Hyundai Creta, Kia Seltos को टक्कर देगी नई रेनॉ डस्टर, कीमत 10.29 लाख से शुरू, सेफ्टी में है 5 स्टार स्टैंडर्ड
नई Renault Duster 2026 के लॉन्च से भारत के मिड-साइज SUV बाजार में मुकाबला और दिलचस्प हो गया है. मजबूत डिजाइन, नई तकनीक और बेहतर सेफ्टी फीचर्स के साथ यह गाड़ी Hyundai Creta, Kia Seltos और Maruti Grand Vitara जैसी गाड़ियों को सीधी चुनौती देती नजर आ सकती है.
आखिरकार Renault ने अपनी नई Duster भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. इस नई SUV को 5 वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. नई Duster को पहले से ज्यादा मॉडर्न डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर और एडवांस फीचर्स के साथ पेश किया गया है. मिड-साइज SUV सेगमेंट में इसकी एंट्री सीधे उन गाड़ियों को टक्कर देती है जो पहले से इस बाजार में मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं, जैसे Hyundai Creta और Kia Seltos.
कीमत के लिहाज से देखें तो नई डस्टर इन दोनों से थोड़ी सस्ती है. जहां Hyundai Creta की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत करीब 10.72 लाख रुपये है, वहीं Kia Seltos का बेस मॉडल करीब 10.99 लाख रुपये से शुरू है. ऐसे में कीमत के मामले में Renault Duster थोड़ा फायदा लेती दिखाई देती है.
इंजन और साइज के मामले में तुलना
नई Renault Duster में 999 cc, 1333 cc और 1798 cc इंजन विकल्प दिए गए हैं और इसमें मैनुअल, ऑटोमैटिक और DCT जैसे ट्रांसमिशन विकल्प मिलते हैं. SUV का ग्राउंड क्लीयरेंस 212 mm है और इसमें 50 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है. गाड़ी में 5 लोगों के बैठने की क्षमता है.
अगर तुलना करें तो Kia Seltos के बेस मॉडल में 1497 cc का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 113 bhp की पावर और 144 Nm टॉर्क देता है. इसमें 6-गियर मैनुअल ट्रांसमिशन और FWD सेटअप मिलता है. वहीं Hyundai Creta में 1497 cc, 1493 cc और 1482 cc इंजन विकल्प मिलते हैं और इसमें मैनुअल, CVT, ऑटोमैटिक और DCT ट्रांसमिशन के विकल्प दिए गए हैं.
फीचर और सेफ्टी के मामले में कौन आगे
Renault ने इस SUV में आराम और सुरक्षा दोनों पर खास ध्यान दिया है. इसमें डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड टेलगेट, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ऑटो होल्ड जैसे फीचर दिए गए हैं. सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और सभी पहियों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं. इसके अलावा गाड़ी में 360 डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसे एडवांस ड्राइविंग सेफ्टी सिस्टम भी दिए गए हैं, जो ड्राइविंग के दौरान ड्राइवर की मदद करते हैं.
Hyundai Creta एक फीचर से भरपूर कॉम्पैक्ट SUV है, जिसमें तीन इंजन विकल्प दिए गए हैं. इनमें 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन शामिल हैं. इस SUV में प्रीमियम फीचर के तौर पर दो 10.25-इंच की स्क्रीन दी गई हैं, जिनमें एक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और दूसरी इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए है. इसमें Apple CarPlay और Android Auto, Bluelink कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, बिल्ट-इन डैशकैम और Bose का प्रीमियम साउंड सिस्टम दिया गया है. इसके अलावा आराम और सुविधा के लिए इसमें पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वॉयस कमांड, पावर्ड ड्राइवर सीट और एयर प्यूरीफायर जैसे फीचर दिए गए हैं.
वहीं Kia Seltos एक 5-सीटर SUV है, जिसमें तीन इंजन विकल्प दिए गए हैं. इनमें 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन शामिल हैं. सुरक्षा के लिहाज से इसमें सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं.
फीचर्स की बात करें तो SUV में पैनोरमिक सनरूफ, 10.25-इंच की डुअल स्क्रीन, ADAS और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर दिए गए हैं
साइज के मामले कौन कितना ?
साइज की बात करें तो Kia Seltos की लंबाई 4460 mm है, जबकि Renault Duster का साइज 4346 mm लंबाई, 1813 mm चौड़ाई और 1701 mm ऊंचाई है. वहीं Hyundai Creta की लंबाई 4330 mm, चौड़ाई 1790 mm और ऊंचाई 1635 mm है.
इसे भी पढ़ें- क्या पेट्रोल-डीजल कर सकते हैं स्टोर? जानें क्या है नियम और कितने दिन में हो जाता है खराब
Latest Stories
Renault ने भारत में लॉन्च की नई Duster, शुरुआती कीमत 10.29 लाख, जानें क्या मिलेंगे फीचर्स
मार्च में Tata की कारों पर मिल रहा बंपर ऑफर! Tiago से लेकर Harrier-Safari पर ₹95000 तक की छूट
₹33.50 लाख में लॉन्च हुई BMW M 1000 R सुपरबाइक, 3.2 सेकंड में पकड़ेगी 100kmph की रफ्तार; जानें फीचर्स
