TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Vivek Singh

उत्तर प्रदेश से संबंध रखने वाले विवेक ने भारतीय जनसंचार संस्थान से इंग्लिश जर्नलिज्म में डिप्लोमा प्राप्त किया है और वर्तमान में TV9 ग्रुप की इकोनॉमिक्स बीट की वेबसाइट Money9live.com के लिए सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। विवेक को बिजनेस में रुचि है और वह इसके जटिल मुद्दों को सरल भाषा में लिखने और समझाने का प्रयास करते हैं। बिजनेस के अलावा, उन्हें राजनीतिक और अंतरराष्ट्रीय विषयों में भी खास रुचि है।

Read More
Vivek Singh

ब्रोकरेज का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2025-26 से 2027-28 के बीच कंपनी का रेवेन्यू औसतन सालाना 20 फीसदी और प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) 43.4 फीसदी की चक्रवृद्धि दर से बढ़ सकता है. ICICI Securities को इस अवधि में कंपनी का रिटर्न ऑन इक्विटी (RoE) 14 फीसदी से ऊपर रहने की उम्मीद है.

IT Stocks Rally, Indian IT Stocks, Tech Mahindra Share, Wipro Share Price, TCS Q2 Results, AI Stocks Selloff, IT Sector Outlook, आईटी शेयरों में तेजी, भारतीय आईटी शेयर, टेक महिंद्रा शेयर, विप्रो शेयर प्राइस, टीसीएस दूसरी तिमाही नतीजे, एआई शेयरों में गिरावट, आईटी सेक्टर का आउटलुक

होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों के मरीन इंश्योरेंस पर LMA 5708 शर्त का असर पड़ सकता है. जुलाई 2026 में पेश की गई इस शर्त के तहत, बीमित जहाज के ईरान को टोल या किसी अन्य तरह का पेमेंट करने पर बीमा कवर प्रभावित हो सकता है.

भारत और चीन के बीच व्यापारिक असंतुलन बढ़ता जा रहा है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, इस साल अब तक चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा 100 अरब डॉलर से अधिक हो गया है. उन्होंने चीनी बाजार में भारतीय उत्पादों की पहुंच में बाधा डालने वाली गैर-टैरिफ पाबंदियों को व्यापार की बड़ी चुनौती बताया. जेनेरिक दवाओं, बीफ और सब्जियों के निर्यात में मुश्किलों के साथ भारत ASEAN व्यापार समझौते में बदलाव भी चाहता है.

Netflix में बड़ा नेतृत्व बदलाव हुआ है. कंपनी की चीफ कंटेंट ऑफिसर बेला बजरिया करीब 10 साल बाद कंपनी छोड़ रही हैं. उनकी जगह Disney और Fox के पूर्व एग्जीक्यूटिव पीटर राइस 26 अक्टूबर से जिम्मेदारी संभालेंगे. यह बदलाव ऐसे समय हुआ है, जब Netflix की ऑडियंस एंगेजमेंट ग्रोथ धीमी है और कंपनी ने करीब 1,000 कर्मचारियों की छंटनी की है.

Meta ने Muse Spark Open नाम का नया ओपन-वेट AI मॉडल लॉन्च किया है, जिसके जरिए कंपनी चीन के AI डेवलपर्स को चुनौती देना चाहती है. इस मॉडल में 816 अरब कुल पैरामीटर और 10 लाख टोकन की कॉन्टेक्स्ट विंडो है. इसे जटिल कोडिंग, तर्क करने और AI एजेंट के कामों के लिए तैयार किया गया है. डेवलपर्स इसके मॉडल वेट्स डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं.

Wipro के सितंबर तिमाही के नतीजों में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट तिमाही आधार पर 4.5 फीसदी घटकर 3,200.6 करोड़ रुपये रहा, जबकि रेवेन्यू 1.1 फीसदी बढ़कर 24,752.7 करोड़ रुपये पहुंच गया. इसके बावजूद ब्रोकरेज फर्म Nomura ने शेयर पर Buy रेटिंग बरकरार रखी है और 200 रुपये का टारगेट दिया है. गुरुवार के बंद भाव 174.05 रुपये के मुकाबले यह करीब 15 फीसदी तेजी का संकेत है.

Jio Platforms के करीब 30,188 करोड़ रुपये के IPO में ग्लोबल और घरेलू संस्थागत निवेशकों ने दिलचस्पी दिखाई है. BlackRock, Allianz, GIC, Fidelity और नॉर्वे के Government Pension Fund Global जैसे बड़े निवेशक एंकर बुक के संभावित बिडर में शामिल हैं. वहीं, LIC, SBI म्यूचुअल फंड, HDFC म्यूचुअल फंड और ICICI Prudential म्यूचुअल फंड के नाम भी सामने आए हैं.

सरकार ने पेट्रोल और डीजल के निर्यात शुल्क में बदलाव किया है. पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स 0.50 रुपये से बढ़ाकर 2.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है. वहीं, डीजल के निर्यात पर शुल्क 16 रुपये से घटाकर 8.50 रुपये प्रति लीटर किया गया है. नए रेट 16 अक्टूबर से लागू हो गए हैं.

यस बैंक के 8,415 करोड़ रुपये के AT1 बॉन्ड राइट-ऑफ मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने निवेशकों के पैसे की वापसी को लेकर उम्मीदें बढ़ाई हैं. इस मामले से 1,346 रिटेल निवेशक प्रभावित हैं. हालांकि, फैसले के बाद पैसा कब और किस प्रक्रिया से वापस मिलेगा, यह स्पष्ट होना बाकी है. ऐसे में सवाल […]