी बनी है. कंपनी का ओपन ऑर्डर बुक 73.09 अरब रुपये तक पहुंच गया है. कंपनी के शेयर 8 मई को 5 फीसदी की तेजी के साथ 375 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे. इसने अपने निवेशकों को पिछले 3 साल में 131 फीसदी का रिटर्न दिया है.

  • मार्च 2023 में Sterlite Technologies की Net Sales 69,250 मिलियन रुपये रही
  • मार्च 2024 में कंपनी की Net Sales घटकर 40,830 मिलियन रुपये पर आ गई
  • मार्च 2025 में Net Sales 39,960 मिलियन रुपये दर्ज की गई
  • मार्च 2023 में Sales Growth 27.4 प्रतिशत रही
  • मार्च 2024 में Sales Growth गिरकर माइनस 41.1 प्रतिशत हो गई
  • मार्च 2025 में Sales Growth माइनस 2.1 प्रतिशत दर्ज हुई
  • मार्च 2023 में कंपनी का Net Profit 2,310 मिलियन रुपये रहा
  • मार्च 2024 में कंपनी को 710 मिलियन रुपये का घाटा हुआ
  • मार्च 2025 में घाटा बढ़कर 720 मिलियन रुपये हो गया
  • मार्च 2023 में ROCE 20.4 प्रतिशत रहा
  • मार्च 2024 में ROCE घटकर 7.2 प्रतिशत पर पहुंच गया
  • मार्च 2025 में ROCE 4.8 प्रतिशत दर्ज किया गया

HFCL

देश की प्रमुख OFC कंपनियों में शामिल है और अब ग्लोबल हाई कैपेसिटी फाइबर सॉल्यूशन कंपनी बनने की दिशा में आगे बढ़ रही है. कंपनी जून 2026 तक अपनी Optical Fiber Cable मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को 43 मिलियन fkm तक बढ़ाने की तैयारी में है. HFCL पहले ही अपनी Optical Fiber प्रोडक्शन क्षमता को दोगुना कर चुकी है. कंपनी Preform Manufacturing में भी एंट्री की योजना बना रही है. कंपनी के शेयर 8 मई को 5 फीसदी की गिराटव के साथ 138 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे. इसने अपने निवेशकों को पिछले 5 साल में 284 फीसदी का रिटर्न दिया है.

  • मार्च 2023 में HFCL की Net Sales 47,433 मिलियन रुपये रही
  • मार्च 2024 में कंपनी की Net Sales घटकर 44,651 मिलियन रुपये पर आ गई
  • मार्च 2025 में Net Sales 40,645 मिलियन रुपये दर्ज की गई
  • मार्च 2023 में Sales Growth 0.3 प्रतिशत रही
  • मार्च 2024 में Sales Growth माइनस 5.9 प्रतिशत हो गई
  • मार्च 2025 in Sales Growth माइनस 9 प्रतिशत दर्ज की गई
  • मार्च 2023 में कंपनी का Net Profit 3,177 मिलियन रुपये रहा
  • मार्च 2024 में Net Profit बढ़कर 3,375 मिलियन रुपये पहुंच गया
  • मार्च 2025 में Net Profit घटकर 1,733 मिलियन रुपये रह गया
  • मार्च 2023 में ROCE 10.3 प्रतिशत रहा
  • मार्च 2024 में ROCE घटकर 8.5 प्रतिशत पर पहुंच गया
  • मार्च 2025 में ROCE 4.2 प्रतिशत दर्ज किया गया

ये भी पढ़ें- डिफेंस शेयरों का जलवा! Nifty India Defence ने 2026 में दिया 20% रिटर्न; जानें किन वजहों से आ रही बंपर रैली?

Finolex Cables

देश की बड़ी Optical Fibre कंपनियों में शामिल है. कंपनी के पास Optical Fibre और Optical Fibre Cable के लिए अलग प्लांट मौजूद हैं. FY26 की तीसरी तिमाही में कंपनी के OFC वॉल्यूम में करीब एक तिहाई की बढ़ोतरी दर्ज की गई. कंपनी प्रीफॉर्म फैक्ट्री और Fiber Draw Tower Expansion पर निवेश कर रही है. कंपनी के शेयर 8 मई को 3.85 फीसदी की गिरावट के साथ 1129 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे. इसने अपने निवेशकों को पिछले 5 साल में 210 फीसदी का रिटर्न दिया है.

  • मार्च 2023 में Finolex Cables की Net Sales 44,811 मिलियन रुपये रही
  • मार्च 2024 में कंपनी की Net Sales बढ़कर 50,144 मिलियन रुपये पहुंच गई
  • मार्च 2025 में Net Sales 53,189 मिलियन रुपये दर्ज की गई
  • मार्च 2023 में Sales Growth 18.9 प्रतिशत रही
  • मार्च 2024 में Sales Growth 11.9 प्रतिशत दर्ज की गई
  • मार्च 2025 में Sales Growth 6.1 प्रतिशत रही
  • मार्च 2023 में कंपनी का Net Profit 5,043 मिलियन रुपये रहा
  • मार्च 2024 में Net Profit बढ़कर 6,517 मिलियन रुपये पहुंच गया
  • मार्च 2025 में Net Profit 7,008 मिलियन रुपये दर्ज किया गया
  • मार्च 2023 में ROCE 14.9 प्रतिशत रहा
  • मार्च 2024 में ROCE बढ़कर 17.5 प्रतिशत पहुंच गया
  • मार्च 2025 में ROCE 16.8 प्रतिशत दर्ज किया गया

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.