टाटा ग्रुप के CEOs की सैलरी का खुलासा, किसे मिलती है सबसे ज्यादा तनख्वाह

14 April 2026

Pradyumn Thakur

टाटा ग्रुप

टाटा ग्रुप भारत के सबसे बड़े और भरोसेमंद बिजनेस समूहों में से एक है. इसकी कंपनियां आईटी, ऑटो, स्टील, पावर और केमिकल जैसे कई सेक्टर में काम करती हैं. ऐसे में लोगों के मन में अक्सर सवाल होता है कि इन बड़ी कंपनियों को संभालने वाले सीईओ और टॉप अधिकारियों की सैलरी कितनी होती है.

TCS

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के सीईओ के कृतिवासन को करीब 2652 लाख रुपये की सैलरी मिलती है. यह कंपनी आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी है. 

Tata Motors Passenger Vehicles

टाटा मोटर्स के ग्रुप सीएफओ बालाचंद्रन बालाजी को करीब 2109 लाख रुपये का पैकेज मिलता है. यह कंपनी ऑटो सेक्टर में मजबूत पकड़ रखती है.

Tata Communications Ltd.

टाटा कम्युनिकेशंस के सीईओ अमुर स्वामीनाथन लक्ष्मीनारायणन को करीब 1917 लाख रुपये का वेतन मिलता है. यह कंपनी टेलीकॉम सेवाओं में अहम भूमिका निभाती है.

Tata Steel Ltd.

टाटा स्टील के सीईओ टी वी नरेंद्रन को करीब 1729 लाख रुपये की सैलरी दी जाती है. यह कंपनी स्टील सेक्टर की प्रमुख कंपनी है.

Tata Chemicals Ltd.

टाटा केमिकल्स के सीईओ रामकृष्णन मुकुंदन को करीब 808 लाख रुपये की सैलरी मिलती है. यह कंपनी केमिकल सेक्टर में काम करती है. 

टाटा पावर के सीएफओ संजीव चुरिवाला को करीब 708 लाख रुपये का वेतन मिलता है. यह कंपनी बिजली सेक्टर में काम करती है.

Tata Power Company Ltd.