₹38 तक जा सकता है भाव, ₹50 से सस्ता ये स्मॉलकैप शेयर बना रॉकेट! Q2 में दोगुना हुआ मुनाफा
Indiabulls Limited के शेयर सितंबर तिमाही के शानदार नतीजों की वजह से चर्चा में है. कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर दोगुना होकर 151.12 करोड़ पहुंच गया है. साल 2026 में 85 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न दे चुका यह शेयर 38 रुपए तक पहुंच सकता है.
Highlights
- इंडियाबुल्स का मुनाफा हो गया दोगुना.
- सितंबर तिमाही में बढ़ गया कंपनी का प्रॉफिट.
- 38 रुपए तक जा सकता है शेयर.
Indiabulls Share: शेयर बाजार में 50 रुपए से कम कीमत वाला एक स्मॉलकैप शेयर इन दिनों चर्चा में है. इस शेयर का नाम है Indiabulls Limited. गुरुवार को शेयर भले ही पूरे दिन लगभग सपाट रहा, लेकिन इंट्राडे में 30.50 रुपए तक फिसलने के बाद इसमें करीब 4 फीसदी की रिकवरी देखने को मिली. इस रिकवरी की वजह कंपनी के शानदार सितंबर तिमाही के नतीजे माने जा रहे हैं. खास बात यह है कि साल 2026 में अब तक यह शेयर अपने निवेशकों को करीब 85 फीसदी का रिटर्न दे चुका है. अब सवाल है कि क्या शेयर में तेजी आगे भी जारी रह सकती है?
Q2 में कंपनी का मुनाफा हुआ दोगुने से ज्यादा
Indiabulls ने जुलाई से सितंबर 2026 की तिमाही में 151.12 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है. पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 75.31 करोड़ रुपए था. इसका मतलब सालाना आधार पर मुनाफा 100 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है. पिछली तिमाही यानी Q1 FY27 में कंपनी का मुनाफा 141.02 करोड़ रुपए था.
इसके मुकाबले तिमाही आधार पर मुनाफे में 7.15 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. अब कंपनी की कमाई की बात करें तो सितंबर तिमाही में कुल इनकम 336.39 करोड़ रुपए रही. पिछले साल की समान तिमाही में यह 256 करोड़ रुपए के आसपास थी यानी कंपनी की कुल इनकम में सालाना आधार पर 31 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है.
क्या है शेयर में तेजी की वजह?
अब सवाल है कि आखिर इस शेयर में इतनी तेजी क्यों आ रही है? मार्केट एक्सपर्ट अनुज गुप्ता के मुताबिक, कंपनी के मुनाफे में अच्छी बढ़ोतरी हुई है. इसके अलावा कंपनी ने पहली तिमाही के मुकाबले दूसरी तिमाही में अपने खर्चों को भी काफी हद तक कंट्रोल किया है. शेयर में तेजी की एक और वजह कंपनी में हो रहा कॉरपोरेट बदलाव, नई रणनीतिक डील और वित्तीय प्रदर्शन में सुधार है. एक्सपर्ट के मुताबिक, 2026 में शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर 8.90 रुपए से बढ़कर करीब 31.75 रुपए तक पहुंच चुका है.
क्या 38 रुपए तक जाएगा शेयर?
अब निवेशकों के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि क्या Indiabulls के शेयर में आगे भी तेजी जारी रह सकती है? मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि मजबूत तिमाही नतीजों के बाद शेयर में तेजी जारी रह सकती है और यह 38 रुपए का स्तर छू सकता है.
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.
ये भी पढ़ें- क्या रॉकेट बनेगा ये छूटकू IT स्टॉक, अफ्रीका की इस कंपनी से हुआ समझौता, अभी केवल 18 रुपए का है ये शेयर
Latest Stories
Swiggy-Amazon के वाउचर से चलता है करोड़ों का बिजनेस, GYFTR का शेयर नए हाई पर; समझें कमाई का पूरा गणित
77 हफ्ते के बाद बाजार में आई ऐसी बहार, सेंसेक्स 2000 अंकों के पार, 6 घंटे में हुई 8 लाख करोड़ की बौछार
शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 2000 अंक उछला, निफ्टी 24500 के पार
