15/03/2026
Kumar Saket
राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर है. सरकार ने FASTag Annual Pass की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है. अब 1 अप्रैल 2026 से इस पास के लिए ₹3000 की जगह ₹3075 देने होंगे.
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के आदेश के मुताबिक 1 अप्रैल 2026 से FASTag Annual Pass की कीमत पहले: ₹3000 अब: ₹3075
नई कीमत
FASTag Annual Pass उन लोगों के लिए है जो अक्सर राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा करते हैं. इससे टोल प्लाजा पर समय की बचत होती है. टोल भुगतान आसान हो जाता है.
क्या है FASTag Annual Pass?
FASTag Annual Pass लेने पर 1 साल तक वैधता अधिकतम 200 टोल क्रॉसिंग इन सीमाओं के भीतर अलग से टोल देने की जरूरत नहीं पड़ती.
पास में क्या मिलती है सुविधा?
FASTag Annual Pass खरीदने के लिए वाहन में एक्टिव FASTag होना जरूरी. इसे ऐप से, Rajmargyatra मोबाइल और NHAI की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है.
कैसे खरीद सकते हैं यह पास?
सरकार ने यह बदलाव National Highway Fee Amendment Rules 2025 के तहत किया है. इन नियमों के मुताबिक FASTag Annual Pass की कीमत हर साल संशोधित की जाएगी.
हर साल बदलेगी कीमत