TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Gold Price Today: धनतेरस से ठीक पहले महंगा हुआ सोना; कीमतों में ₹4800 का उछाल, चांदी 1.90 लाख रुपये पार

Gold Price Today: ने की कीमतों में आई यह रिकवरी त्योहारों की तैयारी कर रहे खरीदारों के लिए कुछ राहत लेकर आ सकती है, क्योंकि अक्टूबर में अपने उच्चतम स्तर से सोने की कीमतों में लगभग 8 फीसदी की गिरावट (करेक्शन) आई थी.

गोल्ड सिल्वर

Highlights

  • खरीदारी और वैश्विक बाजारों में आई तेजी के कारण सोने-चांदी के भाव बढ़े हैं.
  • त्योहारों के दौरान बढ़ती मांग के कारण बुधवार को सोने की कीमतों में तेजी आई.
  • मेरिकी मिड टर्म चुनावों में डेमोक्रेट्स की जीत के बाद डॉलर कमजोर हुआ है.

Gold Price Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कीमती मेटल्स की कीमतों में जोरदार उछाल आया है. बुधवार को सोने की कीमत 4,800 रुपये बढ़कर 1.46 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. त्योहारों के सीजन में फिर से शुरू हुई खरीदारी और वैश्विक बाजारों में आई तेजी के कारण सोने-चांदी के भाव बढ़े हैं.

सोना-चांदी की कीमतें

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, 99.9 फीसदी प्योरिटी वाले सोने की कीमत मंगलवार के 1,41,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से 4,800 रुपये बढ़कर 1,46,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई है.

चांदी की कीमतों में भी भारी तेजी आई है. यह पिछले सत्र के 1.84 लाख रुपये प्रति किलोग्राम से 9,000 रुपये बढ़कर 1.93 लाख रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई है.

क्यों आई सोना-चांदी की कीमतों में तेजी?

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत रिकवरी और घरेलू बाजार में त्योहारों के दौरान बढ़ती मांग के कारण बुधवार को सोने की कीमतों में तेजी आई.’

ब्रिकवर्क रेटिंग्स के रिसर्च हेड राजीव शरण के अनुसार, सोने की कीमतों में आई यह रिकवरी त्योहारों की तैयारी कर रहे खरीदारों के लिए कुछ राहत लेकर आ सकती है, क्योंकि अक्टूबर में अपने उच्चतम स्तर से सोने की कीमतों में लगभग 8 फीसदी की गिरावट (करेक्शन) आई थी.

उन्होंने कीमतों में हालिया गिरावट का कारण अमेरिकी डॉलर का मजबूत होना, बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों का कम होना बताया, जिसके चलते व्यापारियों ने मुनाफावसूली (प्रॉफिट-बुकिंग) की.

कीमतों में स्थिरता

शरण ने बताया कि पिछले धनतेरस के मुकाबले, जब सोने की कीमतों में साल-दर-साल लगभग 65 फीसदी की भारी तेजी आई थी, इस बार पिछले त्योहारों के सीजन के बाद से सोने की कीमतों में केवल 5-7 फीसदी की ही बढ़ोतरी हुई है. इससे आम लोगों को कीमतों में कुछ स्थिरता देखने को मिल रही है.

इंटेरनेशनल मार्केट में सोना-चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में स्पॉट गोल्ड 113.72 अमेरिकी डॉलर (यानी 3 फीसदी) उछलकर 4,043.93 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जो फिर से 4,000 अमेरिकी डॉलर के स्तर के पार चला गया है. चांदी की कीमतों में भी 4.5 फीसदी की तेजी आई और यह 52.03 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.

डेमोक्रेट्स की जीत के बाद डॉलर कमजोर

मिराए एसेट शेरखान में कमोडिटीज के प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि अमेरिकी मिड टर्म चुनावों में डेमोक्रेट्स की जीत के बाद डॉलर कमजोर हुआ है, जिससे बुलियन (कीमती धातुओं) को समर्थन मिला है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दोनों सदनों पर डेमोक्रेट्स का नियंत्रण होने से टेक्नोलॉजी सेक्टर में रेगुलेटरी जांच बढ़ सकती है और डेटा सेंटर में निवेश धीमा हो सकता है, जिसका अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर नेगेटिव असर पड़ सकता है.

एलकेपी सिक्योरिटीज में कमोडिटी और करेंसी रिसर्च एनालिस्ट (VP) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि बुलियन में आई तेजी बनी रहेगी या नहीं, यह जानने के लिए निवेशक डॉलर की चाल, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और फेडरल रिजर्व के नीतिगत रुख पर नजर रखेंगे.

यह भी पढ़ें: कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट, अक्टूबर के बाद पहली बार ब्रेंट क्रूड $100 के नीचे; ट्रंप की हार का असर