Ather का लॉस 57% घटकर ₹100 करोड़, रेवेन्यू भी 74% उछला, ब्रोकरेज बुलिश- ₹994 तक टारगेट, जानें स्टॉप लॉस
Ather Energy ने इस साल अपने कारोबार में मजबूत सुधार दिखाया है. कंपनी ने न सिर्फ अपने घाटे को काफी हद तक कम किया है, बल्कि कमाई और बिक्री में भी जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की है. जनवरी से मार्च 2026 की तिमाही में कंपनी का घाटा घटकर 100.23 करोड़ रुपये रह गया है. पिछले साल इसी अवधि में कंपनी को 234.36 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था. यानी कंपनी का घाटा करीब 57 प्रतिशत कम हो गया है.
Ather Energy: भारत की तेजी से बढ़ती इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में से एक Ather Energy ने इस साल अपने कारोबार में मजबूत सुधार दिखाया है. कंपनी ने न सिर्फ अपने घाटे को काफी हद तक कम किया है, बल्कि कमाई और बिक्री में भी जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की है. यह संकेत है कि देश में इलेक्ट्रिक स्कूटर की मांग तेजी से बढ़ रही है और ग्राहक अब नए विकल्पों को अपनाने लगे हैं.
खास बात यह है कि कंपनी ने नए प्रोडक्ट, बेहतर नेटवर्क और बढ़ती डिमांड के दम पर यह प्रदर्शन किया है. PTI के हवाले से कंपनी के CEO Tarun Mehta का कहना है कि यह साल कंपनी के लिए हर मायने में शानदार रहा है. बिक्री, बाजार हिस्सेदारी और फाइनेंशियल प्रदर्शन सभी में सुधार देखने को मिला है. कंपनी का फोकस प्रोडक्ट की क्वालिटी और नेटवर्क बढ़ाने पर रहा, जिसका सीधा असर बिक्री पर दिखा है.
चौथी तिमाही में घाटा आधे से ज्यादा कम
जनवरी से मार्च 2026 की तिमाही में कंपनी का घाटा घटकर 100.23 करोड़ रुपये रह गया है. पिछले साल इसी अवधि में कंपनी को 234.36 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था. यानी कंपनी का घाटा करीब 57 प्रतिशत कम हो गया है. यह कंपनी के लिए एक बड़ा सकारात्मक संकेत है, क्योंकि घाटा कम होने का मतलब है कि कंपनी अब मुनाफे की दिशा में तेजी से बढ़ रही है.
कमाई में जबरदस्त उछाल
- इस तिमाही में कंपनी की कमाई भी काफी तेजी से बढ़ी है.
- कंपनी का रेवेन्यू 74 प्रतिशत बढ़कर 1,174.66 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल 676.8 करोड़ रुपये था.
- यह बढ़ोतरी दिखाती है कि कंपनी की बिक्री और बाजार में पकड़ मजबूत हो रही है.
- अगर पूरे वित्त वर्ष 2026 की बात करें, तो कंपनी का कुल घाटा घटकर 517.17 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले साल यह 812.28 करोड़ रुपये था.
- वहीं कंपनी की सालाना कमाई बढ़कर 3,671.76 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल 2,255.01 करोड़ रुपये थी.
ब्रोकरेज ने क्या दी रेटिंग
| CMP | टारगेट | स्टॉप लॉस | Time Horizon |
|---|---|---|---|
| 916 | 994 | 684 | 1 Year |

बिक्री और नेटवर्क में तेजी
कंपनी ने चौथी तिमाही में 83,418 वाहन बेचे, जो पिछले साल के मुकाबले 76 प्रतिशत ज्यादा है. इसके साथ ही कंपनी ने अपने रिटेल नेटवर्क को बढ़ाकर 700 एक्सपीरियंस सेंटर तक पहुंचा दिया है. इसमें से 100 सेंटर सिर्फ इसी तिमाही में जोड़े गए हैं. कंपनी के नए फैमिली स्कूटर Rizta ने बाजार में बड़ी भूमिका निभाई है.
इस मॉडल की वजह से कंपनी को ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचने का मौका मिला. सीईओ के मुताबिक, आने वाले समय में कंपनी अपने नए प्लेटफॉर्म EL के जरिए और बड़े स्तर पर ग्रोथ हासिल करना चाहती है. कंपनी अब अपने नए प्लांट Factory 3.0 पर भी काम कर रही है, जो महाराष्ट्र के AURIC में बनाया जा रहा है. इस प्लांट के जरिए कंपनी अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाएगी और लागत को कम करेगी.
शेयरों का क्या है हाल

यह भी पढ़ें: विजय राजनीति का नया धुरधंर! थलापति के आगे रजनीकांत-कमल हासन भी पीछे, जानें पास में कितनी दौलत
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Closing Bell: शेयर मार्केट में हाहाकार, निवेशकों के 5 लाख करोड़ डूबे; Sensex 571 और Nifty 198 अंक फिसला
सितंबर की बिक्री ने बिगाड़ा ऑटो शेयरों का मूड, Bajaj Auto 8 फीसदी टूटा; Hyundai में तेजी
स्टॉक मार्केट क्रैश, सेंसेक्स 1000 अंक टूटा, निफ्टी में 1.48 फीसदी की गिरावट, जानें- क्यों आई बिकवाली
