HomeAutoBharat Taxi Cooperative Scheme Driver Ownership 500 Rupees No Commission Income Growth
500 रुपये में बनें Bharat Taxi के मालिक, ड्राइवरों को मिलेगा 80 फीसदी मुनाफा, बिना कमीशन कमाई का मौका
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री Amit Shah ने Bharat Taxi नाम की नई सहकारी राइड सेवा शुरू की है. इस योजना में ड्राइवर केवल 500 रुपये देकर एक शेयर खरीद सकते हैं और कंपनी के सह मालिक बन सकते हैं. इसका मकसद ड्राइवरों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें मालिकाना अधिकार देना है.

1 / 5
Bharat Taxi का मॉडल Amul की तरह सहकारी ढांचे पर आधारित है. इसमें ड्राइवर कर्मचारी नहीं बल्कि हिस्सेदार होंगे. इस मॉडल से ड्राइवरों को कमाई का सीधा लाभ मिलेगा और निजी कंपनियों की तुलना में ज्यादा पारदर्शिता और फायदा सुनिश्चित किया जाएगा.
2 / 5
इस योजना के तहत कुल मुनाफे का 80 फीसदी हिस्सा ड्राइवरों में बांटा जाएगा. यह राशि उनके काम और तय दूरी के आधार पर दी जाएगी. बाकी 20 फीसदी कोऑपरेटिव फंड में जाएगा, जिससे संस्था के संचालन और विस्तार में मदद मिलेगी.
3 / 5
ड्राइवरों को Bharat Taxi प्लेटफॉर्म पर ड्राइवरों से कोई कमीशन नहीं लिया जाएगा. जहां निजी कंपनियां 25 से 30 फीसदी तक कमीशन लेती हैं, वहीं इस मॉडल में ड्राइवर अपनी पूरी कमाई खुद रख सकेंगे. इससे उनकी आय और आर्थिक सुरक्षा दोनों बढ़ेंगी.
4 / 5
फिलहाल Bharat Taxi सेवा दिल्ली एनसीआर और गुजरात में शुरू हुई है. सरकार की योजना इसे आने वाले समय में देश के सभी प्रमुख शहरों तक पहुंचाने की है. इससे करोड़ों ड्राइवरों को मालिक बनने और स्थिर आय का अवसर मिलेगा.