शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच SIP करने वाले निवेशकों के लिए अहम संदेश है. घबराहट में SIP बंद करना अक्सर लंबी अवधि के रिटर्न को नुकसान पहुंचा सकता है.
जब बाजार गिरता है, तब आपकी SIP ज्यादा यूनिट्स खरीदती है, जिससे औसत लागत कम होती है. यही Rupee Cost Averaging की ताकत है. इसलिए छोटी अवधि की गिरावट को देखकर फैसला लेना सही रणनीति नहीं मानी जाती है.
विशेषज्ञों का मानना है कि SIP हमेशा लॉन्ग टर्म लक्ष्य को ध्यान में रखकर की जानी चाहिए. सही Asset Allocation बनाए रखें और ट्रेंड का पीछा करने से बचें.