13/05/2026
Vinayak Singh
चीन दुनिया का सबसे बड़ा विदेशी मुद्रा भंडार रखने वाला देश है. मजबूत एक्सपोर्ट और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर इसकी सबसे बड़ी ताकत माने जाते हैं. चीन का विदेशी मुद्रा भंडार 3.7 ट्रिलियन डॉलर है.
जापान तकनीक, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री के दम पर वैश्विक अर्थव्यवस्था में मजबूत स्थिति बनाए हुए है. विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में यह दुनिया के शीर्ष देशों में शामिल है. इसका विदेशी मुद्रा भंडार 1.3 ट्रिलियन डॉलर है.
जापान
स्विट्जरलैंड अपनी मजबूत बैंकिंग व्यवस्था और वित्तीय स्थिरता के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है. यह देश निवेश और विदेशी संपत्तियों के लिए सुरक्षित केंद्र माना जाता है. इसका विदेशी मुद्रा भंडार 1.1 ट्रिलियन डॉलर है.
स्विट्जरलैंड
रूस ऊर्जा संसाधनों और तेल-गैस निर्यात के दम पर बड़ा विदेशी मुद्रा भंडार बनाए हुए है. वैश्विक प्रतिबंधों के बावजूद इसकी रिजर्व स्थिति मजबूत बनी हुई है. इसका विदेशी मुद्रा भंडार 758.7 अरब डॉलर है.
रूस
भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के साथ विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में दुनिया के शीर्ष देशों में शामिल हो चुका है. मजबूत सर्विस सेक्टर और बढ़ते एक्सपोर्ट से इसकी स्थिति मजबूत हुई है. भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 690 अरब डॉलर है.
भारत
जर्मनी यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था माना जाता है. मजबूत इंडस्ट्रियल और ऑटोमोबाइल सेक्टर इसकी आर्थिक ताकत का प्रमुख आधार हैं. इसका विदेशी मुद्रा भंडार 640 अरब डॉलर है.
जर्मनी
ताइवान सेमीकंडक्टर और चिप मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री में दुनिया का बड़ा केंद्र है. टेक्नोलॉजी एक्सपोर्ट इसकी विदेशी मुद्रा कमाई का प्रमुख स्रोत है. इसका विदेशी मुद्रा भंडार 602.49 अरब डॉलर है.
ताइवान
सऊदी अरब का विदेशी मुद्रा भंडार मुख्य रूप से तेल निर्यात पर आधारित है. ऊर्जा बाजार में इसकी मजबूत पकड़ वैश्विक अर्थव्यवस्था में इसे अहम बनाती है. इसका विदेशी मुद्रा भंडार 496 अरब डॉलर है.
सऊदी अरब
हॉन्ग कॉन्ग एशिया के सबसे बड़े वित्तीय और ट्रेडिंग हब में शामिल है. अंतरराष्ट्रीय निवेश और बैंकिंग सेवाएं इसकी आर्थिक मजबूती की बड़ी वजह हैं. इसका विदेशी मुद्रा भंडार 442.1 अरब डॉलर है.
हॉन्ग कॉन्ग
टॉप 10 में 10वें नंबर पर दक्षिण कोरिया है. दक्षिण कोरिया इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी सेक्टर में वैश्विक ताकत माना जाता है. इसका विदेशी मुद्रा भंडार 427.88 अरब डॉलर है.
दक्षिण कोरिया