20 साल में 21 गुना तक बढ़ा पैसा! इन 7 म्यूचुअल फंड्स ने निवेशकों को किया मालामाल

लंबी अवधि के निवेश में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. FundsIndia की वेल्थ कन्वर्सेशन्स रिपोर्ट के अनुसार कुछ चुनिंदा फंड्स ने पिछले 20 वर्षों में निवेशकों के पैसे को कई गुना तक बढ़ाया है. इन फंड्स ने मजबूत CAGR रिटर्न के साथ निवेशकों की संपत्ति को 21 गुना तक बढ़ाया है.

म्यूचुअल फंड Image Credit: Getty image

Equity Mutual Funds Returns 20 Years: लंबी अवधि के निवेश में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. FundsIndia की वेल्थ कन्वर्सेशन्स रिपोर्ट के अनुसार कुछ इक्विटी म्यूचुअल फंड्स ने पिछले 20 वर्षों में निवेशकों के पैसे को कई गुना तक बढ़ा दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक 7 इक्विटी म्यूचुअल फंड्स ऐसे हैं, जिन्होंने निवेशकों की संपत्ति को 20 साल में 21 गुना तक बढ़ाया है. ये फंड लार्ज कैप, मिड कैप और फ्लेक्सी कैप कैटेगरी से जुड़े हुए हैं.

Aditya Birla Sun Life Large Cap Fund

रिपोर्ट के मुताबिक Aditya Birla Sun Life Large Cap Fund ने पिछले 20 वर्षों में निवेशकों के पैसे को लगभग 14.3 गुना तक बढ़ाया है. इस अवधि में फंड ने करीब 14.2 फीसदी का CAGR रिटर्न दिया है.

HDFC Large Cap Fund

HDFC Large Cap Fund ने भी लंबी अवधि में निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है. इस फंड ने 20 साल में निवेशकों की संपत्ति को लगभग 13.3 गुना तक बढ़ाया है. इस दौरान फंड का CAGR करीब 13.8 फीसदी रहा है.

Franklin India Mid Cap Fund

Franklin India Mid Cap Fund ने भी निवेशकों को मजबूत रिटर्न दिया है. पिछले 20 वर्षों में इस फंड ने निवेशकों के पैसे को करीब 14.8 गुना तक बढ़ाया है. इस अवधि में फंड का CAGR लगभग 14.4 फीसदी रहा है.

Nippon India Growth Mid Cap Fund

Nippon India Growth Mid Cap Fund इस सूची में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले फंडों में शामिल है. इस फंड ने 20 साल में निवेशकों का पैसा लगभग 21 गुना तक बढ़ाया है. इस दौरान फंड का CAGR करीब 16.4 फीसदी रहा है.

Aditya Birla Sun Life Flexi Cap Fund

Aditya Birla Sun Life Flexi Cap Fund ने भी लंबी अवधि में निवेशकों को अच्छा फायदा दिया है. इस फंड ने 20 वर्षों में निवेशकों के पैसे को करीब 13.3 गुना तक बढ़ाया है. इस अवधि में CAGR लगभग 13.8 फीसदी रहा है.

Franklin India Flexi Cap Fund

Franklin India Flexi Cap Fund ने पिछले 20 वर्षों में निवेशकों के पैसे को लगभग 15.8 गुना तक बढ़ाया है. इस दौरान फंड ने करीब 14.8 फीसदी का CAGR रिटर्न दिया है.

HDFC Flexi Cap Fund

HDFC Flexi Cap Fund ने भी मजबूत प्रदर्शन किया है. इस फंड ने 20 साल में निवेशकों का पैसा करीब 17.6 गुना तक बढ़ाया है. इस दौरान फंड का CAGR लगभग 15.4 फीसदी रहा है.

यह भी पढ़ें: अगले हफ्ते इन 2 स्टॉक्स पर रहेगी नजर! बोनस शेयर और डिविडेंड के चलते दिखेगी हलचल, रखें नजर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.