ऑल-टाइम हाई के करीब पहुंचे ये 3 स्टॉक्स, कैपेसिटी एक्सपैंशन से ग्रोथ की उम्मीद; रखें नजर
ऑल-टाइम हाई के करीब कारोबार Aegis Vopak Terminals, Strides Pharma Science और Privi Speciality Chemicals कारोबार कर रहे हैं. Aegis Vopak Terminals JNPA में लिक्विड स्टोरेज और LPG क्षमता बढ़ा रही है. Strides Pharma Science US और Ex-US मार्केट में नए प्रोडक्ट्स और विस्तार पर फोकस कर रही है. वहीं Privi Speciality Chemicals उत्पादन क्षमता बढ़ाने के साथ स्पेशलिटी केमिकल्स पर फोकस कर रही है.
Highlights
- 3 स्टॉक्स ऑल-टाइम हाई के करीब करोबार कर रहे हैं.
- PEG रेशियो कम और ग्रोथ प्लान मजबूत है.
- Privi Speciality Chemicals का 5,000 करोड़ रुपये रेवेन्यू टारगेट है.
Low PEG stocks: शेयर बाजार में किसी स्टॉक का ऑल-टाइम हाई के करीब कारोबार करना हमेशा यह नहीं बताता कि शेयर महंगा हो चुका है. अगर कंपनी की अर्निंग्स तेजी से बढ़ रही हों और आगे विस्तार की स्पष्ट योजना हो, तो मौजूदा वैल्यूएशन के बावजूद ग्रोथ की गुंजाइश बनी रह सकती है. इसी आधार पर PEG रेशियो का इस्तेमाल कंपनियों के वैल्यूएशन और अर्निंग्स ग्रोथ को एक साथ देखने के लिए किया जाता है. तो चलिए आपको बताते हैं कि 5,000 करोड़ रुपये से ज्यादा मार्केट कैप, पॉजिटिव PEG रेशियो और स्पष्ट ग्रोथ प्लान वाली किन कंपनियों पर आप नजर रख सकते हैं. बैंकिंग और फाइनेंशियल कंपनियों तथा हाल में लिस्ट हुई कंपनियों को स्क्रीनिंग से बाहर रखा गया है.
Aegis Vopak Terminals
Aegis Vopak Terminals के पास 6 पोर्ट्स पर 22 ऑपरेटिंग टर्मिनल हैं. कंपनी की लिक्विड स्टोरेज क्षमता करीब 1.7 मिलियन क्यूबिक मीटर और स्टैटिक LPG क्षमता 2,25,800 MT है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 315 रुपये पर बंद हुआ था, जबकि ऑल-टाइम हाई 317 रुपये है. PEG रेशियो 0.09x था.
कंपनी JNPA में 3,18,100 क्यूबिक मीटर अतिरिक्त लिक्विड स्टोरेज, 77,236 MT LPG क्षमता और 35,000 MT सालाना LPG बॉटलिंग प्लांट जोड़ रही है. इस प्रोजेक्ट पर करीब 1,675 करोड़ रुपये का निवेश होगा. कंपनी अमोनिया स्टोरेज कारोबार में भी विस्तार कर रही है.
Strides Pharma Science
Strides Pharma Science 100 से ज्यादा देशों में फार्मा प्रोडक्ट्स सप्लाई करती है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 1,220 रुपये पर बंद हुआ था और ऑल-टाइम हाई 1,231 रुपये है. PEG रेशियो 0.27x था. US कारोबार में कंपनी के 72 कमर्शियलाइज्ड प्रोडक्ट्स हैं. कंपनी FY28 तक North America से करीब 375 मिलियन डॉलर यानी लगभग 3,598 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल करने का लक्ष्य रखती है. Ex-US रेवेन्यू भी अप्रैल-जून तिमाही में 17% बढ़कर 587.5 करोड़ रुपये रहा.
Privi Speciality Chemicals
Privi Speciality Chemicals के पास 48,000 MT की उत्पादन क्षमता है. कंपनी इसे पहले चरण में 54,000 MT और दूसरे चरण में 66,000 MT तक बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है. शुक्रवार को शेयर 3,445 रुपये पर था और PEG रेशियो 0.27x था.
कंपनी Maltol, Ethyl Maltol और अन्य स्पेशलिटी केमिकल्स पर फोकस कर रही है. इसके लिए 850-900 करोड़ रुपये के कैपेक्स की योजना है. कंपनी FY30 तक 5,000 करोड़ रुपये के रेवेन्यू और 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा EBITDA का लक्ष्य रखती है.
यह भी पढ़ें: ₹9,500 की सैलरी से ₹80 लाख सालाना कमाई, फिर सब खत्म! इस शख्स से सीखें पैसों के 5 सबक
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
सोमवार को इन 10 शेयरों में दिखेगी हलचल! Mazagon Dock, RVNL, Nestle India समेत बड़े नाम लिस्ट में
₹1 लाख को बना दिया ₹20.31 लाख! इस Smallcap शेयर ने 5 साल में दिया 1931% रिटर्न, अब भी बड़ी कहानी बाकी
1088% तक रिटर्न, ₹33600 करोड़ का डिफेंस बाजार! मजबूत ऑर्डर बुक वाली इन 2 कंपनियों पर रखें नजर
