TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

शेयर मार्केट न्यूज

52 हफ्ते के लो के नजदीक पहुंचा Yes Bank का शेयर, अब क्या करें?

IDBI Bank के हालिया क्रैश और YES बैंक के 52 हफ्ते के सबसे निचले स्तर को लेकर इन्वेस्टर परेशान हैं. मौजूदा YES बैंक शेयरहोल्डर्स के लिए सलाह है कि वे इसे होल्ड करें, जबकि नए इन्वेस्टर खरीदने पर विचार कर सकते हैं और फ़ंडिंग सॉल्यूशन का इंतजार कर सकते हैं.

अगले हफ्ते इन 15 शेयरों में रहेगा एक्शन, डिविडेंड से बोनस तक, नोट कर लें रिकॉर्ड डेट

अगले हफ्ते 19 से 25 अक्टूबर 2026 के बीच 15 कंपनियों की डिविडेंड रिकॉर्ड डेट है. Angel One, IRFC, Tech Mahindra और ICICI Prudential AMC समेत कई कंपनियां अंतरिम डिविडेंड देंगी. इसके अलावा Jattashankar Industries, JSW Dulux और Azad India Mobility में स्टॉक स्प्लिट होगा. Titan Biotech के बोनस इश्यू और VRL Logistics के बायबैक पर भी निवेशकों की नजर रहेगी.

ICICI, HDFC या Axis Bank: Q2 रिजल्ट के बाद किस शेयर में कितना दम, किसे खरीदें और किसे रखें होल्ड?

सितंबर तिमाही में ICICI Bank का स्टैंडअलोन मुनाफा 20.1% बढ़कर 14,843 करोड़ रुपये रहा. HDFC Bank का मुनाफा 4.7% बढ़कर 19,510 करोड़ रुपये पहुंचा, जबकि Axis Bank का मुनाफा 37.6% बढ़कर 7,003 करोड़ रुपये रहा. तीनों बैंकों के मार्जिन, कर्ज की ग्रोथ और एसेट क्वालिटी में अलग-अलग रुझान दिखे.

Nifty-Sensex में फिर आएगी बड़ी तेजी या टूटेगा बाजार? ये 5 फैक्टर तय करेंगे दिशा

अगले हफ्ते भारतीय शेयर बाजार की दिशा कई अहम फैक्टर्स से तय होगी. निफ्टी के सपोर्ट और रेजिस्टेंस स्तर, बैंकिंग कंपनियों के नतीजे, कच्चे तेल की कीमत, आईटी शेयरों की चाल, विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री और रुपये की मजबूती बाजार पर असर डालेंगे. जानिए किन संकेतों से तेजी या गिरावट का अगला ट्रेंड स्पष्ट हो सकता है.

Stock Market Holiday: इस मंगलवार बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE पर नहीं होगा कारोबार

दशहरे के मौके पर मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को NSE और BSE में ट्रेडिंग बंद रहेगी. इस दिन इक्विटी, डेरिवेटिव्स और अन्य संबंधित सेगमेंट में कारोबार नहीं होगा. नवंबर में 10 और 24 तारीख को, जबकि दिसंबर में 25 तारीख को बाजार बंद रहेगा.

जियो IPO से अंबानी की असली परीक्षा, क्या युवा निवेशक लगाएंगे दांव?

जियो प्लेटफॉर्म्स का ₹30,213 करोड़ का IPO 21 अक्टूबर को खुलने जा रहा है. यह कंपनी और मुकेश अंबानी के लिए बड़ी परीक्षा माना जा रहा है. जियो की मजबूत ग्राहक संख्या और डिजिटल कारोबार के बीच अब नजर युवा निवेशकों पर होगी. सवाल है कि क्या अंबानी ब्रांड और कंपनी की ग्रोथ उन्हें IPO में पैसा लगाने के लिए आकर्षित कर पाएगी?

Suzlon, Adani Green Energy से Polycab तक, इन 3 शेयर्स में मिल सकता है 73% तक का बंपर रिटर्न!

जेफरीज और मोतीलाल ओसवाल ने Polycab के अलावा Suzlon और Adani Green Energy जैसे स्टॉक्स में 73 फीसदी तक के रिटर्न मिलने के संकेत दिए हैं. इन तीनों ही शेयर्स के टारगेट प्राइस क्या हैं, चलिए जानते हैं.

3 साल में दे चुका है 453% तक का जबरदस्त रिटर्न, अब कंपनी देगी हर 4 शेयर पर 1 बोनस शेयर, अगले हफ्ते है रिकॉर्ड डेट

Titan Biotech ने 1:4 बोनस इश्यू को मंजूरी दी है, जिससे एलिजिबल शेयरहोल्डर्स को हर चार शेयर पर 2 रुपए की फेस वैल्यू वाला एक फुली पेड-अप इक्विटी शेयर मिलेगा. इसकी रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते है, चलिए आपको बताते हैं कि अलॉटमेंट डेट क्या है?

इन 3 शेयरों में तेजी के संकेत! एक्सपर्ट ने कहा दांव लगाओ; 10% तक मिलेगा रिटर्न; जानें टारगेट और स्टॉप लॉस

चॉईस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट दीपेश सरावगी ने Bharti Airtel, Naukri और ITC Hotels में खरीदारी की सलाह दी है. Bharti Airtel का टारगेट प्राइस 2,010 रुपये , Naukri का 1,395 रुपये और ITC Hotels का 178 रुपये है. जानें तीनों शेयरों का टेक्निकल सेटअप, RSI, EMA और स्टॉप लॉस का लेवल.

सिर्फ 2 दिन में Yes Bank शेयर हुए धड़ाम! 17% तक टूटे स्टॉक; अब रेटिंग एजेंसी ने बता दिया बैंक का क्या होगा?

Yes Bank के शेयर सुप्रीम कोर्ट के AT-1 बॉन्ड फैसले के बाद दो कारोबारी दिनों में करीब 17 फीसदी से ज्यादा टूट गए. कोर्ट ने 8,415 करोड़ रुपये के बॉन्ड राइट ऑफ करने का फैसला कैंसिल कर दिया. बैंक को कोर कैपिटल रेशियो में 250 बेसिस पॉइंट की कमी का अनुमान है.