TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

इंडिया न्यूज

CJP Protest: कैंसिल हुई 245 ट्रेनें, विरोध प्रदर्शन के चक्कर में आम जनता की बढ़ी परेशानी

रेलवे ने कहा कि दिल्ली स्टेशनों के आस-पास के इलाकों में सड़क पर भारी ट्रैफिक जाम की आशंका को देखते हुए कई ट्रेनों को कैंसिल करने का फैसला लिया गया है. ऐसे में घर से निकलने से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें.

Diet Coke पीने वालों को झटका! इन शहरों में ₹70 की मिल रही ₹50 वाली कैन, ये है वजह

भारत में कोका-कोला के बॉटलर्स और रिटेलर्स ने डाइट कोक की कीमत बहुत ज्यादा बढ़ा दी है. 330 ml कैन की कीमत 50 रुपए से बढ़ाकर 70 रुपए कर दी गई है, जबकि एमआरपी अब भी 50 रुपए ही है और कंपनी सभी ट्रेड पार्टनर्स को एमआरपी पर ही बेचने की सलाह दे रही है लेकिन अचानक से कीमत क्यों बढ़ गई है? चलिए जानते हैं इसके पीछे क्या है कारण?

10 अक्टूबर को बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशन! घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

दिल्ली में 10 अक्टूबर को होने वाले CJP प्रदर्शन के कारण मेट्रो यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है. दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर 9 अक्टूबर की रात 9 बजे से एंट्री और एग्जिट गेट बंद किए जा सकते हैं. यह पाबंदी हालात सामान्य होने तक लागू रह सकती है. दिल्ली पुलिस ने प्रभावित स्टेशनों पर मेट्रो ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी कम करने का प्रस्ताव भी दिया है. इसके अलावा, नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाली कई ट्रेनें रद्द रहेंगी.

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, गोवा के घर में मिले थे बेहोश

नाना पाटेकर गोवा स्थित अपने घर पर बेहोश पाए गए थे. उन्हें रात करीब साढ़े 3 बजे दोना पावला स्थित मणिपाल अस्पताल लाया गया था. नाना पाटेकर का असली नाम विश्वनाथ पाटेकर था. उन्होंने साल 1978 की ड्रामा फिल्म गमन से बॉलीवुड में डेब्यू किया था.

ट्रांसपोर्ट लॉजिस्टिक के लिए बड़ा फैसला, सरकार बनाएगी ITLA अथॉरिटी; जानिए क्या होगा काम

केंद्र सरकार ने इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट एंड लॉजिस्टिक्स अथॉरिटी यानी ITLA बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इसका मकसद परिवहन और लॉजिस्टिक्स से जुड़ी योजनाओं में बेहतर तालमेल बनाना है. ITLA करीब 5 साल की योजनाओं और सालाना योजनाओं की समीक्षा करेगी. 500 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा की सरकारी परियोजनाओं का तकनीकी मूल्यांकन और निगरानी भी की जाएगी.

FSSAI के एक्शन के बाद Nestle ने जारी किया बयान, डेयरी व्हाइटनर को लेकर क्या कहा?

FSSAI ने दिल्ली के The Lalit होटल से लिए Nestle लो फैट डेयरी व्हाइटनर के सैंपल को अनसेफ और सब्स्टैंडर्ड पाया. जानें क्या कार्रवाई हुई और Nestle को क्या निर्देश दिए गए. हालांकि कंपनी अब अपनी सफाई दी है.

पेट्रोल ₹5, डीजल ₹3 हुआ महंगा! US-Iran युद्ध के बीच नायरा एनर्जी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल और रिफाइंड फ्यूल की बढ़ती कीमतों के बीच नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी है. नई कीमतें शनिवार यानी 3 अक्टूबर से लागू हो गई हैं.

5 महीने में राजकोषीय घाटा ₹7.10 लाख करोड़, FY27 के टारगेट का 41.9% पहुंचा; सरकार के खर्च-आमदनी का आया हिसाब

अप्रैल-अगस्त 2026 में केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा 7,10,249 करोड़ रुपये रहा, जो FY27 के पूरे साल के 16.96 लाख करोड़ रुपये के टारगेट का 41.9% है. इस दौरान कुल खर्च 20.78 लाख करोड़ रुपये और कुल प्राप्तियां 13.67 लाख करोड़ रुपये रहीं.

₹1.86 लाख करोड़ से बदलेगा ग्रीन एनर्जी का नेटवर्क! जानें क्या है PM DHARA योजना

केंद्र सरकार ने 1,86,405 करोड़ रुपये की PM-DHARA योजना को मंजूरी दी है. इसका मकसद राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ट्रांसमिशन नेटवर्क मजबूत करके 135 GW तक रिन्यूएबल एनर्जी की निकासी करना है. योजना में 50 GWh बैटरी स्टोरेज के लिए 50,000 करोड़ रुपये और राज्य के भीतर ट्रांसमिशन सिस्टम के लिए 1,36,378 करोड़ रुपये रखे गए हैं.

ट्रेन टिकट है फिर भी नहीं बचेंगे! 1 अक्टूबर से ID चेकिंग होगी सख्त, जानें किन यात्रियों पर ज्यादा नजर

1 अक्टूबर से सेंट्रल रेलवे में टिकट चेकिंग अभियान तेज किया जाएगा. यह अभियान 31 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें ट्रेनों और स्टेशनों पर यात्रियों के टिकट और पहचान पत्र की जांच होगी. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा, E-Pass और PTO से यात्रा करने वाले यात्रियों पर खास नजर रहेगी. यात्रियों को ओरिजिनल ID साथ रखना होगा.