8th Pay Commission | ओल्ड पेंशन स्किम पर अड़ गए कर्मचारी, सरकार मुश्किल में!
देश में 8वें वेतन आयोग की चर्चा के बीच पुरानी पेंशन योजना यानी ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर बहस फिर तेज हो गई है. कई सरकारी कर्मचारी संगठन लगातार यह मांग उठा रहे हैं कि नई पेंशन प्रणाली की जगह उन्हें फिर से पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाए. कर्मचारियों का तर्क है कि ओल्ड पेंशन स्कीम में रिटायरमेंट के बाद निश्चित पेंशन मिलती थी, जिससे आर्थिक सुरक्षा बनी रहती थी. जबकि नई पेंशन प्रणाली बाजार से जुड़ी होने के कारण इसमें रिटर्न तय नहीं होता है.
हाल के महीनों में कई राज्यों में कर्मचारियों ने इस मुद्दे पर प्रदर्शन भी किए हैं और सरकार पर दबाव बढ़ाने की कोशिश की है. इससे केंद्र सरकार के सामने एक बड़ा आर्थिक और नीतिगत सवाल खड़ा हो गया है. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू किया जाता है तो इससे सरकारी खजाने पर बड़ा वित्तीय बोझ पड़ सकता है. इसलिए सरकार के लिए संतुलित फैसला लेना आसान नहीं होगा.
More Videos
8th CPC Meeting में Shiv Gopal Mishra ने रख दी बड़ी मांगें! Old Pension Scheme की होगी वापसी?
₹13,000 की SIP से 1.5 करोड़ का फंड कैसे तैयार करें? एक्सपर्ट से समझें पूरी रणनीति
8th Pay Commission: आ गई सबसे बड़ी डिमांड, टीचर्स की लगेगी लॉटरी!
