11 April 2026
Shashank Srivastava
WhatsApp अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को और आसान बनाने के लिए एक बड़े डिजाइन बदलाव पर काम कर रहा है. आने वाले समय में Status देखने और पोस्ट करने का तरीका पूरी तरह बदल सकता है.
नई अपडेट के बाद आपको Status देखने के लिए अलग टैब में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. WhatsApp Chats स्क्रीन में ही एक नया सेक्शन जोड़ सकता है, जहां आपके कॉन्टैक्ट्स के लेटेस्ट Status अपडेट दिखाई देंगे.
यूजर्स सिर्फ चैट लिस्ट को नीचे खींचकर Status अपडेट देख पाएंगे. यानी बिना स्क्रीन बदले, तुरंत अपडेट्स तक पहुंच संभव होगी.
यह नया डिजाइन फिलहाल टेस्टिंग स्टेज में है. iOS यूजर्स के लिए इसे TestFlight पर कुछ बिल्ड्स में देखा गया है, जबकि Android के लिए भी इस पर काम जारी है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp Navigation बार में भी नया Status सेक्शन जोड़ सकता है. यहां आपको उन लोगों के Status पहले दिखेंगे जिनसे आप ज्यादा बातचीत करते हैं.
नए फीचर में म्यूट किए गए Status को अलग से दिखाने का विकल्प भी मिल सकता है. इससे यूजर्स को ज्यादा कंट्रोल मिलेगा कि वे क्या देखना चाहते हैं और क्या नहीं.
इस अपडेट के बाद आप सीधे Chats टैब से ही अपना Status पोस्ट कर पाएंगे. यानी चैटिंग और Status अपडेट दोनों काम एक ही जगह से हो जाएंगे.
यह बदलाव WhatsApp को और ज्यादा यूजर-फ्रेंडली बना सकता है. एक ही स्क्रीन पर चैट और Status दोनों मिलना समय बचाएगा और ऐप का फ्लो बेहतर करेगा.
फिलहाल WhatsApp ने इस फीचर की लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले अपडेट्स में इसे रोलआउट किया जा सकता है.