TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Satish Vishwakarma

सतीश विश्वकर्मा मनी9 डिजिटल में बिजनेस से जुड़ी खबरें लिखते हैं। वे न केवल बिजनेस से संबंधित खबरों में गहरी दिलचस्पी रखते हैं, बल्कि उन्हें सरल और प्रभावी भाषा में अपने पाठकों तक पहुंचाने का काम भी करते हैं। सतीश ने बिजनेस सेक्शन के साथ-साथ राजनीति, अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और रक्षा से जुड़ी खबरों पर भी काम किया है।
सतीश उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत उन्होंने नई दिल्ली स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद की। वर्तमान में, सतीश मनी9 के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम कर रहे हैं, जहां वह अपनी पत्रकारिता की समझ को और बेहतर बनाने में प्रयासरत हैं। उनका उद्देश्य जटिल खबरों को आम लोगों के लिए सरल और उपयोगी बनाना है।

Read More
Satish Vishwakarma

पाकिस्तान को 2027 के लिए IMF और वर्ल्ड बैंक ग्रुप के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स का आगामी अध्यक्ष चुना गया है. 1953 के बाद यह पहली बार है जब पाकिस्तान को यह जिम्मेदारी मिलेगी. आर्थिक मामलों के मंत्री अहद खान चीमा को बैंकॉक में औपचारिक रूप से घोषित किया गया.

चॉईस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट दीपेश सरावगी ने Bharti Airtel, Naukri और ITC Hotels में खरीदारी की सलाह दी है. Bharti Airtel का टारगेट प्राइस 2,010 रुपये , Naukri का 1,395 रुपये और ITC Hotels का 178 रुपये है. जानें तीनों शेयरों का टेक्निकल सेटअप, RSI, EMA और स्टॉप लॉस का लेवल.

Jio Platforms IPO में आवेदन करने से पहले निवेशकों को कैटेगरी, एलिजिबिलिटी और अलॉटमेंट के नियम समझने जरूरी हैं. रिटेल निवेशक 2 लाख रुपये तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि इससे ज्यादा रकम के लिए NII कैटेगरी है. RIL के पात्र शेयरधारकों और कर्मचारियों के लिए अलग कोटा रखा गया है.

Yes Bank के शेयर सुप्रीम कोर्ट के AT-1 बॉन्ड फैसले के बाद दो कारोबारी दिनों में करीब 17 फीसदी से ज्यादा टूट गए. कोर्ट ने 8,415 करोड़ रुपये के बॉन्ड राइट ऑफ करने का फैसला कैंसिल कर दिया. बैंक को कोर कैपिटल रेशियो में 250 बेसिस पॉइंट की कमी का अनुमान है.

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ. सेंसेक्स 414 अंक चढ़ा, जबकि निफ्टी 23,146 के पार पहुंच गया. IT शेयरों में टेक महिंद्रा, TCS और Infosys ने शानदार प्रदर्शन किया. जानें बाजार के टॉप गेनर्स, लूजर्स और सेक्टोरल इंडेक्स का हाल.

दिवाली से पहले सोने-चांदी की कीमतों पर अजय केडिया ने TV9 पर राय दी. उन्होंने बताया कि त्योहारों में खरीदारी के लिए मौजूदा दाम आकर्षक हैं, इसे निवेश का बेहतर मौका मानें. अगले 2 से 3 सालों में सोने और चांदी में बेहतरीन रिटर्न की संभावना है, कच्चे तेल और वैश्विक कारकों के चलते बड़ी तेजी आ सकती है.

दिल्ली के कनॉट प्लेस में पिछले तीन हफ्तों से जारी विरोध प्रदर्शनों के कारण कारोबार और रोजी-रोटी प्रभावित होने की चिंता व्यापारियों ने जताई है. नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन ने प्रस्तावित 'लहरा दो तिरंगा' मार्च को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. एसोसिएशन ने राजनीतिक दलों और प्रदर्शनकारियों से कनॉट प्लेस के बजाय किसी दूसरी जगह प्रदर्शन करने की अपील की है.

अमेरिका में H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड से जुड़े कुछ आवेदनों की प्रीमियम प्रोसेसिंग समयसीमा बदलने के प्रस्ताव की समीक्षा हो रही है. 13 अक्टूबर 2026 को संघीय समीक्षा के लिए भेजे गए इस प्रस्ताव की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. फिलहाल मौजूदा नियम लागू हैं.

Jio Platforms के प्रस्तावित IPO से पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 16 अक्टूबर को BSE पर 2.5 फीसदी तक गिरकर 1192.75 रुपये पर पहुंच गया. शेयर में ताजा कमजोरी ऐसे समय आई है, जब Jio Platforms ने अपने प्रस्तावित IPO के लिए रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) दाखिल किया है. इससे Reliance Industries के टेलीकॉम और डिजिटल कारोबार की वैल्यू पर निवेशकों का ध्यान बढ़ गया है.

13 से 18 अक्टूबर 2026 के बीच मनोरंजन के शौकीनों के लिए कई नए विकल्प आने वाले हैं. इस हफ्ते रियलिटी शो, सच्ची घटना पर आधारित फिल्म, हॉरर-कॉमेडी और सिंगिंग शो देखने को मिलेंगे. राजकुमार राव की फिल्म Prahaar: The Untold Story of Ujjwal Nikam सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि करण जौहर अपने लोकप्रिय शो Koffee with Karan के नए सीजन के साथ वापसी करेंगे.