HDFC बैंक में इन म्यूचुअल फंड का सबसे ज्यादा लगा है पैसा, जानें FII से लेकर के दूसरे दिग्गजों का हाल
HDFC Bank के शेयरों में गिरावट के बीच निवेशकों की हिस्सेदारी पर नजर डालें तो FII की सबसे बड़ी हिस्सेदारी 47.7 फीसदी है, जबकि म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी 26.7 फीसदी तक पहुंच गई है. टॉप एक्टिव फंड्स में Parag Parikh Flexi Cap Fund सबसे आगे है, जबकि पैसिव फंड्स में SBI Nifty 50 ETF का सबसे ज्यादा निवेश है.
HDFC Bank Shareholding: आज, 19 मार्च को HDFC Bank के पार्ट टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे के बाद बैंक के शेयर करीब 5 फीसदी की गिरावट के साथ खुले. साल 2026 में अब तक बैंक के शेयर करीब 19 फीसदी तक गिर चुके हैं, जिससे निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है. इस गिरावट के बाद निवेशकों में चिंता का माहौल है. बैंक में FII, पब्लिक और म्यूचुअल फंड जैसे कई तरह के निवेशकों का पैसा लगा है. तो आइये एक नजर म्यूचुअल फंड के निवेश आंकड़ों पर डालते हैं.
किसका कितना निवेश
बैंक में हिस्सेदारी के आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे बड़ी हिस्सेदारी विदेशी निवेशकों यानी FII की है, जो करीब 47.7फीसदी है. इसके बाद म्यूचुअल फंड हाउस का नंबर आता है, जिनकी हिस्सेदारी 26.7फीसदी है. वहीं पब्लिक की हिस्सेदारी 15.1फीसदी है, जबकि अन्य निवेशकों की हिस्सेदारी 10.6फीसदी है. बैंक में प्रमोटर की हिस्सेदारी शून्य है. मार्च 2024 में म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी 23.3फीसदी थी, जो अब बढ़कर 26.7फीसदी हो गई है. इस दौरान विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी लगभग स्थिर बनी हुई है.

ये भी पढ़ें- Edelweiss ने लॉन्च किया हाइब्रिड पैसिव फंड, 1 अप्रैल तक NFO में दांव लगाने का मौका, जानें क्या है खास
किन एक्टिव म्यूचुअल फंड का कितना हिस्सेदारी
28 फरवरी 2026 तक के आंकड़ें के मुताबिक HDFC Bank में निवेश करने वाले टॉप 5 एक्टिव फंड्स में Parag Parikh Flexi Cap Fund Direct Plan सबसे आगे है, जिसने अपने नेट एसेट्स का 7.73 फीसदी यानी करीब 10379.18 करोड़ रुपये निवेश किए हैं. इसके बाद HDFC Flexi Cap Fund Direct Plan ने 7279.55 करोड़ रुपये और ICICI Prudential Large Cap Fund Direct Plan ने 7091.30 करोड़ रुपये लगाए हैं. वहीं Kotak Arbitrage Fund Direct Plan और ICICI Prudential Value Fund Direct Plan ने क्रमश 4936.33 करोड़ और 4873.07 करोड़ रुपये निवेश किए हैं.
| फंड का नाम | नेट एसेट्स का प्रतिशत | निवेश की गई रकम (करोड़ रुपये) |
|---|---|---|
| Parag Parikh Flexi Cap Fund – Direct Plan | 7.73 | 10,379.18 |
| HDFC Flexi Cap Fund – Direct Plan | 7.25 | 7,279.55 |
| ICICI Prudential Large Cap Fund – Direct Plan | 9.16 | 7,091.30 |
| Kotak Arbitrage Fund – Direct Plan | 6.93 | 4,936.33 |
| ICICI Prudential Value Fund – Direct Plan | 8.05 | 4,873.07 |
किन पैसिव म्यूचुअल फंड का कितना हिस्सेदारी
28 फरवरी 2026 तक के आंकड़ें के मुताबिक HDFC Bank में निवेश करने वाले टॉप 5 पैसिव फंड्स में SBI Nifty 50 ETF सबसे आगे है, जिसने अपने नेट एसेट्स का 11.83 फीसदी यानी करीब 25240.89 करोड़ रुपये निवेश किए हैं. इसके बाद SBI BSE Sensex ETF ने 17104.28 करोड़ रुपये का निवेश किया है. UTI Nifty 50 ETF और UTI BSE Sensex ETF ने क्रमश 8167.01 करोड़ और 7536.36 करोड़ रुपये लगाए हैं. वहीं Nippon India ETF Nifty 50 BeES ने करीब 6811.76 करोड़ रुपये निवेश किए हैं.
| फंड का नाम | नेट एसेट्स का प्रतिशत | निवेश की गई रकम (करोड़ रुपये) |
|---|---|---|
| SBI Nifty 50 ETF | 11.83 | 25,240.89 |
| SBI BSE Sensex ETF | 14.07 | 17,104.28 |
| UTI Nifty 50 ETF | 11.83 | 8,167.01 |
| UTI BSE Sensex ETF | 14.06 | 7,536.36 |
| Nippon India ETF Nifty 50 BeES | 11.82 | 6,811.76 |
Latest Stories
Edelweiss ने लॉन्च किया हाइब्रिड पैसिव फंड, 1 अप्रैल तक NFO में दांव लगाने का मौका, जानें क्या है खास
HDFC Bank से Infosys और Airtel तक, ये हैं म्यूचुअल फंड्स के 13 पसंदीदा स्टॉक्स; 500 से ज्यादा MF का है निवेश
फरवरी में 63% MF ने बढ़ाई कैश होल्डिंग, ₹1.36 लाख करोड़ रहा कैश, जानें किस फंड हाउस के पास सबसे अधिक पैसा
