TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

चांदी का भाव आज

आज का सिल्वर रेट निवेशकों, ट्रेडर्स और इंडस्ट्रियल सेक्टर के लिए एक महत्वपूर्ण संकेतक माना जाता है. चांदी न केवल एक कीमती धातु है, बल्कि इसका उपयोग इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर पैनल और ज्वेलरी इंडस्ट्री में बड़े पैमाने पर होता है, जिससे इसकी मांग लगातार बनी रहती है.

भारत में चांदी की कीमतों पर MCX (Multi Commodity Exchange) के फ्यूचर्स रेट का बड़ा असर होता है, जो बाजार के मूड और आने वाले रुझानों को दर्शाता है।.वहीं, स्पॉट प्राइस वास्तविक खरीद-बिक्री की स्थिति को दिखाता है। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय बाजार खासकर अमेरिका और यूरोप में सिल्वर की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सीधा प्रभाव भारतीय बाजार पर पड़ता है.

इस पेज पर आपको सिल्वर के ताजा भाव, शहरवार कीमतें और बाजार के ट्रेंड्स की पूरी जानकारी मिलेगी, जिससे आप बेहतर निवेश निर्णय ले सकें और सही समय पर खरीद या बिक्री कर सकें.

Read More

Gold-Silver Price Today: 'रुपये की मजबूती और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के कारण महंगाई का दबाव बढ़ने की चिंता के बीच कुल मिलाकर बाजार का रुझान कमजोर बना हुआ है.' वैश्विक बाजारों में स्पॉट गोल्ड 4,127.68 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा.

Gold Price Outlook: मंगलवार को सोने की कीमतों में थोड़ी तेजी आई. इसकी एक वजह अमेरिकी डॉलर का कमजोर होना है. जनवरी 2026 में सोने की कीमतें अपने रिकॉर्ड स्तर पर थीं, जहां से इनमें 26 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई थी. अब इसमें फिर से सुधार देखने को मिल रहा है.

Gold Price Today: चांदी की कीमत 2.15 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही, जो लगातार दूसरे सत्र में भी बिना किसी बदलाव के रही. वैश्विक बाजार में स्पॉट गोल्ड 4,175.57 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी की कीमत 1 फीसदी से अधिक बढ़कर 57.63 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गई.

क्या सोना-चांदी की कीमत और बढ़ेगी? GST फिटमेंट कमिटी ने बैंकों और नामित एजेंसियों के सोना, चांदी और प्लेटिनम आयात पर IGST छूट खत्म करने की सिफारिश की है. छूट हटने पर 3% IGST लगेगा. हालांकि, पात्र आयातक ITC ले सकेंगे. इसलिए इस प्रस्ताव का मतलब ग्राहकों के लिए सोना-चांदी की कीमत में सीधे 3% बढ़ोतरी होना जरूरी नहीं है.

सोने की ज्वेलरी खरीदने वालों के लिए हॉलमार्किंग फीस में बदलाव हुआ है. BIS ने गोल्ड आर्टिकल की हॉलमार्किंग फीस 45 रुपये से बढ़ाकर 75 रुपये प्रति आर्टिकल कर दी है. नई फीस 14 सितंबर 2026 से लागू हो गई है. हालांकि ग्राहकों को हर ज्वेलरी पर सीधे 30 रुपये ज्यादा देने जरूरी नहीं हैं.

14 सितंबर 2026 को सोने और चांदी के रेट में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ. दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 1,52,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड 1,39,993 रुपये पर रहा. चेन्नई में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,53,430 रुपये रहा. वहीं सिल्वर प्राइस प्रमुख शहरों में 2,34,690 रुपये प्रति किलो पर रहा.

सितंबर 2021 में SGB 2021-22 Series VI में निवेश करने वालों के लिए 7 सितंबर 2026 अहम तारीख है. RBI ने प्रीमैच्योर Redemption Price 15334 रुपये प्रति यूनिट तय की है. 4682 रुपये प्रति ग्राम के इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 228% Absolute Return बनता है. यानी ₹1 लाख का निवेश करीब 3.28 लाख रुपये हो सकता है, ब्याज का फायदा अलग है.

सोना और चांदी के ETF में 31 अगस्त को भारी गिरावट देखने को मिली. Silver BeES और SBI Silver ETF समेत कई सिल्वर ETF 4 फीसदी तक टूट गए. Gold BeES और अन्य गोल्ड ETF भी 3 फीसदी से ज्यादा नीचे आए. अमेरिकी फेड की ब्याज दर बढ़ाने की संभावना और सख्त मौद्रिक नीति के संकेतों से सोने और चांदी पर दबाव बढ़ा.

27 अगस्त को घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई. 24 कैरेट सोने का भाव ₹1140 बढ़कर ₹1,60,540 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया. MCX पर भी गोल्ड में बढ़त देखने को मिली और कीमत ₹160131 प्रति 10 ग्राम रही. अंतरराष्ट्रीय बाजार में Comex Gold भी 0.61% की तेजी के साथ 4681.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. मुंबई और कोलकाता में भी सोने के भाव में मजबूत बढ़त दर्ज की गई.

इस साल की शुरुआत में छुए गए 5,500 डॉलर के नए उच्चतम स्तर तक फिर से पहुंच सकता है. यह मेटल अभी भी उस स्तर से लगभग 16 फीसदी नीचे है. हाल के वर्षों में सोने के लिए साल की शुरुआत काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है.

24 कैरेट सोना 850 रुपये चढ़कर 1,63,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. MCX पर भी सोने में 0.52 फीसदी की तेजी रही और भाव 1,63,283 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया. चांदी 440 रुपये फिसलकर 2,47,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई.

Gold Price Today: कारोबारियों ने कहा कि सोने की कीमत एक सीमित दायरे में रही, जबकि पिछले सत्र में भारी गिरावट के बाद चांदी में थोड़ी रिकवरी देखी गई. बुधवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में सोने का कारोबार स्थिर रहा.

ट्रेडर्स ने कहा कि तेल की बढ़ती कीमतों और इस चिंता के बीच कि लगातार महंगाई के कारण बड़े सेंट्रल बैंक मॉनेटरी पॉलिसी में ढील देने में देरी कर सकते हैं, बुलियन (सोना-चांदी) में प्रॉफिट-बुकिंग देखी गई.

Gold-Silver Price Today: ट्रेडर्स ने कहा कि घरेलू बुलियन मार्केट में सोने की लगातार खरीदारी देखी गई, जबकि हालिया गिरावट के बाद चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ. सरकारी सपोर्ट वाले निवेश के जरिए अपने टेक्नोलॉजी स्टॉक्स में आई गिरावट को रोकने की हालिया कोशिशों से भी चांदी सहित इंडस्ट्रियल मेटल्स के प्रति इन्वेस्टर्स का भरोसा बढ़ा है.

Gold-Silver Price Today: ट्रेडर्स ने कहा कि पिछले हफ्ते की भारी बिकवाली के बाद सोने में 'वैल्यू बाइंग' (कम कीमत पर खरीदारी) देखी गई. कच्चा तेल (क्रूड ऑयल) मार्केट के लिए सबसे बड़ा उतार-चढ़ाव वाला फैक्टर बना रहा.

सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए इस सप्ताह राहत की खबर है. पिछले 5 दिनों में दोनों कीमती धातुओं के दाम में गिरावट आई है. 12 जुलाई के मुकाबले 17 जुलाई तक चांदी ₹6,160 प्रति किलो और सोना ₹2,430 प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया.

सोने-चांदी के बाजार में आज मिला-जुला रुख देखने को मिला. एमसीएक्स पर अगस्त 2026 का सोना वायदा 10 ग्राम के लिए 1,40,440 रुपये पर 92 रुपये की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है, जबकि सितंबर 2026 की चांदी वायदा 2,15,525 रुपये प्रति किलो पर 488 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेड कर रही है. आइए जानते हैं रिटेल बाजार और प्रमुख शहरों के ताजा भाव.

अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले आज के ताजा भाव जरूर जान लें. रिटेल बाजार से लेकर एमसीएक्स (MCX) तक दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में आज हल्की गिरावट देखने को मिली है. वहीं, देश के प्रमुख शहरों में भी सोने और चांदी के अलग-अलग रेट जारी किए गए हैं. ऐसे में खरीदारी से पहले जानिए आपके शहर में सोने-चांदी का ताजा भाव और एमसीएक्स पर क्या चल रहा है.

घरेलू बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव देखने को मिला. MCX पर 5 अगस्त 2026 एक्सपायरी वाला सोना 0.57 फीसदी की गिरावट के साथ 1,41,443 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 4 सितंबर 2026 एक्सपायरी वाली चांदी 0.47 फीसदी टूटकर 2,22,134 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. जानिए रिटेल और अंतरराष्ट्रीय बाजार के ताजा भाव.

Gold Price Today: ट्रेडर्स ने कहा कि विदेशी बाजारों में कीमतें मजबूत होने के बावजूद, ज्वैलर्स और इंडस्ट्रियल खरीदारों की तरफ से कम मांग के कारण कीमती मेटल्स पर दबाव बना रहा. विश्लेषकों का कहना है कि मार्केट में हिस्सा लेने वालों द्वारा नई पोजीशन बनाने से कीमती धातु की कीमतों में बढ़ोतरी हुई.

14 जुलाई को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई. सोना करीब 1,200 रुपये महंगा होकर 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया. वहीं, चांदी के भाव में 2,100 रुपये से ज्यादा का उछाल आया. MCX पर भी सोना-चांदी बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए.

सोने और चांदी की कीमतों में बीते सप्ताह बड़ी गिरावट देखने को मिली है. पांच कारोबारी दिनों में सोना करीब ₹3,800 प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया, जबकि चांदी की कीमत में प्रति किलोग्राम लगभग ₹15,000 की कमी आई है.

Gold Price Today: व्यापारियों का कहना है कि डॉलर इंडेक्स के लगातार तीसरे सत्र में कमजोर होने से कीमती धातुओं के प्रति आकर्षण बढ़ा है. बाजार के लोग अगले सप्ताह आने वाले अमेरिकी कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) डेटा का इंतजार कर रहे हैं.

सोने और चांदी की कीमतों में आज हल्की गिरावट देखने को मिल रही है. MCX पर सोना 1,44,813 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,26,123 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है. वहीं, रिटेल बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं के दाम नरम पड़े हैं. ऐसे में खरीदारी से पहले जानिए आज के ताजा रेट, अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल और प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव.

9 जुलाई को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली. MCX पर गोल्ड फ्यूचर्स 341 रुपये टूटकर 1,43,370 रुपये प्रति 10 ग्राम और सिल्वर फ्यूचर्स 1,095 रुपये गिरकर 2,22,342 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है. रिटेल बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं के भाव नरम पड़े हैं. जानिए आज के ताजा गोल्ड और सिल्वर रेट.

Gold-Price Today: ट्रेडर्स ने कहा कि बुलियन पर दबाव बना रहा, क्योंकि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने महंगाई की चिंता बढ़ा दी, जिससे US ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड और डॉलर में बढ़ोतरी हुई. मिडिल ईस्ट में बड़े संघर्ष की आशंका फिर से बढ़ गई है.

इंटरनेशनल मार्केट में, स्पॉट गोल्ड 24.54 डॉलर या 0.59 फीसदी गिरकर 4,140.59 डॉलर प्रति औंस हो गया और चांदी लगभग 2 फीसदी गिरकर 60.89 डॉलर प्रति औंस हो गई. एनालिस्ट्स ने कहा कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में तेज मजबूती के कारण घरेलू बुलियन (सोना-चांदी) की कीमतों पर भी दबाव पड़ा.

सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत की खबर है. वैश्विक बाजार में बिकवाली और घरेलू मांग कमजोर पड़ने से सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. भारतीय बुलियन मार्केट और MCX दोनों पर गोल्ड और सिल्वर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं.

बीते सप्ताह सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली. पांच कारोबारी दिनों में 10 ग्राम सोना करीब ₹3,200 महंगा हो गया, जबकि चांदी की कीमत में लगभग ₹14,000 प्रति किलो का उछाल दर्ज किया गया. अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर जान लें.

अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आज आपकी जेब पर ज्यादा बोझ पड़ सकता है. एमसीएक्स (MCX) पर सोना करीब ₹1,900 और चांदी ₹3,796 महंगी हो गई है. रिटेल बाजार और अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं के भाव में तेजी दर्ज की गई है. खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर जान लें.