आईपीओ समाचार
इस IPO में पैसा लगाने वालों की चांदी, पहले ही दिन मिला 90 फीसदी रिटर्न, हर शेयर पर ₹142 का फायदा
Maxwell Engineering Solutions के शेयरों ने शुक्रवार को शेयर मार्केट में धमाकेदार एंट्री की. कंपनी का शेयर NSE Emerge पर 90 फीसदी प्रीमियम के साथ 300.20 रुपये पर लिस्ट हुआ, जबकि IPO का इश्यू प्राइस 158 रुपये था. इस तरह निवेशकों को हर शेयर पर 142.20 रुपये का लिस्टिंग गेन मिला. कंपनी के 57.64 करोड़ रुपये के IPO को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और यह कुल 491.39 गुना सब्सक्राइब हुआ था.
IPO में कहां होगी सबसे ज्यादा कमाई? BLS Polymers, SFC Environmental, M.K. Sons और Bombay Coated पर नजर
IPO बाजार में निवेशकों की नजर इस समय BLS Polymers, SFC Environmental, M.K. Sons Fine और Bombay Coated & Special Steels पर है. BLS Polymers और SFC Environmental की लिस्टिंग के बाद इनमें कितनी कमाई की संभावना बाकी है? M.K. Sons IPO की लिस्टिंग से पहले निवेशकों को कैसी तैयारी करनी चाहिए? वहीं, Bombay Coated […]
Coal India की इस कंपनी का आ रहा IPO, OFS में बिकेंगे 66.81 करोड़ शेयर, जानें पूरी डिटेल
Coal India की सब्सिडियरी South Eastern Coalfields Ltd (SECL) ने IPO के लिए सेबी के पास ड्राफ्ट डॉक्यूमेंट जमा करा दिए हैं. कंपनी का इश्यू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा. इसके तहत Coal India अपनी हिस्सेदारी के 66.81 करोड़ शेयर बेचेगी. IPO से मिलने वाली पूरी रकम Coal India को मिलेगी और SECL को कोई पैसा नहीं मिलेगा. कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 में 176.29 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया था.
Jio Share Listing: जियो की शानदार मार्केट एंट्री, IPO प्राइस के मुकाबले 21.3% प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग
Jio Share Listing: 1,358 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर, रिलायंस के जियो प्लेटफॉर्म्स का मार्केट कैप लगभग 12.50 लाख करोड़ रुपये हो गया. जियो प्लेटफॉर्म्स के पब्लिक ऑफर को कुल 22.19 गुना सब्सक्राइब किया गया. इसमें लगभग 1.4 करोड़ आवेदन आए और 4.9 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बोलियां लगाई गईं.
Jio IPO की लिस्टिंग से पहले कितने पर पहुंचा GMP, प्रॉफिट के बाद शेयर करें Sell या लॉन्ग टर्म के लिए Hold?
Jio IPO Share Listing: अनौपचारिक बाजार (ग्रे मार्केट) से मिल रहे संकेत बताते हैं कि निवेशकों को लिस्टिंग के समय 20 फीसदी से अधिक का मुनाफा मिल सकता है. अगर लिस्टिंग के समय भी ग्रे मार्केट का यही रुझान बना रहता है, तो जियो अपनी पैरेंट कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बाद भारत की दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी बन जाएगी.
Jio Platforms IPO की लिस्टिंग कल, जानें एक्सपर्ट्स ने किस कीमत में दी खरीदने की सलाह?
जो इन्वेस्टर्स Jio Platforms IPO से चूक गए हैं, उनके लिए एक्सपर्ट्स लंबे समय के इन्वेस्टमेंट के लिए 1175 और 1300 रुपए के बीच संभावित एंट्री पॉइंट्स का सुझाव देते हैं. हालांकि Jio के अलग-अलग तरह के बिजनेस और संभावित टैरिफ बढ़ोतरी से ग्रोथ मिलती है, लेकिन वैल्यूएशन की चिंताओं और मार्केट के उतार-चढ़ाव के कारण लिस्टिंग के दिन सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. इन्वेस्टर्स को खरीदने से पहले फाइनेंशियल्स का अंदाजा लगाना चाहिए.
अगर नहीं मिला Jio का शेयर, तो क्या कल कर सकते हैं खरीदारी? एक्सपर्ट का अनुमान… 1800 रुपये हो सकती है कीमत
Jio Platforms IPO में शेयर अलॉट होने के बाद निवेशकों के सामने बड़ा सवाल है कि लिस्टिंग पर मुनाफा बुक करें या लंबी अवधि तक होल्ड रखें. बाजार विशेषज्ञों ने लॉन्ग टर्म निवेश के लिए शेयर बनाए रखने की सलाह दी है. एक विशेषज्ञ ने मिड टर्म में ₹1,500 से ₹1,800 तक के संभावित स्तर का अनुमान जताया है.
क्या Jio पर लगे ₹5 लाख करोड़ के दांव से IPO मार्केट में आएगी रफ्तार? कतार में कई कंपनियां; लिस्टिंग पर सभी की नजरें
आने वाले बड़े IPO में वॉलमार्ट समर्थित फोनपे का नाम शामिल है. सोलर उपकरण बनाने वाली अवाडा इलेक्ट्रो 7,600 करोड़ रुपये तक का IPO लाने की तैयारी कर रही है. कैलेंडर ईयर 2025 में भारत के मेनबोर्ड IPO के जरिए रिकॉर्ड 1.76 लाख करोड़ रुपये जुटाए गए थे.
Jio IPO में हुआ मुनाफा नहीं होगा फ्री! शेयर बेचते ही देना होगा इतना टैक्स
Jio Platforms IPO में शेयर अलॉट होने वाले निवेशकों की नजर अब 28 अक्टूबर की लिस्टिंग पर है. 27 अक्टूबर को GMP ₹246 रहा, जिससे शेयर की अनुमानित लिस्टिंग कीमत ₹1,365 बनती है. इस हिसाब से एक लॉट यानी 12 शेयर पर करीब ₹2,952 के लिस्टिंग गेन का अनुमान है. हालांकि, GMP अनौपचारिक संकेत है और वास्तविक मुनाफा अलग हो सकता है.
JIO के शेयरों में बुक करें प्रॉफिट या लंबे समय के लिए करें होल्ड? एक्सपर्ट ने दी सलाह; दूर करें अपना कंफ्यूजन
Jio Platforms IPO Listing: जिन निवेशकों को जियो के शेयर मिले है, अब उनके दिमाग में इस बात को लेकर कंफ्यूजन है कि इसे लिस्टिंग के दिन बेच दिया जाए या फिर होल्ड किया जाए. आइए एक्सपर्ट से इस बारे में उनकी राय जान लेते हैं.
More Videos