भारत का रिटेल मार्केट बनेगा सबसे बड़ी ग्रोथ स्टोरी, ₹215 लाख करोड़ के बाजार से चमक सकते हैं ये 3 शेयर

ऑनलाइन शॉपिंग, डिजिटल पेमेंट और AI तकनीक ने लोगों के खरीदारी करने का तरीका पूरी तरह बदल दिया है. खासकर छोटे शहरों और कस्बों में ऑर्गनाइज्ड रिटेल कंपनियों की पहुंच तेजी से बढ़ रही है. एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत का रिटेल मार्केट 2025 के 90-95 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 2035 तक 210-215 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है.

विशाल मेगा मार्ट Image Credit: Vishal Mega Mart

Retail Market Stocks: भारत का रिटेल मार्केट अब तेजी से बदल रहा है. लोग पहले के मुकाबले ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं और ब्रांडेड प्रोडक्ट्स की मांग लगातार बढ़ रही है. ऑनलाइन शॉपिंग, डिजिटल पेमेंट और AI तकनीक ने लोगों के खरीदारी करने का तरीका पूरी तरह बदल दिया है. खासकर छोटे शहरों और कस्बों में ऑर्गनाइज्ड रिटेल कंपनियों की पहुंच तेजी से बढ़ रही है. एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत का रिटेल मार्केट 2025 के 90-95 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 2035 तक 210-215 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है.

आने वाले सालो में रिटेल सेक्टर देश की सबसे बड़ी ग्रोथ स्टोरी बन सकता है. बढ़ती आय, इंटरनेट का फैलाव और सुविधा वाली शॉपिंग की मांग अब रिटेल कंपनियों के लिए बड़ा मौका बना रही है. इसी तेजी के बीच कुछ रिटेल कंपनियां निवेशकों की नजर में तेजी से जगह बना रही हैं. इनमें Sai Silks, Vishal Mega Mart और Baazar Style Retail जैसे नाम शामिल हैं, जो तेजी से अपने कारोबार का विस्तार कर रही हैं.

Sai Silks

पहला नाम Sai Silks का है, जिसे Kalamandir ब्रांड के लिए जाना जाता है. यह कंपनी South India में साड़ी और ethnic wear कारोबार की बड़ी कंपनियों में शामिल है. कंपनी प्रीमियम और अफॉरडेबल दोनों तरह के कपड़े बेचती है. साड़ी कंपनी के कारोबार का सबसे बड़ा हिस्सा है.

कंपनी अलग-अलग ग्राहकों के लिए कई ब्रांड चलाती है. इसके देशभर में 81 स्टोर्स हैं और ऑनलाइन कारोबार भी तेजी से बढ़ रहा है. FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 13 प्रतिशत बढ़कर 1,654 करोड़ रुपये पहुंच गया. वहीं नेट प्रॉफिट 65 प्रतिशत बढ़कर 141 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी पूरी तरह कर्ज मुक्त है और अगले कुछ वर्षों में नए स्टोर्स खोलकर कारोबार बढ़ाने की तैयारी कर रही है.

Vishal Mega Mart

दूसरी कंपनी Vishal Mega Mart है. यह कंपनी कम कीमत पर सामान बेचने के लिए जानी जाती है और middle class ग्राहकों को target करती है. FY26 तक कंपनी के देशभर के 535 शहरों में 795 स्टोर्स थे. कंपनी की सबसे बड़ी ताकत उसके खुद के brands हैं. यानी कंपनी अपने private label products बेचती है, जिससे उसे ज्यादा मुनाफा मिलता है और ग्राहकों को कम कीमत पर सामान मिल जाता है.

FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 20 प्रतिशत बढ़कर 12,906 करोड़ रुपये पहुंच गया. वहीं नेट प्रॉफिट 33 प्रतिशत बढ़कर 839 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी का loyalty program भी काफी मजबूत है. इसके करीब 16.9 करोड़ registered users हैं, जो कंपनी की कुल कमाई का बड़ा हिस्सा देते हैं.

Baazar Style Retail

तीसरी कंपनी Baazar Style Retail है. यह कंपनी Style Baazar और Express Baazar ब्रांड्स के जरिए value fashion कारोबार करती है. कंपनी कपड़े, फुटवियर, कॉस्मेटिक्स, toys और home furnishing products बेचती है. कंपनी का फोकस खासतौर पर छोटे शहरों और कस्बों पर है. FY26 तक कंपनी के 263 स्टोर्स हो चुके हैं और यह 191 शहरों में मौजूद है.

FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 37 प्रतिशत बढ़कर 1,841 करोड़ रुपये पहुंच गया. वहीं EBITDA 40 प्रतिशत बढ़कर 264 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी अब अगले तीन साल में 500 स्टोर्स तक पहुंचने की तैयारी कर रही है. इसके लिए कंपनी तेजी से नए स्टोर्स खोलने पर काम कर रही है.

कंपनीP/E अनुपातऔसत P/Eइंडस्ट्री P/EROCE (%)ROE (%)
Sai Silks11.328.5 (2.8 वर्ष)44.014.011.8
Vishal Mega Mart68.799.2 (1.6 वर्ष)40.514.812.2
Bazaar Style Retail116.082.8 (1.6 वर्ष)51.17.45.2
सोर्स: Groww

रिटेल सेक्टर में बड़ा मौका

विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ती खपत, डिजिटल शॉपिंग और छोटे शहरों में बढ़ती मांग ऑर्गनाइज्ड रिटेल कंपनियों के लिए बड़ा मौका बना सकती है. हालांकि competition और तेजी से बदलते fashion trends जैसे जोखिम बने हुए हैं, लेकिन मजबूत expansion और खुद के brands इन कंपनियों को लंबे समय में फायदा पहुंचा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: महंगा तेल, ग्लोबल कर्ज और बाजार में तनाव… RBI ने बढ़ते झटकों की चेतावनी दी, इन 5 सेक्टर्स में मजबूत बना हुआ है भारत

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.