Gold-Silver Price: सोना ₹2200 सस्ता, 10 ग्राम गोल्ड का भाव इतने पर आया; जानें- चांदी की कीमतों का हाल
Gold-Silver Price Updates: लगातार तीसरे सत्र में गिरावट दर्ज करते हुए, गुरुवार को सोने के फ्यूचर्स भाव 1,207 रुपये गिरकर 1.38 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए. व्यापारियों ने बताया कि कमजोर मांग और अंतरराष्ट्रीय दरों में गिरावट के कारण सोने की कीमतों पर दबाव बना रहा.
Gold-Silver Price Updates: गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों में लगातार तीसरे सत्र में गिरावट दर्ज की गई. घरेलू बाजार में कमजोरी के चलते सोने की कीमत 2,200 रुपये घटकर 1.43 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई. स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, 99.9 फीसदी प्योरिटी वाले सोने की कीमत बुधवार के 1,45,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से 2,200 रुपये गिरकर 1,43,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई. वहीं, चांदी की कीमत 1,87,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही.
व्यापारियों ने बताया कि कमजोर मांग और अंतरराष्ट्रीय दरों में गिरावट के कारण सोने की कीमतों पर दबाव बना रहा.
सोने की कीमतों पर क्यों बढ़ा दबाव?
HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा कि वैश्विक बाजारों में अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ा है, जिससे इसकी स्पॉट कीमत 39.93 डॉलर (यानी 1 प्रतिशत) गिरकर 3,950 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गई है. चांदी की कीमत भी 1.17 फीसदी गिरकर 51.06 डॉलर प्रति औंस पर आ गई.
क्या आगे भी बढ़ेगा दबाव?
मिराए एसेट शेरखान के कमोडिटी प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि अगर डॉलर इंडेक्स 103 के आसपास के मजबूत रेजिस्टेंस स्तर को पार कर जाता है, तो यह 104.50 तक पहुंच सकता है, जिससे कीमती धातुओं पर और अधिक दबाव पड़ेगा. गुरुवार को अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 102.88 के स्तर पर कारोबार कर रहा था.
गोल्ड एंड सिल्वर फ्यूचर्स
लगातार तीसरे सत्र में गिरावट दर्ज करते हुए, गुरुवार को सोने के फ्यूचर्स भाव 1,207 रुपये गिरकर 1.38 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए. अमेरिका में महंगाई के आंकड़े उम्मीद से अधिक मजबूत रहे, जिससे फेडरल रिजर्व द्वारा नीतिगत सख्ती और बढ़ाने की संभावनाओं को बल मिला है.
गुरुवार को चांदी के फ्यूचर्स भाव 2,376 रुपये गिरकर 1.82 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए. वैश्विक बाजारों में कमजोरी के चलते ऐसा हुआ, क्योंकि अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने और मौद्रिक नीति के और सख्त होने की उम्मीदों ने कीमती धातुओं पर दबाव डाला.
Latest Stories
Jensen Huang Resigns: जेन्सेन हुआंग ने CEO पद से दिया इस्तीफा; कोलेट क्रेस बनीं अंतरिम CEO
टाटा ग्रुप में हुआ बड़ा फेरबदल, Noel Tata ने दिया इस्तीफा, TV Narendran बने इस कंपनी के नए चेयरमैन
सोने की कीमतों में आएगी तूफानी तेजी, क्या साल खत्म होने से पहले बनाएगा नया रिकॉर्ड?
