2030 तक तेजी से बढ़ेगा ड्रोन मार्केट, इन 5 म्यूचुअल फंड्स ने डिफेंस कंपनियों में पहले ही किया है निवेश; रखें नजर
ड्रोन टेक्नोलॉजी के बढ़ते इस्तेमाल के साथ भारत में ड्रोन मार्केट तेजी से विस्तार की ओर बढ़ रहा है. इंडस्ट्री रिपोर्ट के मुताबिक 2025 के 0.47 अरब डॉलर से बढ़कर यह बाजार 2030 तक लगभग 1.39 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. डिफेंस और नई टेक्नोलॉजी की बढ़ती मांग के कारण कई म्यूचुअल फंड्स ने इस सेक्टर से जुड़ी कंपनियों में निवेश किया है.
Drone Market India: दुनिया भर में आधुनिक युद्ध और सुरक्षा के लिहाज से ड्रोन टेक्नोलॉजी की भूमिका तेजी से बढ़ रही है. इसी वजह से ड्रोन इंडस्ट्री में निवेश की संभावनाएं भी मजबूत होती जा रही हैं. एक इंडस्ट्री रिपोर्ट के मुताबिक भारत का ड्रोन मार्केट 2025 के 0.47 अरब डॉलर से बढ़कर 2030 तक लगभग 1.39 अरब डॉलर यानी करीब 12,860 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है. ईवाई-फिक्की रिपोर्ट के अनुसार ड्रोन इंडस्ट्री 2030 तक लगभग 23 अरब डॉलर की मैन्युफैक्चरिंग पोटेंशियल भी पैदा कर सकती है. डिफेंस सेक्टर से आने वाली मांग इसमें बड़ा योगदान दे सकती है. ऐसे में कई म्यूचुअल फंड्स ने ड्रोन और डिफेंस टेक्नोलॉजी से जुड़ी कंपनियों में निवेश किया है.
फ्रैंकलिन इंडिया टेक्नोलॉजी फंड
फ्रैंकलिन इंडिया टेक्नोलॉजी फंड लगभग 27 साल पुराना थीमैटिक फंड है, जो टेक्नोलॉजी कंपनियों में निवेश करता है. फरवरी 2026 तक इस फंड का एयूएम लगभग 16.70 अरब रुपये है. फंड के पोर्टफोलियो का लगभग 97.2 फीसदी हिस्सा इक्विटी में निवेश किया गया है. इसके प्रमुख निवेशों में भारती एयरटेल, इंफोसिस, एचसीएल, इटर्नल और टीसीएस जैसे स्टॉक्स शामिल हैं. इक्विटीमास्टर की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 10 साल में इस फंड ने लगभग 15.87 फीसदी का सीएजीआर रिटर्न दिया है, जो निफ्टी आईटी टीआरआई से बेहतर है.
एचडीएफसी डिफेंस फंड
एचडीएफसी डिफेंस फंड जून 2023 में लॉन्च हुआ एक डिफेंस थीमैटिक फंड है. इसका एयूएम लगभग 80.97 अरब रुपये है. फंड के प्रमुख निवेशों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारत फोर्ज, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, सोलर इंडस्ट्रीज और बीईएमएल शामिल हैं. यह फंड डिफेंस और उससे जुड़े सेक्टरों में निवेश करके लंबी अवधि में कैपिटल बढ़ाने का लक्ष्य रखता है.
एचएसबीसी इंफ्रास्ट्रक्चर फंड
एचएसबीसी इंफ्रास्ट्रक्चर फंड 2007 में लॉन्च हुआ एक इंफ्रास्ट्रक्चर थीमैटिक फंड है. फरवरी 2026 तक इसका एयूएम लगभग 23 अरब रुपये है. फंड के पोर्टफोलियो में एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर का लगभग 13 फीसदी हिस्सा है. इसके प्रमुख निवेशों में एनटीपीसी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एल एंड टी, भारती एयरटेल और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल हैं. इस फंड ने पिछले 10 वर्षों में लगभग 16.53 फीसदी का सीएजीआर रिटर्न दिया है.
टाटा डिजिटल इंडिया फंड
टाटा डिजिटल इंडिया फंड एक सेक्टोरल इक्विटी स्कीम है, जो मुख्य रूप से आईटी कंपनियों में निवेश करती है. फरवरी 2026 तक इसका एयूएम लगभग 98.96 अरब रुपये है. फंड के पोर्टफोलियो में इंफोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा, विप्रो और इटर्नल जैसे बड़े टेक्नोलॉजी स्टॉक्स शामिल हैं. इस फंड ने पिछले 10 वर्षों में लगभग 16.48 फीसदी का सीएजीआर रिटर्न दिया है.
एसबीआई टेक्नोलॉजी ऑपर्च्युनिटीज फंड
एसबीआई टेक्नोलॉजी ऑपर्च्युनिटीज फंड टेक्नोलॉजी सेक्टर पर केंद्रित एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है. इसका एयूएम लगभग 42.74 अरब रुपये है. फंड के पोर्टफोलियो में इंफोसिस, भारती एयरटेल, टीसीएस, इटर्नल और एलटीआईमाइंडट्री जैसे प्रमुख टेक्नोलॉजी स्टॉक्स शामिल हैं. इस फंड ने भी पिछले 10 वर्षों में लगभग 16.29 फीसदी का सीएजीआर रिटर्न दिया है.
यह भी पढ़ें: TCS से लेकर Infosys तक टूट रहे हैं ये 5 लार्ज कैप स्टॉक, लेकिन फंडामेंटल है मजबूत; निवेशक रखें रडार पर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
बाजार में गिरावट के बीच क्या SIP रोक देना सही फैसला? जानिए क्या कहते हैं आंकड़े
20 साल में 21 गुना तक बढ़ा पैसा! इन 7 म्यूचुअल फंड्स ने निवेशकों को किया मालामाल
Mutual Funds ने IT शेयरों से घटाया निवेश, 8 साल के निचले स्तर पर पहुंचा वेटेज; Infosys, TCS समेत कई स्टॉक्स दबाव में
