TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

3 Flexi-Cap Funds के पास है 52% AUM, लेकिन रिटर्न में ये छोटे फंड्स निकले आगे; जानें किसने मारी बाजी

फ्लेक्सी-कैप फंड्स की कैटेगरी में तीन बड़े फंड्स के पास करीब 52 प्रतिशत AUM है. 31 अगस्त 2026 तक Parag Parikh Flexi Cap, HDFC Flexi Cap और Kotak Flexi Cap के पास कुल 3,17,403 करोड़ रुपये का AUM था. हालांकि, एक साल के रिटर्न में छोटे AUM वाले ITI Flexi Cap, Quant Flexi Cap और Bank of India Flexi Cap ने बेहतर प्रदर्शन किया है.

म्यूचुअल फंड Image Credit: Getty image

Highlights

  • तीन बड़े फ्लेक्सी-कैप फंड्स के पास करीब 52 प्रतिशत AUM, लेकिन एक साल के रिटर्न में कोई भी टॉप परफॉर्मर्स में शामिल नहीं रहा.
  • ITI Flexi Cap ने एक साल में 14.07 प्रतिशत रिटर्न दिया, जबकि सबसे बड़े Parag Parikh Flexi Cap का रिटर्न निगेटिव 4.04 प्रतिशत रहा.
  • पांच साल के रिटर्न में HDFC Flexi Cap सबसे आगे रहा और इसने 17.47 प्रतिशत रिटर्न दिया है.

Flexi-Cap Funds: फ्लेक्सी-कैप फंड्स निवेशकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं, क्योंकि ये फंड्स लार्ज-कैप, मिड-कैप और स्मॉल-कैप स्टॉक्स में निवेश कर सकते हैं. इस कैटेगरी में फिलहाल 46 स्कीम्स हैं, लेकिन इसका बड़ा हिस्सा सिर्फ तीन फंड्स के पास है. AMFI के लेटेस्ट मंथली डेटा के मुताबिक, 31 अगस्त 2026 तक फ्लेक्सी-कैप फंड्स का कुल AUM 6,11,390 करोड़ रुपये था. इनमें Parag Parikh Flexi Cap, HDFC Flexi Cap और Kotak Flexi Cap के पास मिलाकर 3,17,403 करोड़ रुपये का AUM था, जो पूरी कैटेगरी का करीब 51.9 प्रतिशत है.

Parag Parikh Flexi Cap सबसे आगे

AUM के मामले में Parag Parikh Flexi Cap सबसे बड़ा फंड है. 31 अगस्त 2026 तक इसका AUM 1,47,405 करोड़ रुपये था, जो पूरी कैटेगरी का 24.11 प्रतिशत है. हालांकि, 11 सितंबर 2026 तक एक साल के रिटर्न के मामले में इसका प्रदर्शन कमजोर रहा और इसने निगेटिव 4.04 प्रतिशत रिटर्न दिया.

HDFC Flexi Cap दूसरे नंबर पर

HDFC Flexi Cap का AUM 1,13,606 करोड़ रुपये और कैटेगरी में हिस्सा 18.58 प्रतिशत था. यह AUM के मामले में दूसरे नंबर पर है. इस फंड ने एक साल में 1.86 प्रतिशत रिटर्न दिया. वहीं Kotak Flexi Cap का AUM 56,392 करोड़ रुपये यानी कैटेगरी का 9.22 प्रतिशत था और इसका एक साल का रिटर्न 0.10 प्रतिशत रहा. इस तरह तीनों बड़े फंड्स के पास कैटेगरी का करीब 52 प्रतिशत AUM होने के बावजूद इनमें से कोई भी एक साल के टॉप परफॉर्मर्स में शामिल नहीं रहा.

छोटे फंड्स ने दिया बेहतर एक साल का रिटर्न

एक साल के रिटर्न के मामले में छोटे AUM वाले कुछ फंड्स ने बड़े फंड्स को पीछे छोड़ दिया. ITI Flexi Cap ने 14.07 प्रतिशत रिटर्न दिया. इसका AUM सिर्फ 1,588 करोड़ रुपये था, जो पूरी कैटेगरी का करीब 0.26 प्रतिशत है. Quant Flexi Cap ने 13.72 प्रतिशत और Bank of India Flexi Cap ने 13.32 प्रतिशत रिटर्न दिया.

खास बात यह है कि ITI Flexi Cap का AUM Parag Parikh Flexi Cap के मुकाबले करीब 93 गुना कम था, लेकिन एक साल के रिटर्न में इसने काफी बेहतर प्रदर्शन किया. इससे साफ होता है कि किसी फंड का AUM उसके हालिया परफॉर्मेंस की गारंटी नहीं देता.

पांच साल के रिटर्न में तस्वीर अलग

लंबी अवधि के परफॉर्मेंस को देखें तो तस्वीर कुछ अलग नजर आती है. पांच साल के दौरान HDFC Flexi Cap ने 17.47 प्रतिशत रिटर्न के साथ टॉप किया. Bank of India Flexi Cap ने 16.79 प्रतिशत और JM Flexi Cap ने 15.74 प्रतिशत रिटर्न दिया. वहीं Parag Parikh Flexi Cap और Kotak Flexi Cap का पांच साल का रिटर्न क्रमशः 11.61 प्रतिशत और 10.57 प्रतिशत रहा.

सिर्फ AUM के आधार पर न लें फैसला

फ्लेक्सी-कैप फंड चुनते समय सिर्फ AUM के आधार पर फैसला करना उचित नहीं है. निवेशकों को अलग-अलग टाइम पीरियड में फंड के परफॉर्मेंस, कंसिस्टेंसी और इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी को देखना चाहिए. बड़े AUM का मतलब यह जरूरी नहीं है कि फंड हर अवधि में सबसे बेहतर रिटर्न देगा.

यह भी पढ़ें: 291% प्रॉफिट ग्रोथ से 132% सेल्स CAGR तक, 4 स्टॉक्स का शानदार प्रदर्शन; इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स बढ़ने से मिला फायदा

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.