HomeBusinessWhat Is Box Office Collection Of Hanuman Ansh So Far Who Is The Director What Is The Story
46वें दिन भी नहीं थमी ‘हनुमान अंश’ की कमाई, दुनिया भर में ₹352 करोड़ पार
‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 46वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई जारी रखी. फिल्म ने 46वें दिन भारत में 4.15 करोड़ रुपये नेट कमाए. इसके साथ भारत में कुल नेट कलेक्शन 276.03 करोड़ रुपये और दुनिया भर में कुल कमाई 352.45 करोड़ रुपये हो गई है. फिल्म की शुरुआत धीमी रही थी, लेकिन तीसरे और चौथे हफ्ते में कमाई तेजी से बढ़ी.
Hanuman Ansh Box Office Collection: ‘हनुमान अंश’ रिलीज के 46 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है. फिल्म ने 46वें दिन भारत में 7629 शो से 4.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 276.03 करोड़ रुपये पहुंच गई है. वहीं भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 325.95 करोड़ रुपये हो गया है.
1 / 5
भारत के अलावा विदेशों में भी फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. 46वें दिन फिल्म ने विदेशों में 0.50 करोड़ रुपये कमाए. इसके साथ विदेशों में फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई 26.50 करोड़ रुपये हो गई है. भारत और विदेशों की कमाई मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 352.45 करोड़ रुपये पहुंच गया है.
2 / 5
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी धीमी की थी. पहले हफ्ते में फिल्म ने 1.08 करोड़ रुपये कमाए, जबकि दूसरे हफ्ते में सिर्फ 40 लाख रुपये का कलेक्शन हुआ यानी 14 दिनों के बाद फिल्म की कुल कमाई केवल 1.48 करोड़ रुपये थी. इसके बाद फिल्म की कमाई ने अचानक रफ्तार पकड़ ली.
3 / 5
तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 10.4 करोड़ रुपये कमाए. 17वें दिन 2.2 करोड़ रुपये और 19वें दिन 2.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ. चौथा हफ्ता और भी मजबूत रहा. 22वें दिन 6.25 करोड़ रुपये, 23वें दिन 9.25 करोड़ रुपये और 24वें दिन 12.75 करोड़ रुपये की कमाई हुई यानी 24वें दिन की कमाई पहले दो हफ्तों की कुल कमाई से ज्यादा रही.
4 / 5
‘हनुमान अंश’ का निर्देशन डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने किया है. यह उनकी किताब ‘डिवाइन डिटूर: दैट चेंज्ड माई लाइफ’ पर आधारित जीवनीपरक धार्मिक ड्रामा है, जिसमें नीम करौली बाबा के जीवन को दिखाया गया है. फिल्म में शोभिनाव सतैया और चंदन आनंद मुख्य भूमिकाओं में हैं. नीम करौली बाबा के भारत और विदेशों में बड़ी संख्या में अनुयायी हैं, जिससे फिल्म को एक खास दर्शक वर्ग मिला.