अयोध्या राम मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए नई सुविधा शुरू की गई है. अब सुगम दर्शन पास करीब 90 दिन पहले बुक किए जा सकेंगे. रोजाना ऑनलाइन पास का कोटा बढ़ाकर 2,000 कर दिया गया है. इससे श्रद्धालुओं को यात्रा, होटल और दर्शन की तैयारी पहले से करने में मदद मिलेगी. खासकर त्योहारों के दौरान इसका फायदा मिलेगा.