TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

इंश्योरेंस समाचार

क्या घट जाएगा इंश्योरेंस का प्रीमियम? IRDAI के नए नियम से ग्राहकों का बोझ हो सकता है कम

भारत के इंश्योरेंस रेगुलेटर IRDAI ने पॉलिसी प्रीमियम कम करने के मकसद से बड़े सुधारों का प्रस्ताव दिया है. प्लान में ब्रोकर और एजेंट के लिए कमीशन की लिमिट तय करना और समय के साथ इंश्योरेंस कंपनियों के मैनेजमेंट खर्च में कटौती करना शामिल है. हालांकि इससे पॉलिसीहोल्डर्स के लिए इंश्योरेंस सस्ता हो सकता है, लेकिन इस सेक्टर में दस लाख नौकरियों पर इसके असर को लेकर चिंता है. स्टेकहोल्डर्स के पास 25 अक्टूबर तक फीडबैक देने का समय है.

इंश्योरेंस ब्रोकर्स को नहीं भाया सरकार का आइडिया, 70 फीसदी तक घट जाएगी कमाई; 10 लाख नौकरी पर आएगा संकट

IRDAI के प्रस्तावित कमीशन नियमों का इंश्योरेंस ब्रोकर्स विरोध कर रहे हैं. IBAI का कहना है कि कमीशन पर सीमा लगने से ब्रोकर्स की कमाई 60 से 70 फीसदी तक घट सकती है और करीब 10 लाख नौकरियों पर संकट आ सकता है. वहीं, IRDAI का तर्क है कि बदलावों से डिस्ट्रीब्यूशन लागत घटेगी और पॉलिसीधारकों को बेहतर वैल्यू मिलेगी.

बदलेगा कार इंश्योरेंस खरीदने का तरीका, IRDAI ने दिए नए प्रस्ताव; मिलेगा डिजिटल ऑप्शन

IRDAI ने मोटर इंश्योरेंस डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम में बदलाव को लेकर कई प्रस्ताव रखे हैं. अगर ये प्रस्ताव लागू होते हैं, तो नई कार खरीदने वाले कस्टमर्स को डीलर के अलावा Bima Sugam जैसे MII प्लेटफॉर्म्स से डिजिटल रूट के जरिए इंश्योरेंस खरीदने का ऑप्शन मिल सकता है. मोटर डीलर्स के लिए IDE और PoSP से जुड़े नए फ्रेमवर्क का भी प्रस्ताव है.

क्यों पैसे देने के बाद भी Health Insurance क्लेम हो जाता है रिजेक्ट, समझें क्या करें-क्या न करें?

क्या आपको पता है कि आखिर क्यों पैसा भरने के बाद भी हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम अक्सर रिजेक्ट हो जाते हैं? इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे कि मेडिकल हिस्ट्री न बताने और अधूरे डॉक्यूमेंटेशन की वजह से क्लेम रिजेक्ट हो सकता है. आज इस वी़डियो में आपको पता चलेगा कि कब पूरा क्लेम मिलता है, कब क्लेम रिजेक्ट होता है, आपको क्या करना चाहिए और आपको क्या करने से बचना चाहिए?

होम लोन के साथ लाइफ इंश्योरेंस लेना चाहिए या नहीं, फ्लैट और रिड्यूसिंग कवर में कौन बेहतर, जानें पूरी डिटेल

होम लोन लेते समय बैंक या गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी लाइफ इंश्योरेंस का विकल्प दे सकती है. इसका मकसद कर्जदार की मृत्यु की स्थिति में बकाया होम लोन चुकाना होता है. इसमें फ्लैट कवर और घटता हुआ टर्म कवर प्रमुख विकल्प हैं. घटता कवर लोन की बकाया रकम के साथ कम होता है और आमतौर पर सस्ता होता है.

LIC का जलवा कायम, अगस्त में 56.5 फीसदी पहुंची NBP हिस्सेदारी; प्रीमियम में 45% की जोरदार ग्रोथ

अगस्त में जीवन इंश्योरेंस सेक्टर के नए बिजनेस प्रीमियम में 33.1 फीसदी की तेजी रही. LIC का NBP 45.3 फीसदी बढ़कर 23275.4 करोड़ रुपये हो गया, जिससे इंडस्ट्री में उसकी हिस्सेदारी 56.5 फीसदी पहुंच गई. प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनियों का NBP 20 फीसदी बढ़ा. हालांकि वित्त वर्ष 2027 में अब तक प्राइवेट कंपनियां 22.3 फीसदी NBP ग्रोथ के साथ आगे हैं.

जॉब चेंज करने वाले सावधान! नौकरी बदलते ही खत्म हो सकता है हेल्थ इंश्योरेंस; इन 5 बातों का रखें ध्यान

नौकरी बदलते समय सैलरी और पद के साथ ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस पर भी ध्यान देना जरूरी है. कंपनी की नौकरी खत्म होने के साथ ग्रुप हेल्थ कवर भी आमतौर पर समाप्त हो जाता है. नई कंपनी का इंश्योरेंस तुरंत शुरू होगा यह जरूरी नहीं है. इसलिए नौकरी बदलने से पहले पुरानी पॉलिसी की एंड डेट, पोर्टेबिलिटी, कंटिन्युटी और पेंडिंग क्लेम की जानकारी लें.

इंश्योरेंस नहीं तो पेट्रोल-डीजल नहीं, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा प्रस्ताव; पेट्रोल पंप पर होगी इंश्योरेंस की जांच

सुप्रीम कोर्ट ने बिना वैध मोटर इंश्योरेंस चलने वाले वाहनों पर सख्ती के लिए पायलट प्रोजेक्ट का प्रस्ताव दिया है. इसके तहत पेट्रोल पंप पर ईंधन देने से पहले वाहन का इंश्योरेंस जांचने की व्यवस्था हो सकती है. इंश्योरेंस नहीं होने पर पेट्रोल या डीजल देने से इनकार किया जा सकता है.

LIC Policy Holders के लिए बड़ी खुशखबरी! ₹59,725 करोड़ का रिकॉर्ड बोनस, क्या आपकी पॉलिसी पर मिलेगा?

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपने पार्टिसिपेटिंग (विद-प्रॉफिट) पॉलिसीधारकों को 59,725 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड बोनस का ऐलान किया है. यह पिछले साल की तुलना में लगभग 6% अधिक है और अब तक का सबसे बड़ा बोनस माना जा रहा है. इस बोनस का लाभ केवल उन ग्राहकों को […]

सरकार बनाएगी नई Cooperative Life Insurance Company, अमित शाह का ऐलान, करोड़ों लोगों को मिल सकता है फायदा

केंद्र सरकार सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने के लिए नई Cooperative Life Insurance Company बनाएगी. अमित शाह ने इसकी घोषणा सहकारिता मंत्रालय के पांचवें स्थापना दिवस पर की. उन्होंने कहा कि यह कंपनी भारत टैक्सी मॉडल की तर्ज पर शुरू होगी. इससे देश की 8.5 लाख सहकारी समितियों और 30 करोड़ से अधिक सदस्यों को लाभ मिलने की उम्मीद है.