चलता स्कूटर करेगा बात! बताएगा रास्ता, Ather ने लॉन्च किए ये खास फीचर्स; जानें e-scooter की कीमत
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी Ather Energy ने अपने e-scooters के लिए नए स्मार्ट फीचर्स लॉन्च किए हैं, जो राइडिंग अनुभव को और बेहतर बनाएंगे. अब स्कूटर न सिर्फ रास्ता बताएगा, बल्कि राइडर से बातचीत भी कर सकेगा. कंपनी का दावा है कि ये फीचर्स नेविगेशन और कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई देंगे. आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में नए फीचर्स और e-scooter की कीमत के बारे में बताया गया है.
Voice on Ather Features in Ather e-scooter : भारत की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी Ather Energy ने अपने स्कूटर्स को और ज्यादा स्मार्ट बना दिया है. कंपनी ने ‘Voice on Ather’ नाम का नया फीचर लॉन्च किया है, जिसकी मदद से अब राइडर बिना हाथ लगाए सिर्फ आवाज देकर कई काम कर सकेंगे. खास बात यह है कि आने वाले समय में ये स्कूटर खुद भी राइडर से बात करेंगे और जरूरी जानकारी देंगे.
आवाज से होगा स्कूटर का कंट्रोल
Ather के Gen 3 और उससे नए मॉडल्स में यह फीचर दिया गया है. Ather 450X, 450 Apex और Rizta Z के राइडर्स अब ब्लूटूथ हेडसेट या Halo स्मार्ट हेलमेट के जरिए स्कूटर को वॉइस कमांड दे सकते हैं. राइडर केवल बोलकर नेविगेशन शुरू कर सकते हैं, किसी जगह की जानकारी खोज सकते हैं और नजदीकी चार्जिंग स्टेशन का पता लगा सकते हैं.
कीतनी है कीमत?
- Ather 450X – ₹ 1,52,499 शुरुआती कीमत
- 450 Apex – ₹1,94,999 शुरुआती कीमत
- Rizta Z – ₹ 1,36,999 शुरुआती कीमत
हालांकि, जैसे-जैसे इन मॉडल में नए फीचर्स जुड़ेंगे इसकी कीमत में बढ़ोतरी हो सकती है.
फोन कॉल से लेकर म्यूजिक तक, सब कुछ आवाज से
नया फीचर सिर्फ रास्ता दिखाने तक सीमित नहीं है. राइडर्स वॉइस कमांड के जरिए फोन कॉल कर सकते हैं, म्यूजिक कंट्रोल कर सकते हैं और स्कूटर की कई सेटिंग्स भी बदल सकते हैं. इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल और Magic Twist रीजनरेशन लेवल जैसी सुविधाओं को भी अपनी आवाज के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है.
भविष्य में खुद सुझाव देगा स्कूटर
Ather का कहना है कि यह सिस्टम LLM और नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग तकनीक पर आधारित है. कंपनी भविष्य में इसे और उन्नत बनाने की तैयारी कर रही है. आने वाले दिनों में स्कूटर खुद राइडर से बातचीत करेगा और रास्ते, बैटरी, सेफ्टी और अन्य जरूरी बातों से जुड़ी जानकारी, सुझाव और अलर्ट देगा. इससे राइडिंग का अनुभव पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट और सुरक्षित हो जाएगा.
यह भी पढ़ें: मई में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में जोरदार उछाल, EV कारों की रिटेल सेल्स 81% बढ़ी; Tata Motors रही नंबर 1
Latest Stories
मई में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में जोरदार उछाल, EV कारों की रिटेल सेल्स 81% बढ़ी; Tata Motors रही नंबर 1
मारुति इन 4 कारों पर लेकर आई जोरदार स्कीम, 14 जून तक बुकिंग पर मिलेगा ये फायदा; बच सकता है ग्राहकों का पैसा
Top 10 Bestselling Cars: Maruti का जलवा बरकरार! मई 2026 में टॉप-3 पर कब्जा, Dzire बनी नंबर-1
