TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Canva Layoffs: AI का बढ़ता खर्च और धीमी ग्रोथ बनी आफत, कंपनी ने एक झटके में 1271 कर्मचारियों को निकाला

डिजाइन सॉफ्टवेयर कंपनी Canva ने अपने 1,271 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है. यह कंपनी के कुल वर्कफोर्स का करीब 22 फीसदी है. कंपनी की CEO मेलानी पर्किन्स के मुताबिक, एक दशक में पहली बार कारोबार की ग्रोथ धीमी हुई है. वहीं, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI पर बढ़ता खर्च और ChatGPT-Gemini से मिल रही प्रतिस्पर्धा भी कंपनी के लिए चुनौती बनी हुई है.

Canva ने 22 फीसदी वर्कफोर्स यानी 1271 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला. Image Credit: skaman306/Moment/Getty Images

Highlights

  • Canva ने 22 फीसदी वर्कफोर्स यानी 1,271 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला.
  • एक दशक में पहली बार कंपनी की ग्रोथ धीमी हुई, रेवेन्यू अनुमान 30 से घटाकर 20 फीसदी किया.
  • ChatGPT और Gemini से बढ़ते कंपटीशन और AI का खर्च बनी चुनौती.

दुनियाभर की कंपनियों में छंटनी का सिलसिला जारी है. अब डिजाइन सॉफ्टवेयर बनाने वाली दिग्गज कंपनी Canva ने बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है. कंपनी अपने कुल कर्मचारियों में से करीब 22 फीसदी यानी 1,271 लोगों को नौकरी से निकाल रही है. कंपनी ने यह फैसला कारोबार की धीमी पड़ती रफ्तार और बढ़ते खर्च के बीच लिया है. Canva की को-फाउंडर और CEO मेलानी पर्किन्स ने कर्मचारियों को भेजे गए एक नोट में इसकी जानकारी दी है. कंपनी का कहना है कि पिछले एक दशक में तेजी से बढ़ने के बाद अब उसकी ग्रोथ पहली बार धीमी हुई है. इसके साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के बढ़ते खर्च और बाजार में बढ़ते कंपटीशन ने भी कंपनी के सामने नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं.

22 फीसदी कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

techcrunch की रिपोर्ट के मुताबिक,Canva में होने वाली छंटनी कंपनी के कुल कर्मचारियों का करीब 22 फीसदी है. इसके तहत 1,271 कर्मचारियों की नौकरी जाएगी. CEO मेलानी पर्किन्स ने अपने संदेश में कहा कि कंपनी ने पिछले 13 साल में एक छोटे से आइडिया से शुरुआत करके ऐसा प्लेटफॉर्म बनाया है, जिसका इस्तेमाल दुनिया भर में करोड़ों लोग करते हैं.

हालांकि, उन्होंने माना कि कंपनी की शुरुआती सफलता भविष्य की सफलता की गारंटी नहीं है. उनके मुताबिक, यह कंपनी के लिए अब तक का सबसे कठिन साल रहा है और एक दशक में पहली बार ग्रोथ की रफ्तार धीमी हुई है.

AI का बढ़ता खर्च भी बना चुनौती

Canva के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बढ़ता खर्च है. कंपनी अपने AI मॉडल विकसित कर रही है, ताकि तीसरे पक्ष के AI मॉडल पर निर्भरता और लागत को कम किया जा सके.

इसके बावजूद कंपनी को अपने रेवेन्यू ग्रोथ अनुमान में कटौती करनी पड़ी है. Canva ने रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान 30 फीसदी से घटाकर 20 फीसदी कर दिया है. AI से जुड़ी बढ़ती लागत को भी इसकी एक बड़ी वजह माना जा रहा है.

इसका असर कंपनी की वैल्यूएशन पर भी पड़ा है. इस साल की शुरुआत में Canva के शुरुआती निवेशकों ने कंपनी की वैल्यूएशन घटाकर करीब 35 अरब डॉलर कर दी थी.

ये भी पढ़ें- भारत के लिए खुला होर्मुज का रास्ता, ईरान ने हटाई पाबंदी, तेल-गैस सप्लाई को मिलेगी राहत?

ChatGPT और Gemini से बढ़ रही टक्कर

Canva को अब AI स्टार्टअप्स के साथ ChatGPT और Gemini जैसे बड़े AI प्लेटफॉर्म से भी प्रतिस्पर्धा मिल रही है. इन प्लेटफॉर्म की इमेज जनरेशन क्षमताओं के जरिए यूजर्स आसानी से पोस्टर, प्रेजेंटेशन और दूसरे डिजाइन तैयार कर सकते हैं.

इससे Canva जैसे डिजाइन प्लेटफॉर्म के सामने कंपटीशन बढ़ गई है. कंपनी को ऐसे समय में अपने कारोबार और खर्च के मॉडल में बदलाव करना पड़ रहा है.

डिजाइन सॉफ्टवेयर कंपनी Canva ने अपने 1,271 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है. यह कंपनी के कुल वर्कफोर्स का करीब 22 फीसदी है. कंपनी की CEO मेलानी पर्किन्स के मुताबिक, एक दशक में पहली बार कारोबार की ग्रोथ धीमी हुई है. वहीं, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI पर बढ़ता खर्च और ChatGPT-Gemini से मिल रही प्रतिस्पर्धा भी कंपनी के लिए चुनौती बनी हुई है.