7000mAh बैटरी-50MP कैमरा और कीमत 11999 रुपए, लॉन्च हुआ Karbonn Rebel

Karbonn Rebel: 12 हजार से कम कीमत में नया फोन खरीदना है तो इस प्राइस रेंज में कार्बन का नया फोन लॉन्च हो गया है. ये फोन आपको कौन-कौन सी खूबियों के साथ मिलेगा और इस फोन की सेल किस दिन से शुरू होगी, चलिए जानते हैं.

7000mAh बैटरी-50MP कैमरा और कीमत 11999 रुपए, लॉन्च हुआ Karbonn Rebel
Karbonn Rebel Launched: कार्बन ने कम बजट वाले ग्राहकों के लिए एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. इस हैंडसेट को तीन शेड्स में खरीद सकते हैं, 7000 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है. कंपनी ने वादा किया है कि फोन को दो साल सिक्योरिटी और दो साल ओएस अपग्रेड मिलेंगे. (फोटो- अमेजन)
1 / 5
7000mAh बैटरी-50MP कैमरा और कीमत 11999 रुपए, लॉन्च हुआ Karbonn Rebel
Karbonn Rebel Price in India: कार्बन रेबेल की कीमत 14 हजार 999 रुपए है लेकिन ये फोन 11999 रुपए के लॉन्च प्राइस में आपको मिल जाएगा. फोन 1000 रुपए के बैंक कार्ड डिस्काउंट के बाद 10,999 रुपए में आपको मिल जाएगा. फोन की सेल 4 नवंबर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, ये फोन गोल्ड, ब्लू और सिल्वर रंग में मिलेगा. (फोटो- अमेजन)
2 / 5
7000mAh बैटरी-50MP कैमरा और कीमत 11999 रुपए, लॉन्च हुआ Karbonn Rebel
Karbonn Rebel Specifications: डुअल सिम वाला ये फोन 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.75 इंच एचडी प्लस रिजॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ आता है, ये फोन 650 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ मिलेगा. इस हैंडसेट में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 2.0 गीगाहर्ट्ज वाला मीडियाटेक हीलियो जी81 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है. सिक्योरिटी के लिए फोन में फेस अनलॉक और साइड माउंट फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा. (फोटो- अमेजन)
3 / 5
7000mAh बैटरी-50MP कैमरा और कीमत 11999 रुपए, लॉन्च हुआ Karbonn Rebel
कैमरा: रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है और फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर मिलेगा. ये बजट फोन सिंगल रियर कैमरा सेंसर के साथ उतारा गया है. (फोटो- अमेजन)
4 / 5
7000mAh बैटरी-50MP कैमरा और कीमत 11999 रुपए, लॉन्च हुआ Karbonn Rebel
बैटरी: 7000 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है जो 18 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ वर्जन 5, डुअल बैंड वाई-फाई, टाइप सी पोर्ट और 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक शामिल है. (फोटो- अमेजन)
5 / 5