13/05/2026
SPG कमांडो के पास FN SCAR असॉल्ट राइफल होती है. यह आधुनिक और बेहद घातक हथियार माना जाता है. इसकी फायरिंग रेंज लंबी होती है और यह तेजी से निशाना लगाने में सक्षम है. हाई रिस्क सुरक्षा मिशन में इसका इस्तेमाल किया जाता है.
कमांडो के पास Glock 17 और Glock 19 पिस्टल भी रहती हैं. ये हल्की, भरोसेमंद और तेजी से इस्तेमाल होने वाली पिस्टल मानी जाती हैं. करीबी सुरक्षा के दौरान इन्हें आसानी से छुपाकर रखा जा सकता है. इनका उपयोग इमरजेंसी स्थिति में किया जाता है.
Glock 19 पिस्टल
SPG कमांडो MP5 सब मशीन गन का भी इस्तेमाल करते हैं. यह हथियार कम दूरी पर बेहद प्रभावी माना जाता है. इसकी फायरिंग स्पीड तेज होती है और शहरी सुरक्षा ऑपरेशन में इसका उपयोग ज्यादा किया जाता है. यह दुनिया की लोकप्रिय सब मशीन गन में शामिल है.
MP5 सब मशीन गन
कमांडो के पास Tavor TAR 21 और FN P90 जैसे आधुनिक हथियार भी होते हैं. ये कॉम्पैक्ट डिजाइन वाले हथियार हैं जिन्हें तेजी से इस्तेमाल किया जा सकता है. खास ऑपरेशन और वीआईपी सुरक्षा में इनका उपयोग काफी महत्वपूर्ण माना जाता है.
Tavor TAR 21
SPG कमांडो CornerShot सिस्टम का भी इस्तेमाल करते हैं. इसकी मदद से कमांडो बिना सामने आए कोने के पीछे से फायरिंग कर सकते हैं. यह तकनीक आतंक विरोधी अभियान और क्लोज प्रोटेक्शन मिशन में काफी उपयोगी मानी जाती है.
CornerShot सिस्टम
कमांडो के पास NIJ लेवल 3 बुलेटप्रूफ शील्ड और आधुनिक बुलेटप्रूफ जैकेट होती हैं. ये गोलियों और विस्फोट से सुरक्षा देती हैं. कई बार कमांडो हाथ में ब्रीफकेस जैसी दिखने वाली शील्ड भी रखते हैं जो हमले के समय तुरंत सुरक्षा कवच बन जाती है.
बुलेटप्रूफ जैकेट
SPG कमांडो के कान में छोटे ईयरपीस और माइक्रोफोन लगे होते हैं. इनके जरिए वे लगातार एक दूसरे और कंट्रोल रूम से संपर्क में रहते हैं. यह सिस्टम पूरी सुरक्षा टीम को हर गतिविधि की तुरंत जानकारी देने में मदद करता है.
हाईटेक कम्युनिकेशन सिस्टम