HomeBusinessJailer 2 Box Office Collection Day 17 Rajinikanth
Jailer 2 Box Office: 17वें दिन बढ़ेगी रजनीकांत की फिल्म की कमाई? ₹800 करोड़ से बस इतनी दूर
रजनीकांत की फिल्म Jailer 2 बॉक्स ऑफिस पर तीसरे हफ्ते में भी कमाई कर रही है. फिल्म ने 16 दिनों में भारत में 435.40 करोड़ रुपये नेट और दुनियाभर में 776.95 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन किया है. तीसरे शनिवार को फिल्म के 8.5 करोड़ से 9 करोड़ रुपये नेट कमाने का अनुमान है.
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म Jailer 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने भारत में 16 दिनों में 435.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं, दुनियाभर में इसकी कमाई 776.95 करोड़ रुपये ग्रॉस पहुंच गई है.
1 / 6
फिल्म के तीसरे शनिवार यानी 31 अक्टूबर को कमाई में उछाल आने की उम्मीद है. शुरुआती रुझानों और एडवांस बुकिंग के आधार पर फिल्म 17वें दिन भारत में करीब 8.5 करोड़ रुपये से 9 करोड़ रुपये नेट कमा सकती है. अगर ऐसा होता है तो भारत में इसकी कुल कमाई करीब 444 करोड़ रुपये हो जाएगी.
2 / 6
Jailer 2 ने 30 अक्टूबर यानी तीसरे शुक्रवार को 5.50 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया. इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल कमाई 435.40 करोड़ रुपये हो गई. शुक्रवार का कलेक्शन अब तक का इसका सबसे कम सिंगल-डे कलेक्शन रहा.
3 / 6
फिल्म की अब तक भारत में करीब 2.93 करोड़ टिकट बिक चुकी हैं. दुनियाभर में 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के लिए फिल्म को अब करीब 23 करोड़ रुपये और कमाने होंगे.
4 / 6
Jailer 2 साल 2023 में आई रजनीकांत की फिल्म Jailer का सीक्वल है. यह फिल्म पिछली कहानी को आगे बढ़ाती है. रजनीकांत के दमदार अंदाज और स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा है. फिल्म में एक्शन, ड्रामा, कॉमेडी और इमोशन का मेल देखने को मिलता है.
5 / 6
फिल्म में रजनीकांत के साथ नमो नारायाण और योगी बाबू की एक्टिंग को भी दर्शकों ने पसंद किया है. दोनों कलाकारों ने सुपरस्टार के साथ अपनी अलग पहचान बनाई है और कई यादगार सीन दिए हैं. फिल्म को एक फैमिली एंटरटेनर के तौर पर भी देखा जा रहा है.