15 रुपए में Unlimited 5G Data, जियो ने लॉन्च किया प्रीपेड यूजर्स के लिए नया रिचार्ज प्लान
Jio Prepaid Plan: रिलायंस जियो ने 15 रुपए वाला नया रिचार्ज प्लान लॉन्ट किया है. इस प्लान के साथ आपको अनलिमिटेड 5जी डेटा का फायदा मिलेगा, ये प्लान कितने दिन की वैलिडिटी ऑफर करता है? आइए जानते हैं.
Highlights
- आ गया जियो का सस्ता प्लान.
- अनलिमिटेड डेटा करता है ऑफर.
- इमरजेंसी में मिलती है डेटा की सुविधा.
Jio 15 Plan: रिलायंस जियो ने प्रीपेड यूजर्स के लिए 15 रुपए वाला नया रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है. इस प्लान की खास बात यह है कि कम कीमत में भी ये प्लान Unlimited 5G Data ऑफर करता है. ये प्लान उन कस्टमर्स के लिए है जिन्हें इमरजेंसी में डेटा की जरूरत पड़ती है और जो लोग बिना ज्यादा पैसे खर्च किए ज्यादा डेटा चाहते हैं. कंपनी इसे ट्रूली अनलिमिटेड 5G डेटा पैक कहती है. जियो इस कीमत पर हाई-स्पीड कनेक्टिविटी के साथ 24 घंटे की वैलिडिटी और ट्रूली अनलिमिटेड 5G डेटा दे रहा है. वैसे तो ये प्लान 200 एमबी डेटा देता है लेकिन अगर आप कंपनी के 5जी नेटवर्क एरिया में हैं तो आप अनलिमिटेड 5जी का फायदा उठा सकते हैं.
15 रुपए वाले पैक के फायदे
यह पैक तब काम आ सकता है जब आपको मोबाइल डेटा पर कोई बड़ा सॉफ्टवेयर अपडेट डाउनलोड करना हो. आप इसका इस्तेमाल मूवी और शो सेव करने या अपने फोन का क्लाउड पर बैकअप लेने के लिए भी कर सकते हैं. Jio ने पैक के दूसरे इस्तेमाल के तौर पर 4K वीडियो स्ट्रीमिंग, लाइव स्पोर्ट्स और ऑनलाइन मल्टीप्लेयर गेमिंग को लिस्ट किया है.

आप अपने फोन के वाई-फाई हॉटस्पॉट के जरिए भी 5G डेटा शेयर कर सकते हैं. अगर आपको वाई-फाई से दूर रहते हुए अपने लैपटॉप से वीडियो कॉल में शामिल होना है तो आप इसे अपने फोन से कनेक्ट कर सकते हैं और पैक का डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं. आप उसी कनेक्शन का इस्तेमाल काम के फोल्डर अपलोड करने या हाई-रिज़ॉल्यूशन वीडियो का बैकअप लेने के लिए भी कर सकते हैं.
ऐसे करें रिचार्ज
रिलायंस जियो का ये प्लान माय जियो ऐप पर रिचार्ज के लिए उपलब्ध है, आप ऐप या फिर कंपनी की साइट के जरिए भी इस पैक को रिचार्ज कर सकते हैं. ये एक डेटा ऐड-ऑन है जिसे ट्रूली अनलिमिटेड 5G डेटा पैक कहा जाता है. इसका मतलब ये हुआ कि इस प्लान के साथ आपको कॉलिंग या एसएमएस या फिर एडिशनल बेनिफिट्स का फायदा नहीं मिलेगा क्योंकि ये एक डेटा पैक है.
ये भी पढ़ें- Meta इंडिया के खिलाफ दर्ज हुई FIR, दिल्ली पुलिस ने की सख्त कार्रवाई, बच्चों से जुड़ा है ये मामला
Latest Stories
Meta इंडिया के खिलाफ दर्ज हुई FIR, दिल्ली पुलिस ने की सख्त कार्रवाई, बच्चों से जुड़ा है ये मामला
48MP कैमरा, A20 चिप और OLED डिस्प्ले, लीक हुए iPhone 18 के फीचर्स
14999 रुपए में 43 इंच QLED स्मार्ट टीवी, Flipkart Sale में मिल रही ये 3 बेस्ट डील्स
