Ola Electric के शेयर में 23 सितंबर को करीब 12% की तेजी देखने को मिली और शेयर 42.32 रुपये के स्तर तक पहुंच गया. पिछले 6 महीनों में कंपनी के शेयर में करीब 70% की तेजी दर्ज की गई है. नए प्रोडक्ट लॉन्च, बिजनेस एक्सपैंशन और इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में ग्रोथ की उम्मीद से शेयर को सपोर्ट मिला है.
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों को लोन प्राइस वॉर से बचने की सलाह दी है. बैंकों के पास FCNR डिपॉजिट के जरिए करीब 11 लाख करोड़ रुपये का फ्रेश इनफ्लो आया है. ज्यादा लिक्विडिटी के बीच RBI को आक्रामक लेंडिंग और क्रेडिट मैट्रिक्स में नीचे तक जाने से एसेट क्वालिटी पर दबाव बढ़ने की चिंता है.
सितंबर 2026 में लिस्ट हुए 16 IPO में से ज्यादातर ने निवेशकों को पॉजिटिव लिस्टिंग गेन दिया है. ESDS Software Solution समेत कई IPO ने इश्यू प्राइस के मुकाबले मजबूत रिटर्न दिया. वहीं, कुछ IPO कमजोर लिस्टिंग के बाद रिकवरी करने में भी सफल रहे. अब निवेशकों की नजर NSE IPO की लिस्टिंग पर है.
Hero Motors के शेयरों ने 23 सितंबर को शेयर मार्केट में दस्तक दी है. कंपनी का शेयर NSE पर 82 रुपये और BSE पर 82.10 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो IPO प्राइस से डिस्काउंट पर था. हालांकि, लिस्टिंग के बाद Hero Motors के शेयर में तेज खरीदारी देखने को मिली और सुबह 10:21 बजे स्टॉक 94.56 रुपये पर कारोबार कर रहा था.
8th Pay Commission को लेकर केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अहम अपडेट सामने आया है. कमीशन में फिटमेंट फैक्टर, मिनिमम बेसिक पे, पेंशन रिवीजन, DA मर्जर और एरियर्स जैसे मुद्दों पर कंसल्टेशन जारी है. 8th Pay Commission की अगली कंसल्टेशन बैठक 7 और 8 अक्टूबर 2026 को बेंगलुरु में, जबकि 22 और 23 अक्टूबर को मुंबई में होगी.
ट्रंप ने इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकॉनॉमिक कॉरिडोर यानी IMEC को लेकर अमेरिका के समर्थन की पुष्टि की है. उन्होंने मिडिल ईस्ट के एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर को ईरान के चेकपॉइंट्स से दूर करने की जरूरत बताई. ट्रंप ने ऑयल ट्रांसपोर्ट के लिए पाइपलाइंस और दूसरे अल्टरनेटिव रूट्स का भी समर्थन किया. यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली के इतर GCC और अरब लीडर्स के साथ बैठक में ट्रंप ने मिडिल ईस्ट की सिक्योरिटी, एनर्जी सप्लाई और कमर्शियल शिपिंग से जुड़े मुद्दों पर बात की है.
NSE IPO देश का दूसरा सबसे बड़ा IPO बन गया है. शुरुआत में करीब 30,000 करोड़ रुपये के इश्यू साइज की उम्मीद थी, लेकिन अंतिम तौर पर NSE IPO का साइज 22,562 करोड़ रुपये रहा. NSE के MD और CEO Ashishkumar Chauhan ने IPO का साइज कम होने की वजह प्राइस में बदलाव को बताया है.
भारत में डिफेंस टेक्सटाइल्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. फ्लेम-रेजिस्टेंट फैब्रिक्स, बैलिस्टिक प्रोटेक्शन, पैराशूट फैब्रिक्स और स्पेशलाइज्ड टेक्निकल टेक्सटाइल्स का इस्तेमाल बढ़ने से इस सेक्टर में नए अवसर बन रहे हैं.
Berger Paints ने Birla Opus और JSW Dulux से बढ़ती कॉम्पिटिशन के बीच बड़ा एक्सपैंशन प्लान तैयार किया है. कंपनी हर साल करीब 250 नए एक्सक्लूसिव आउटलेट्स जोड़ने की तैयारी में है और मार्च 2029 तक इनकी संख्या 2,500 करने का लक्ष्य है. कंपनी लग्जरी पेंट्स की नई लाइन लॉन्च करने के साथ West Bengal और Odisha में मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज के लिए करीब 2,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी.
NSE IPO की लिस्टिंग से पहले Azim Premji, Radhakishan Damani और N R Narayana Murthy समेत कई दिग्गज निवेशकों की NSE में बरकरार हिस्सेदारी चर्चा में है. IPO के अपर प्राइस बैंड 1,785 रुपये प्रति शेयर के आधार पर प्रमुख निवेशकों की हिस्सेदारी की कुल वैल्यू करीब 29,400 करोड़ रुपये आंकी गई है. Premji Invest के पास करीब 5.82 करोड़ NSE शेयर हैं, जिनकी वैल्यू 10,231.6 करोड़ रुपये है.