ऑटोमोबाइल समाचार
गाय के गोबर से हाइड्रोजन और इथेनॉल तक, समझें क्या है नितिन गडकरी का नया फ्यूल प्लान?
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भारत के एयर पॉल्यूशन से निपटने और क्रूड ऑयल पर निर्भरता कम करने के लिए दूसरे फ्यूल इस्तेमाल करने की वकालत कर रहे हैं. पॉल्यूशन में ट्रांसपोर्ट सेक्टर का 40 फीसदी हिस्सा मानते हुए, उनका विजन इथेनॉल, हाइड्रोजन, बायोडीज़ल और बायो-CNG को बढ़ावा देना है.
BS-VI गाड़ियों के लिए बदला PUC सर्टिफिकेट का नियम, बार-बार नहीं काटने पड़ेंगे प्रदूषण जांच केंद्र के चक्कर
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने PUC Certificate की वैलिडिटी के नए नियम लागू कर दिए हैं. अब 6 साल तक पुरानी निजी BS-VI गाड़ियों को हर 3 साल में और ट्रांसपोर्ट गाड़ियों को 2 साल में PUC रिन्यू कराना होगा.
TVS iQube और Hero Vida पर भारी पड़ा ये Electric Scooter, एक साल में 83.77% बढ़ी सेल्स
Best Electric Scooters: फेस्टिव सीजन यानी पिछले महीने अक्टूबर 2026 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. तीन ऐसे स्कूटर्स हैं जिन्होंने अपने पिछले साल के रिकॉर्ड को तोड़ 114.46 फीसदी तक की ग्रोथ दर्ज की है.
1 लाख रुपये से कम में आते हैं ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर, फैमिली के लिए बेस्ट!
भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर की मांग तेजी से बढ़ रही है. साल 2026 में कई कंपनियों ने नए मॉडल लॉन्च किए हैं. अगर आप परिवार के लिए 1 लाख रुपये से कम कीमत वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं, तो e-SPRINTO G1, Ather Konarc, TVS Orbiter V1 समेत ये 5 विकल्प आपके लिए उपयोगी हो सकते हैं.
Mahindra XEV 9S निकली लोहे जैसी मजबूत, Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में गाड़े झंडे, मिली 5 स्टार रेटिंग
Mahindra XEV 9S Safety Rating: महिंद्रा की इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. क्रैश टेस्ट के नतीजों में इस गाड़ी को एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में कितने प्वाइंट्स मिले हैं, चलिए जानते हैं.
15 दिसंबर से बदलेंगे कार-बाइक इंश्योरेंस के नियम, परिवार को नहीं मिलेगा पूरा कवर!
15 दिसंबर 2026 से कार और बाइक इंश्योरेंस के नियम बदलने जा रहे हैं. IRDAI ने मोटर इंश्योरेंस को चार हिस्सों में बांटने का फैसला किया है. नए सिस्टम में माता-पिता, पत्नी और बच्चों को पैसेंजर लायबिलिटी कवर नहीं मिलेगा. परिवार की सुरक्षा के लिए अलग पर्सनल एक्सीडेंट कवर लेना होगा. ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से बीमा चुन सकेंगे.
बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल और CNG, 10 हजार रुपये का जुर्माना, 300 कैमरों से ऐसे होगी निगरानी
गुरुग्राम में बिना वैध PUC सर्टिफिकेट वाले वाहनों को अब पेट्रोल, डीजल और CNG नहीं मिलेगी. प्रशासन 15 नवंबर 2026 से पेट्रोल पंपों पर पहले चरण में 300 ANPR कैमरे लगाने जा रहा है. ये कैमरे नंबर प्लेट स्कैन करके ऑनलाइन PUC रिकॉर्ड जांचेंगे. बिना वैध प्रमाणपत्र गाड़ी चलाने पर 10,000 रुपये तक जुर्माना लग सकता है.
Toyota Innova Hycross Facelift में मिलेंगे बड़े बदलाव, पहली बार दिखा नया लुक
टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस फेसलिफ्ट का पहला टीजर जारी हो गया है. कंपनी इसे 25 नवंबर 2026 को भारत में लॉन्च करेगी. नई एमपीवी में अपडेटेड हेडलाइट्स, नई ग्रिल, बड़े डिजिटल डिस्प्ले और बदला हुआ इंटीरियर मिलने की उम्मीद है. इसका सबसे बड़ा आकर्षण फ्लेक्स फ्यूल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन हो सकता है, जो ज्यादा इथेनॉल मिश्रित ईंधन पर चलेगा.
बिना बैरियर के टोल वसूली शुरू, FASTag में बैलेंस नहीं हुआ तो लगेगा झटका
तमिलनाडु में NHAI ने चेन्नई-बेंगलुरु हाईवे (NH-48) के नेमिली टोल प्लाजा पर 12 नवंबर से बैरियर-फ्री टोल कलेक्शन सिस्टम शुरू किया है. मल्टी लेन फ्री फ्लो तकनीक से गाड़ियों को टोल पर रुकना नहीं होगा. FASTag और AI कैमरों की मदद से नंबर प्लेट पहचानकर टोल अपने आप काटा जाएगा.
Hero की नई इलेक्ट्रिक बाइक की टेस्टिंग शुरू, Vida UBX जल्द होगी लॉन्च! जानें फीचर्स और डिजाइन
हीरो मोटोकॉर्प की नई इलेक्ट्रिक बाइक Vida UBX टेस्टिंग के दौरान नजर आई है. इस इलेक्ट्रिक स्ट्रीटफाइटर में स्पोर्टी डिजाइन, USD फोर्क्स, मोनोशॉक सस्पेंशन और TFT डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिल सकते हैं. प्रोटोटाइप में 80 फीसदी चार्ज पर 134 किलोमीटर की रेंज दिखाई गई. इसकी संभावित कीमत 2.5 से 3.1 लाख रुपये हो सकती है.
More Videos