इटली की पीएम मेलोनी से मिले टाटा संस के चेयरमैन चंद्रशेखरन, Iveco के अधिग्रहण के बाद हुई मुलाकात
बुधवार को हुई इस बैठक में चंद्रशेखरन ने इवेको ग्रुप में कंट्रोलिंग हिस्सेदारी खरीदने के बाद टाटा ग्रुप की आगे की रणनीति के बारे में बताया. इवेको ग्रुप इटली की प्रमुख कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनियों में से एक है.
Highlights
- इवेको ग्रुप इटली की प्रमुख कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनियों में से एक है.
- चंद्रशेखरन ने ट्यूरिन के साथ टाटा मोटर्स के पुराने जुड़ाव को भी याद किया.
- चंद्रशेखरन ने अधिग्रहण की पूरी प्रक्रिया के लिए इतालवी सरकार और प्रधानमंत्री मेलोनी का धन्यवाद किया.
टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने रोम के पलाज्जो चिगी में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की. दोनों देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक, औद्योगिक और आर्थिक संबंधों के बीच हुई इस बातचीत में, टाटा मोटर्स द्वारा इटली की कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी ‘इवेको ग्रुप’ (Iveco Group) के अधिग्रहण का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा.
सूत्रों के अनुसार, बुधवार को हुई इस बैठक में चंद्रशेखरन ने इवेको ग्रुप में कंट्रोलिंग हिस्सेदारी खरीदने के बाद टाटा ग्रुप की आगे की रणनीति के बारे में बताया. इवेको ग्रुप इटली की प्रमुख कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनियों में से एक है.
इटली और भारत के बीच बढ़ रहा औद्योगिक सहयोग
यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब इटली और भारत के बीच रणनीतिक, आर्थिक और औद्योगिक सहयोग लगातार बढ़ रहा है. 30 अक्टूबर को टाटा मोटर्स ने बताया कि उसने अपने कैश टेंडर ऑफर के शुरुआती सेटलमेंट के बाद, लगभग 3.43 अरब यूरो में इवेको (Iveco) में 89.42 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर लिया है.
मंगलवार को इटली के ट्यूरिन में इवेको के मुख्यालय में आयोजित एक ग्लोबल प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, चंद्रशेखरन ने अधिग्रहण की पूरी प्रक्रिया के दौरान प्रोत्साहन और समर्थन देने के लिए इतालवी सरकार और प्रधानमंत्री मेलोनी का धन्यवाद किया.
वेको ग्रुप की जड़ें इटली में बहुत गहरी हैं और यूरोप तथा लैटिन अमेरिका में इसकी मजबूत उपस्थिति है. यह कंपनी अपने साथ एक समृद्ध औद्योगिक विरासत, प्रतिष्ठित ब्रांड, बेहतरीन तकनीक और ट्रकों, बसों तथा पावरट्रेन के क्षेत्र में विश्व-स्तरीय क्षमताएं लेकर आई है.
टाटा मोटर्स का ट्यूरिन के साथ पुराना जुड़ाव
टाटा संस के चेयरमैन ने कहा, ‘मैं इस डील से जुड़े सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं और उन सभी का आभारी हूं. मैं आज की शुरुआत इतालवी सरकार, प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और मंत्री एडोल्फो उर्सो को धन्यवाद देकर करना चाहता हूं, जिन्होंने इस पूरी प्रक्रिया के दौरान हमें प्रोत्साहन और समर्थन दिया.
उन्होंने ट्यूरिन के साथ टाटा मोटर्स के पुराने जुड़ाव को भी याद किया. उन्होंने बताया कि कंपनी की अपनी खुद की पैसेंजर कार डेवलप करने की यात्रा की शुरुआत इसी इतालवी शहर से हुई थी. 1990 के दशक के आखिर में, ट्यूरिन के ‘आइडिया’ (Idea) नामक डिजाइन हाउस में ही टाटा की पहली स्वदेशी कार का डिजाइन तैयार हुआ था.
चंद्रशेखरन ने सुनिया किस्सा
टाटा संस के चेयरमैन ने कहा, ‘मैं आपको एक किस्सा सुनाना चाहता हूं जिससे ट्यूरिन के साथ हमारे जुड़ाव को समझा जा सकता है. जब हमारे पूर्व चेयरमैन रतन टाटा ने यह फैसला किया कि टाटा मोटर्स अपनी खुद की पैसेंजर कार विकसित करेगी और बनाएगी, तो उन्होंने ट्यूरिन का रुख किया. वहां ‘आइडिया’ (Idea) नाम का एक मशहूर डिजाइन हाउस हुआ करता था. यहीं ‘आइडिया’ (Idea) में पहली स्वदेशी भारतीय कार ने आकार लिया था.
नब्बे के दशक के आखिर से ही टाटा मोटर्स के हममें से कई लोग ट्यूरिन आते रहे हैं. इसलिए, ट्यूरिन के साथ हमारा बहुत गहरा जुड़ाव है. हमारे पैसेंजर कार बिजनेस का श्रेय ट्यूरिन को जाता है, क्योंकि एक तरह से इसकी शुरुआत यहीं हुई थी.’
चंद्रशेखरन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि टाटा मोटर्स और इवेको (Iveco) अगले पांच वर्षों में वॉल्यूम, रेवेन्यू और मार्जिन में बड़ी वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं. दोनों कंपनियों ने मिलकर एक ग्लोबल कमर्शियल व्हीकल पावरहाउस बनाने के लिए हाथ मिलाया है.
संयुक्त रेवेन्यू 21 अरब यूरो
एक संयुक्त बयान में कंपनियों ने कहा, ‘एक-दूसरे के पूरक पोर्टफोलियो और भौगोलिक ताकतों के मेल से एक सच में ग्लोबल कंपनी बनी है. इसकी मौजूदगी यूरोप, भारत, दक्षिण अमेरिका, एशिया, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका के प्रमुख डेवलप और तेजी से बढ़ते बाजारों सहित 130 से अधिक देशों में है. इनका संयुक्त रेवेन्यू 21 अरब यूरो (लगभग 2,28,000 करोड़ रुपये) है.’
इस अधिग्रहण के साथ, इटली की यह कमर्शियल व्हीकल निर्माता कंपनी अब टाटा मोटर्स की अप्रत्यक्ष सब्सिडियरी (सहायक कंपनी) बन गई है. अधिग्रहण की प्रक्रिया अभी चल रही है. अब दोनों कंपनियां एकीकरण (Integration) और संयुक्त रणनीतिक योजना बनाने के अगले चरण की ओर बढ़ रही हैं.
यह भी पढ़ें: NHPC के शेयर भरेंगे उड़ान, ब्रोकरेज ने कहा- अभी आना बाकी है गुड टाइम; डबल हो जाएगा EPS
Latest Stories
निवेश के लिए धनतेरस पर सोना खरीदें या चांदी, किसने दिया सबसे अधिक रिटर्न; देख लें 1, 3 और 5 साल का हिसाब
दिवाली से पहले ‘महंगाई का अटैक’, Amul के बाद अब इस कंपनी ने बढ़ा दिए घी, मक्खन और पनीर के दाम
Opening Bell: दिवाली से पहले स्टॉक मार्केट में धमाल, सेंसेक्स और निफ्टी बने रॉकेट; इंडिगो और एशियन पेंट्स में 4% की तेजी
