E20 पेट्रोल भरवाने वालों के लिए चेतावनी! पुरानी कार में हुआ नुकसान तो इंश्योरेंस क्लेम हो सकता है खारिज
देश की बड़ी बीमा कंपनी ICICI Lombard ने अपने ब्लॉग में चेतावनी दी है कि E20 पेट्रोल के कारण पुरानी और Non-conducive कारों में होने वाले नुकसान के मामलों में इंश्योरेंस क्लेम खारिज किया जा सकता है. E20 पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल और 80 प्रतिशत सामान्य पेट्रोल होता है. भारत में अप्रैल 2023 से वाहन कंपनियों ने E20 के conducive कार और दोपहिया वाहन बेचना शुरू किया था.
ICICI Lombard Insurance: अगर आपकी कार अप्रैल 2023 से पहले खरीदी गई है और आप उसमें E20 पेट्रोल का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है. देश की बड़ी बीमा कंपनी ICICI Lombard ने अपने ब्लॉग में चेतावनी दी है कि E20 पेट्रोल के कारण पुरानी और Non-conducive कारों में होने वाले नुकसान के मामलों में इंश्योरेंस क्लेम खारिज किया जा सकता है. कंपनी का अपने ब्लॉग के माध्यम से कहना है कि यदि कोई वाहन E20 ईंधन के लिए तैयार नहीं है और फिर भी उसमें इस ईंधन का इस्तेमाल किया जाता है, तो इसे वाहन का गलत उपयोग या लापरवाही माना जा सकता है.

क्या है E20 पेट्रोल?
E20 पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल और 80 प्रतिशत सामान्य पेट्रोल होता है. भारत में अप्रैल 2023 से वाहन कंपनियों ने E20 के conducive कार और दोपहिया वाहन बेचना शुरू किया था. इससे पहले बिके अधिकांश वाहन E20 के लिए पूरी तरह तैयार नहीं थे.
ICICI Lombard ने अपने ब्लॉग कहा कि जिस वाहन को E20 ईंधन के लिए नहीं बनाया गया है, उसमें इस पेट्रोल का उपयोग जोखिम भरा हो सकता है. कंपनी ने कहा कि ऐसी स्थिति में होने वाले नुकसान को गलत उपयोग या लापरवाही के रूप में देखा जा सकता है.
इस वजह से बीमा क्लेम की जांच अलग तरीके से की जा सकती है और दावा खारिज भी हो सकता है. ध्यान देने वाली बात यह है कि कंपनी ने इसके लिए कोई बड़ी घोषणा नहीं की है. कंपनी ने अपने ब्लॉग के जरिए बस यह सुझाव दिया है जो हर कार यूजर्स के बेहद अहम है.
कार को कैसे नुकसान पहुंचा सकता है E20?
बीमा कंपनी के मुताबिक एथेनॉल में जंग पैदा करने वाले गुण होते हैं. पुराने वाहनों में यह रबर की सील, फ्यूल पाइप और इंजन के कुछ हिस्सों को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा सकता है. सबसे बड़ी बात यह है कि यह नुकसान तुरंत दिखाई नहीं देता. यह समय के साथ बढ़ता है और बाद में बड़ी समस्या बन सकता है.
इंश्योरेंस क्लेम पर क्यों पड़ सकता है असर?
- कंपनी ने अपने ब्लॉग में कहा कि सामान्य मोटर बीमा पॉलिसी अक्सर ऐसे नुकसान को कवर नहीं करती जो धीरे-धीरे समय के साथ बढ़े हों.
- अधिकतर इंजन प्रोटेक्शन कवर पानी घुसने या तेल रिसाव जैसी समस्याओं के लिए होते हैं.
- ईंधन से होने वाले रासायनिक नुकसान को इनमें शामिल नहीं किया जाता.
- ICICI Lombard ने अपने ब्लॉग के माध्यम से यह सलाह दी है कि वाहन मालिक अपनी कार का मैनुअल जरूर पढ़ें.
- अगर वाहन E20 के लिए उपयुक्त नहीं है तो उसके डीलर या कंपनी से जानकारी लें और उसी के अनुसार ईंधन का इस्तेमाल करें.
ICICI Lombard क्या दी सफाई
हालांकि इस मामले में अब नया अपडेट सामने आया है. ICICI Lombard ने स्पष्ट किया है कि E-20 ईंधन के इस्तेमाल से मोटर इंश्योरेंस पॉलिसी पर कोई असर नहीं पड़ता और केवल E-20 पेट्रोल इस्तेमाल करने के आधार पर किसी भी दावे को खारिज नहीं किया जाएगा. कंपनी ने कहा कि वह E-20 कार्यक्रम को पर्यावरण के लिए बेहतर कदम मानती है और पुराने वाहनों में E-20 के उपयोग को लापरवाही नहीं मानती.
बीमा दावों का फैसला दुर्घटना, चोरी या पॉलिसी में शामिल अन्य जोखिमों के आधार पर किया जाता है, न कि वाहन में इस्तेमाल किए गए ईंधन के प्रकार के आधार पर. कंपनी के अनुसार यदि कोई दावा सामान्य पेट्रोल के साथ मान्य है, तो वही दावा E-20 ईंधन के इस्तेमाल की स्थिति में भी मान्य रहेगा. ICICI Lombard ने यह भी कहा कि वह ग्राहकों के भरोसे और पारदर्शिता के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

यह भी पढ़ें- अमेरिका-ईरान में हुआ समझौता, शुक्रवार से खुलेगा होर्मुज, जानें किन शर्तो पर बनी बात
Latest Stories
Nissan Tekton भारत में लॉन्च, Hyundai Creta और Kia Seltos को देगी टक्कर; जानें कीमत और फीचर्स
क्या XP100 बनेगा E20 पेट्रोल का विकल्प? जानें क्या है यह फ्यूल और किन वाहनों के लिए सही
ईरान युद्ध का बड़ा असर! पेट्रोल-डीजल महंगा पड़ते ही EV, CNG और Hybrid कारों की बिक्री 29% उछली
