7 पैसे से ₹167 तक… मिला 238471% का ग्रोथ, इन 18 पेनी स्टॉक्स ने बदली निवेशकों की किस्मत; बना दिया करोड़पति

पिछले 5 सालों में कुछ पेनी स्टॉक्स ने ऐसी कहानी लिखी है, जिसने निवेश की सोच बदल दी है. साल 2021 में जो शेयर ₹20 से नीचे ट्रेड कर रहे थे, उनमें से करीब 18 कंपनियां आज हजारों करोड़ रुपये की वैल्यू वाली बन चुकी हैं. इन कंपनियों का मार्केट कैप ₹3000 करोड़ से लेकर ₹12000 करोड़ तक पहुंच गया है.

पेनी स्टॉक्स Image Credit: money9live.com

Penny Stocks: शेयर बाजार में अक्सर पेनी स्टॉक्स को जोखिम भरा माना जाता है. कम कीमत, कम लिक्विडिटी और तेज उतार-चढ़ाव की वजह से ज्यादातर निवेशक इनसे दूरी बनाकर रखते हैं. लेकिन पिछले 5 सालों में कुछ पेनी स्टॉक्स ने ऐसी कहानी लिखी है, जिसने निवेश की सोच बदल दी है. साल 2021 में जो शेयर ₹20 से नीचे ट्रेड कर रहे थे, उनमें से करीब 18 कंपनियां आज हजारों करोड़ रुपये की वैल्यू वाली बन चुकी हैं.

इन कंपनियों का मार्केट कैप ₹3000 करोड़ से लेकर ₹12000 करोड़ तक पहुंच गया है. यानी जो शेयर कभी कुछ पैसों में मिलते थे, उन्होंने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया. यह बदलाव अचानक नहीं हुआ. इसके पीछे मजबूत बिजनेस, सही सेक्टर में काम और सरकार की नीतियों का बड़ा योगदान रहा.

Diamond Power

  • Diamond Power Infrastructure इस बदलाव का सबसे बड़ा उदाहरण है.
  • 2021 में इसका शेयर सिर्फ 7 पैसे पर था. आज यह करीब ₹167 पर ट्रेड कर रहा है.
  • कंपनी का मार्केट कैप ₹18.9 करोड़ से बढ़कर ₹8,800 करोड़ से ज्यादा हो गया है.

Waaree Renewable

  • Waaree Renewable Technologies ने भी शानदार प्रदर्शन किया है.
  • 2021 में इसका शेयर ₹13.93 था, जो अब ₹1,000 के पार पहुंच चुका है.
  • इस दौरान निवेशकों को करीब 70 गुना रिटर्न मिला है.

KPI Green Energy

  • KPI Green Energy का शेयर ₹6.72 से बढ़कर ₹455 तक पहुंच गया है.
  • कंपनी का मार्केट कैप ₹109 करोड़ से बढ़कर करीब ₹9,000 करोड़ हो गया है.

डिफेंस और रेलवे स्टॉक्स का जलवा

  • Apollo Micro Systems ने भी जबरदस्त रिटर्न दिया. इसका शेयर ₹10.68 से बढ़कर ₹308 तक पहुंच गया.
  • वहीं Jupiter Wagons का शेयर ₹16.65 से बढ़कर ₹296 तक पहुंचा.
  • रेलवे और डिफेंस सेक्टर में सरकार के बढ़ते खर्च से इन कंपनियों को फायदा मिला.

अन्य कंपनियों ने भी किया कमाल

  • Avantel, AGI Infra जैसी कंपनियों ने भी निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया.
  • इनके अलावा कई और कंपनियां हैं जो अब ₹3,000 से ₹9,000 करोड़ की वैल्यू तक पहुंच चुकी हैं.

क्यों आया इतना बड़ा उछाल

इस तेजी के पीछे कई बड़े कारण रहे. सरकार की PLI स्कीम, इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ता खर्च, डिफेंस और सोलर सेक्टर में तेजी और रिटेल निवेशकों की बढ़ती भागीदारी ने इन कंपनियों को आगे बढ़ाया. यह जरूरी नहीं है कि हर पेनी स्टॉक ऐसा ही रिटर्न दे. कई छोटे शेयर या तो वहीं के वहीं रह गए या बाजार से गायब हो गए.

डेटा सोर्स: Groww, ET

इसे भी पढ़ें- इन स्टॉक्स में मौका! 5 साल के औसत PE से नीचे ट्रेड कर रहे शेयर, अलग-अलग सेक्टर की हैं कंपनियां

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.