विदेशी मुद्रा भंडार 1.27 अरब डॉलर घटा; गोल्ड रिजर्व भी फिसला, अब कितना हुआ सरकारी खजाना?
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है. 30 अक्टूबर को खत्म हुए सप्ताह में यह 1.269 अरब डॉलर घटकर 719.748 अरब डॉलर रह गया. इस दौरान गोल्ड रिजर्व का मूल्य भी 2.65 अरब डॉलर घटकर 103.15 अरब डॉलर पर आ गया.
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserves) में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है. 30 अक्टूबर को खत्म हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.269 अरब डॉलर घटकर 719.748 अरब डॉलर रह गया. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. इससे पहले 16 अक्टूबर को खत्म हुए सप्ताह में भी विदेशी मुद्रा भंडार 5.011 अरब डॉलर घटकर 721.016 अरब डॉलर रह गया था.
सितंबर में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था विदेशी मुद्रा भंडार
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 4 सितंबर को खत्म हुए सप्ताह में अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 785.706 अरब डॉलर पर पहुंच गया था. उस समय विदेश में रहने वाले भारतीयों की जमा राशि से जुड़े एक खास रियायती स्वैप के तहत बैंकों को बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा मिली थी. इसके जरिए बैंकों ने करीब 133 अरब डॉलर की रिकॉर्ड राशि जुटाई थी. हालांकि, इसके बाद से विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार गिरावट का रुख बना हुआ है.
विदेशी मुद्रा भंडार में तेज गिरावट की वजह FCNR(B) के तहत जुटाए गए संसाधनों का इस्तेमाल और रुपये को संभालने के लिए RBI की ओर से डॉलर की बिक्री हो सकती है.
विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में बढ़ोतरी
भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, 23 अक्टूबर को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां (Foreign Currency Assets) 1.358 अरब डॉलर बढ़कर 593.205 अरब डॉलर हो गईं. यह विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा हैं. डॉलर में बताई जाने वाली विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की कीमतों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.
सोने के भंडार में 2.65 अरब डॉलर की गिरावट
RBI के मुताबिक, सप्ताह के दौरान देश के सोने के भंडार का मूल्य 2.65 अरब डॉलर घटकर 103.15 अरब डॉलर रह गया. है. वहीं, स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स (SDR) में 27 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई. इसके साथ यह बढ़कर 18.605 अरब डॉलर हो गया. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास भारत की रिजर्व पोजिशन में 4 मिलियन डॉलर की गिरावट आई और यह 4.787 अरब डॉलर रह गई.
इसे भी पढ़ें- iPhone मैन्युफैक्चरिंग और सेमीकंडक्टर को मिलेगी रफ्तार! Tata Sons ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स में डाले 1100 करोड़
Latest Stories
iPhone मैन्युफैक्चरिंग और सेमीकंडक्टर को मिलेगी रफ्तार! Tata Sons ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स में डाले 1100 करोड़
Tata Sons की लिस्टिंग में फिर आया नया मोड़, नोएल टाटा ने बोर्ड को लिखा 2 लेटर; SP ग्रुप और कंपनी के विलय पर उठाए सवाल
5 रुपए की चिप्स के लिए PepsiCo को देना पड़ा ₹8000 का जुर्माना, कोर्ट ने ऐसे दिया ग्राहक के हक में फैसला
