64MP कैमरा-120Hz डिस्प्ले और कीमत 12499 रुपए, लॉन्च हुआ Karbonn Rebel Pro
Karbonn Rebel Pro Launched: कार्बन कंपनी ने भारतीय बाजार में नए रेबेल प्रो स्मार्टफोन को ग्राहकों के लिए लॉन्च किया है. 6000 एमएएच बैटरी फोन में जान फूंकने का काम करती है और इस हैंडसेट में एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाली स्क्रीन मिलेगी.
Highlights
- कार्बन ने पेश की रेबेल सीरीज.
- मीडियाटेक चिपसेट से है लैस.
- डिस्काउंट के बाद 11499 रुपए में मिल जाएगा फोन.
Karbonn Rebel Series: देसी हैंडसेट निर्माता कंपनी कार्बन ने फिर से स्मार्टफोन मार्केट में वापसी की है. Karbonn Rebel Pro को चार कलर ऑप्शन्स उतारा गया है, खासियतों की बात करें तो ये फोन मीडियाटेक हीलियो सीरीज चिपसेट से लैस है. इसके अलावा 6000 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है, प्रो वेरिएंट में एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले दी गई है. कंपनी का वादा है कि फोन को 2 साल ओएस अपग्रेड और 2 साल सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे. डस्ट एंड स्पलैश रेसिस्टेंस के लिए फोन को आईपी64 रेटिंग मिली हुई है.
Karbonn Rebel Pro Price in India
भारत में कार्बन रेबेल प्रो की कीमत 14,999 रुपए है लेकिन इसे 12499 रुपए के लॉन्च प्राइस में बेचा जाएगा. इसके अलावा 1000 रुपए का बैंक कार्ड डिस्काउंट भी है, छूट के बाद ये फोन 11499 रुपए में आपको मिल जाएगा. फोन की बिक्री 4 नवंबर दोपहर 12 बजे से अमेजन पर ग्राहकों के लिए शुरू होगी. इस हैंडसेट को चेरी रेड, ब्लू, ग्रे और गोल्ड रंग में आप खरीद पाएंगे.
Karbonn Rebel Pro Specifications
डुअल सिम वाला ये फोन एंड्रॉयज 16 के साथ उतारा गया है, कंपनी का दावा है कि फोन ब्लोटवेयर फ्री यूजर एक्सपीरियंस देगा. फोन में 6.7 इंच एचडी प्लस एलसीडी टचस्क्रीन दी गई है जो 720 निट्स पीक ब्राइटनेस और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है.
स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन को मीडियाटेक हीलियो जी81 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है, साथ में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है. एसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 1 टीबी तक बढ़ा सकते हैं. कैमरा सेटअप की बात करें तो रियर में 64 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा सेंसर है और फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.
6000 एमएएच की बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है जो 20 वॉट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, ब्लूटूथ वर्जन 5, डुअल बैंड वाई-फाई, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है. सिक्योरिटी के लिए फोन के साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सपोर्ट भी है.
ये भी पढ़ें- सस्ते में फोन खरीदने का लास्ट चांस! 15 नवंबर से इस देसी कंपनी के मोबाइल हो जाएंगे 3000 रुपए महंगे
Latest Stories
AI से हो रहा Meta के Ad बिजनेस को फायदा, लेकिन क्यों गूगल को हो रहा नुकसान?
सस्ते में फोन खरीदने का लास्ट चांस! 15 नवंबर से इस देसी कंपनी के मोबाइल हो जाएंगे 3000 रुपए महंगे
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना का बड़ा कदम, अब AI से होगी दुश्मन की पहचान!
